Media24Media.com: यूपी में युवक की हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label यूपी में युवक की हत्या. Show all posts
Showing posts with label यूपी में युवक की हत्या. Show all posts

Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के देवरिया में विवाहित गर्लफ्रेंड (married girlfriend) को लेने उसके घर जाना उसके प्रेमी को भारी पड़ गया। दरअसल गर्लफ्रेंड से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों सहित प्रेमिका के पति और ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार ( Murder of married girlfriend's lover) दिया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।





विवाहित प्रेमिका के प्रेमी की हत्या





घटना बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय ग़ांव का है, जहां बुधवार रात को दुल्‍हन बन चुकी प्रेमिका को लेने पहुंचे प्रेमी की युवती के पति और ससुराल वालों ने पीटकर हत्‍या ( Murder of married girlfriend's lover)कर दिया। इस मामले में बनकटा पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।





Crime : पति-पत्नी में विवाद के कारण 8 साल के बच्चे की हत्या, जांच में जुटी पुलिस





जानकारी के मुताबिक दोनों में कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन 8 दिसंबर को लड़की के घरवालों ने लड़की की शादी दूसरे लड़के यानी विकास पांडेय से करवा दी थी। गौरतलब है कि बिहार के सिवान जिले के थाना दरौली के डरैली मठिया गांव की काजल की शादी 8 दिसंबर को देवरिया के बनकटा थाना के नोनार पांडेय ग़ांव के विकास पाण्डेय से हुई थी।





23 दिसंबर की घटना





बुधवार यानी 23 दिसंबर की देर रात काजल का प्रेमी पंकज मिश्रा (Lover pankaj mishra) अपने साथियों के साथ प्रेमिका के बुलाने पर उसके ससुराल पहुंच गया। वहीं प्रेमिका की रजामंदी से उसको अपने साथ ले जाने लगा, जिस पर उसके पति विकास पांडेय और ससुर जितेंद्र पांडेय ने विरोध जताया। तब प्रेमी पंकज और उसके साथियों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। इस बीच शोर और हल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और प्रेमी पंकज को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि उसके बाकी साथी भाग निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने पंकज को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।





Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या





इसकी सूचना पर बनकटा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी भाटपाररानी ले गई। इसके बाद डॉक्‍टरों ने युवक की हालत को देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन पंकज की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।





एसपी ने दी घटना के बारे में जानकारी





एसपी ने बताया कि देवर‍िया जनपद के थाना बनकटा के गांव नोनार पांडे में एक लड़की की शादी 8 दिसंबर को इसी महीने हुई थी और वह पास के थाना दरौली जनपद सिवान की रहने वाली है। उसका अपने गांव के लड़के से ही बहुत पहले से प्रेम संबंध था जिसका नाम पंकज है। पंकज बुधवार रात अपने दो-तीन साथियों के साथ रात 11 बजे महिला के ससुराल में पीछे के दरवाजे से घुसा और उसे ले जाने लगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जि‍समें युवक घायल हो गया और हॉस्‍प‍िटल ले जाते समय रास्‍ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.