Media24Media.com: योगी आदित्यनाथ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label योगी आदित्यनाथ. Show all posts
Showing posts with label योगी आदित्यनाथ. Show all posts

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा, साय ने कहा- इन आमों में बसी हैं भगवान श्री राम की यादें

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उपहार में काकोरी आमों की टोकरी पाकर उन्हें पत्र लिखकर हृदय से धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा है कि यह उपहार पाकर मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूं।


मुख्यमंत्री साय ने योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि आपके मधुर संदेश के साथ मुझे प्राप्त हुए काकोरी आमों का स्वाद अत्यंत ही मधुर है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, वह प्रेरक है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है। इससे हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हुए उस महान संग्राम की यादों को अपने सबसे प्रिय क्षणों में शामिल कर सकेंगे।

साय ने पत्र में उल्लेख किया है कि ऐतिहासिक रूप से भी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ भावनात्मक रूप से हमेशा जुड़े रहे हैं। उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के रूप में पहचाने वाले दोनों भू-भागों के निवासीगण राजा राम की ही प्रजा रहे हैं। प्रभु राम की माता कौशल्या ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया और भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रभु राम जब भी अयोध्या से छत्तीसगढ़ ननिहाल आते रहे होंगे, तब उनके साथ रसीले आमों के टोकरे भी जरूर आते रहे होंगे, तभी छत्तीसगढ़ के आमों में भी ऐसा ही स्वाद है। वनवास के समय यहां के आम हमारे रामलला को वहां के आमों की अवश्य याद दिलाते रहे होंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी आमों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को भेजे गए पत्र में उत्तरप्रदेश में आमों के प्रचुर उत्पादन और वहां की लोकप्रिय प्रजातियों का विस्तार से उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा काकोरी आम उत्पादन का भी प्रमुख केंद्र है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आमों का विपणन काकोरी ब्रांड के नाम से शुरू किया है।

 

पुरी में योगी आदित्यनाथ के साथ दहाड़े बृजमोहन, संबित पात्रा और पृथ्वीराज हरिचंदन के लिए किया प्रचार

No comments Document Thumbnail

 पुरी/ रायपुर : ओडिशा में छठे चरण के चुनाव के मतदान का प्रचार गुरुवार को थम गया। प्रचार के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरी में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।


बानपुर में आयोजित सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बृजमोहन अग्रवाल के साथ ही पुरी से पार्टी लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा जी एवं चिल्का विधानसभा उम्मीदवार पृथ्वीराज हरिचंदन ने भी सभा को संबोधित किया।

बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण तक सम्पूर्ण राष्ट्र में मोदी की लहर है। ओडिशा में पटनायक सरकार का अंत नजदीक है। राज्य की जनता भाजपा के साथ है इसका उदाहरण है कि भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में लोग इस सभा में एकत्रित हुए हैं। यहां की जनता पटनायक पांडियन से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार ही ओडिशा का तेज गति से विकास कर सकती है। जिसके लिए आप लोगों से आह्वान करता हूं कि लोकसभा के लिए संबित पात्रा और विधानसभा के लिए पृथ्वीराज हरिचंदन समेत सम्पूर्ण ओडिशा में भाजपा प्रत्याशियों को वोट दें और राज्य के साथ ही केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभुषण हरिचंदन के सुपुत्र भाजपा प्रत्याशी पृथ्वीराज हरिचंदन के रोड़ शो में भी हुए शामिल

बृजमोहन अग्रवाल इससे पहले बुधवार को बानपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभुषण हरिचंदन के सुपुत्र भाजपा प्रत्याशी पृथ्वीराज हरिचंदन के लिए रोड़ शो किया तथा भाजपा के पक्ष में जनता से वोट मांगे।

CG Politics : एक ही दिन राजनांदगांव में योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी गरजेंगे

No comments Document Thumbnail

 CG Politics : राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है. इसके पहले प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे वहीं कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए प्रियंका गांधी भी इसी दिन एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी. दोनों दल आमसभा की तैयारी को लेकर पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं.


जानकारी के मुताबिक 21 अप्रैल को ही योगी आदित्यनाथ सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार के लिए कोरबा लोकसभा क्षेत्र में भी सभा लेंगे. 22 अप्रैल को सतपाल महाराज की भी चुनावी सभा चिरमिरी में प्रस्तावित है. मिली जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुमर्दा के सागर ग्राउंड में 21 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे बड़ी आमसभा करेंगे.

इसी दिन डोंगरगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोहड़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर 2 बजे एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी. प्रियंका का दौरा कार्यक्रम तय हो चुका है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मोहड़ पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी ले लिया है.

बता दें कि बीजेपी ने कोरबा में सुश्री सरोज पांड़ेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जहां उनका मुकाबाल कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से होगा। बिलासपुर में बीजेपी के तोखन साहू के सामने कांग्रेस ने देवेंद्र यादव को मैदान में उतार हैं। वहीं रायपुर में बीजेपी सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से होगा। राजनांदगांव में कांग्रेस की ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल उम्मीदवार हैं जिनका मुकाबला संतोष पांडेय से होगा।


शिव की भक्ति में लीन नजर आए PM Modi , देखें Video

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली :  सोमवार को पीएम मोदी (PM Modi) ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर वाराणसी का दौरा किया। इस दौरान वो वाराणसी के घाटों पर शिव भक्ति में लीन नजर आए। पीएम मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रूज से चेतनसिंह घाट पर लेजर शो का आनंद लिया। PM Modi ने इसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।





यह भी पढ़ें : –जानिए कैसी होगी आपके नए महीने की शुरुआत, क्या कहता है आपका आज का राशिफल






https://twitter.com/narendramodi/status/1333416972114034688?s=20




इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एक दिवसीय यात्रा के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पहली बार'देव दीपावली'के अवसर पर उपस्थित होकर काशी की मनोरम छटा के साक्षी बने।





यह भी पढ़ें : –निपटा लें अपने काम ,दिसंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक





PM Modi ने कही ये बात





देव दीपावली के आयोजन में शिरकत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा 'आज जब काशी की विरासत वापस लौट रही है तो ऐसा लग रहा है जैसे काशी, माता अन्नपूर्णा के आगमन की खबर सुनकर सजी संवरी हो। लाखों दीपों से काशी के 84 घाटों का जगमग होना अछ्वुत है। गंगा की लहरों में यह प्रकाश इस आभा को और भी अलौकिक बना रहा है।





देवों की दीपावली देव दीपावली है'





उन्होंने कहा 'आज हम जिस देव दीपावली के दर्शन कर रहे हैं इसकी प्रेरणा पहले पंचगंगा घाट पर स्वयं आदि शंकराचार्य जी ने दी थी। बाद में अहिल्याबाई होल्कर जी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। कहते हैं कि जब त्रिपुरासुर नामक दैत्य ने पूरे संसार को आतंकित कर दिया था तब भगवान शिव ने काॢतकी पूॢणमा के दिन उसका अंत किया था। आतंक, अत्याचार और अंधकार के उस अंत पर देवताओं ने महादेव की नगरी में आकर दीये जलाकर दिवाली मनाई थी। देवों की वह दीपावली ही देव दीपावली है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.