Media24Media.com: रजत बंसल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रजत बंसल. Show all posts
Showing posts with label रजत बंसल. Show all posts

सिद्धेश्वर मंदिर पहुँचकर कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा ने की पूजा-अर्चना

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने अंचल के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मंदिर पलारी पहुँचकर दर्शन लाभ लिए। उन्होंने पूजा अर्चना कर जिले वासियों के लिए सुख,समृद्धि एवं शांति के लिए कामना की। इस मौके पर उपस्थित महाराज ने मंदिर एवं बाल समुंद तालाब के इतिहास में बारे में विस्तृत जानकारी दी। 



कलेक्टर बंसल ने उक्त स्थल की प्रशंसा करतें हुए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता बतायी। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय बच्चों ने कलेक्टर-एसपी से मुलाकात कर फोटो खिंचवाए। अभिभावकों ने कलेक्टर बंसल से पर्यटन के लिहाज से विकसित करने का आग्रह किया।



जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने में च्वाइस सेंटर के संचालक न वसूले अतिरिक्त राशि, अन्यथा कार्रवाई के लिए रहे तैयार : रजत बंसल

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला पंचायत के सभागार में समस्त च्वाइस सेंटरों के संचालको के साथ बैठक कर आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, आधार कार्ड एवं भारत नेट जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधित कार्यो की  विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होनें सभी च्वाइस सेंटरों के संचालको कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिलें में लगातार जाति सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाने में च्वाइस सेंटरों के द्वारा अतिरिक्त राशि लिए जाने की गंभीर शिकायते प्राप्त हो रही है। ऐसे च्वाइस सेंटर वाले सुधर जाएं। 



शासन द्वारा निर्धारित राशि के अलावा अन्य राशि न लेवें। नही तो शिकायत मिलने पर न केवल आई डी को निरस्त किया जायेगा। उसके साथ ही उस व्यक्ति खिलाफ 420 के तहत प्रकरण दर्ज कराकर पुलिस कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होनें जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों पर गंभीर नराजगी जताते हुए समस्त तहसीलदारों एवं एसडीएम को शीघ्र ही प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही प्रमाण पत्र बनाने हेतु एकरूपता तय करने के लिए अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी को रिपोर्ट बनाकर 3 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। 

इस दौरान उन्होनें च्वांइस सेंटर संचालको को हो रही समस्याओं के बारें में भी गंभीरता से जानकारी हासिल की। बंसल ने शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। उक्त बैठक में आयुष्मान कार्ड के फायदें एवं शत प्रतिशत शासकीय अस्पतालों में उसके उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर बंसल ने प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं शासकीय अस्पतालों में 100 प्रतिशत क्लेम करने के लिए आम लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए है। 

बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवाईसी के तहत हो रहे दिक्कतों के बारे में एनआईसी को समस्या के समाधान करने के लिए निर्देशित किया है। अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता ने सभी च्वांइस सेंटर में लोक सेवा केन्द्रों में आंनलाईन सेवाओं के आवश्यक दस्तावेजों की सूची,निर्धारित शुल्क की सूची को अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए है। उक्त बैठक में समस्त च्वांइस सेंटर के संचालक सहित डिप्टी कलेक्टर टी आर महेश्वरी, सीएचएमओ डॉ. महिस्वर,उपसंचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, एनआईसी सूचना अधिकारी सत्नारायण प्रधान, आयुष्मान नोडल विनय मिश्रा,ईडीएम संदीप साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, खाद विक्रय में मिली अनियमितता, 6 दुकानें सील, 7 को जारी नोटिस

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में उर्वरक व्यवस्था दुरूस्त करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा नियमित रूप से कृषि आदान विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण एवं अनियमितता पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा जिलें के 6 दुकानों को सील एवं 7 दुकानों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 6 दुकानें जिनकों सील की गई है। उनमें 3 दुकानों को 21 दिन के लिए एवं 3 दुकानों को 7 दिन खाद विक्रय हेतु प्रतिबंधित किया गया है।


जिलें
कार्यालय प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 दुकानें जिन्हे 21 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया है उसमें विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ओम ट्रेडर्स,बिटकुली,विकासखंड कसडोल अंतर्गत न्यू नायक कृषि सेवा केन्द्र, देवरूंग अम्बानी कृषि सेवा केन्द्र,थरगॉव एवं 7 दिन के लिए प्रतिबंधित दुकानों में विकासखंड सिमगा अंतर्गत देवा कृषि केन्द्र, सुहेला,बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत मेलाराम कृषि केन्द्र, दुम्हानी किसान कृषि सेवा केन्द्र, सरसींवा शामिल है। इसी तरह जिलें के 7 दुकानों को नोटिस जारी किया गया है जिसमें कसडोल विकासखंड के अग्रवाल कृषि सेवा केन्द्र,बया, लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र,सुखरी, देवांगन कृषि सेवा केन्द्र, कटगी,

 केशरवानी ट्रेडर्स हसुवा, बिलाईगढ़ अंतर्गत आनंद ट्रेडर्स एवं कृषि केन्द्र, सरसींवा,पलारी अंतर्गत ओम कृषि सेवा केन्द्र पलारी,कृषि सेवा केन्द्र (फूटकर) पलारी शामिल है। गौरतलब है कि विगत दिनों।विकासखण्ड सिमगा एवं कसडोल के 4 उर्वरक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मूल्य सूची स्कंध सूची प्रदर्शित नहीं था बिल बुक एवं स्टाक पंजी निर्धारित प्रपत्र में संधारित नहीं था। इस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए विक्रय केन्द्रों का गोदाम सील करते हुए विक्रय प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही जिले के समस्त विकासखण्डों में स्थानीय उर्वरक निरीक्षकों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

विकासखण्ड कसडोल में कुल 11 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कि 2 विक्रय केन्द्रों में अनियमितता पाये जाने पर विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 3 विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखण्ड बिलाईगढ़ में 8 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर 2 विक्रय केन्द्रों को 7 दिवस हेतु विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। विकासखण्ड सिमगा में 10 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर 1 विक्रय केन्द्र को विक्रय प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विकासखण्ड पलारी में 4 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर 2 विक्रय केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विकासखण्ड बलौदाबाजार में 3 विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर 1 विक्रय केन्द्र को विक्रय प्रतिबंधित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिन विक्रय केन्द्रों में उर्वरक उपलब्ध है उन केन्द्रों का निगरानी हेतु विभाग के मैदानी अमलों की ड्यूटी भी लगायी गई हैए जो कि विक्रय केन्द्रों का सतत् निगरानी कर कृषकों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध करायेंगे। साथ ही उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी के साथ समझाईस दी जा रही है कि कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों का विक्रय करें। कृषकों को उनके इच्छा के विरूद्ध कोई भी आदान सामग्री न दी जावे। विक्रय केन्द्रों का संचालन नियमानुसार किया जावे। 

नियमों का उल्लंघन किये जाने पर उनके विरूद्ध उर्वरक ;नियंत्रणद्ध आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत् कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही कृषकों को सलाह दी जा रही है कि संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें। तथा डी.ए.पी. की उपलब्धता न हो पाने की स्थिति में डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य विकल्प के रूप में अनुशंसित उर्वरकों का भी उपयोग करें। यदि कृषकों को विक्रय केन्द्रों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय करने पर संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर सकतें है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.