Media24Media.com: रश्मि चंद्राकर की खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रश्मि चंद्राकर की खबर. Show all posts
Showing posts with label रश्मि चंद्राकर की खबर. Show all posts

सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए डॉ रश्मि चंद्राकर ने जताया कांग्रेस जनों का आभार

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में विगत 3 माह से कांग्रेस सदस्यता महाअभियान का आगाज किया गया था। जिसके अंतर्गत ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सदस्यता अभियान में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराते हुए एवं छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जानकारी को लेकर महासमुंद जिला में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। परिणाम स्वरूप संपूर्ण छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिला सदस्यता अभियान को आगे ले जाने में सफल रहा। छत्तीसगढ़  कांग्रेस सदस्यता अभियान में महासमुन्द विधानसभा तीसरे स्थान पर रहा। 

डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि सदस्यता अभियान में जिले के चारों विधायक, विधानसभा के सदस्यता प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों का भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस वजह से मैं सारे सहयोगियों का आभार एवं धन्यवाद देती हूं। 

लाखों सदस्य बनाने का लक्ष्य

डॉ चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और उनकी टीम को प्रदेश में 1000000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना एवं कांग्रेस साथियों के अथक प्रयास से लक्ष्य को भेदकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 12 लाख से ज्यादा कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कराया गया। इसमें हमारा महासमुंद का योगदान 81986 सदस्य के रूप में रहा यदि विधानसभा वार बात की जाए तो...

  • महासमुंद -   38911  
  • खल्लारी  -   20663  
  • बसना     -   12460
  • सरायपाली -   8952   

टोटल 81986 सदस्य, ऑनलाइन के माध्यम से लोगों ने सदस्यता प्राप्त की, जबकि ऑफलाइन सदस्यता अभियान में भी महासमुंद जिला अग्रणी रहा और हजारों की संख्या में लोगों ने ऑफलाइन के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण की। डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि ऑफलाइन सदस्यता जिन लोगों ने प्राप्त की है वह आंकड़े अभी 81986 में शामिल नहीं है उनकी सूची अलग से जारी की जाएगी जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत सभी को इस बात का विशेष निर्देश दिया गया था कि जिले के 1073 बूथों में कोई भी बूथ सदस्यता अभियान से ना छूटे और कांग्रेसियों ने इस बात का भी पूरी तरह से ध्यान रखकर प्रत्येक बूथों में सदस्य बनाने में मेहनत की है।

कांग्रेसजनों का जताया आभार

 कांग्रेस जनों के अथक प्रयासों को देखकर और कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रति लोगों के रुझान को देखकर मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के चारों विधानसभा सीट हम पुनः जीतेंगे और इन्ही उम्मीदों के साथ मैं डॉ रश्मि चंद्राकर पार्टी जनों के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट करती हूं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.