Media24Media.com: यूनिवर्सल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label यूनिवर्सल. Show all posts
Showing posts with label यूनिवर्सल. Show all posts

यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर छत्तीसगढ़ को किया जाएगा सम्मानित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 10-11 दिसम्बर को बनारस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों को सम्मानित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन के लिए दिसम्बर-2022 तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा सेंटर्स को फंक्शनल कर लिया है। छत्तीसगढ़ को कुल 4825 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन कर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर्स के रूप में संचालित करने का लक्ष्य मिला था। राज्य में अभी इस लक्ष्य से 62 अधिक यानि 4887 केंद्रों का संचालन हो रहा है।



प्रदेशवासियों को सार्वभौमिक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) नियुक्त किए गए हैं। इन केंद्रों में प्रसव पूर्व देखभाल व प्रसव, नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संचारी रोग व गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल एवं प्रबंधन, आंख-नाक-कान-गला संबंधी सामान्य देखभाल, मुख स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जैसी 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने इन केंद्रों के माध्यम से योग एवं वेलनेस की गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।



हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों के रक्तचाप, डायबिटीज व कैंसर जैसी बीमारियों की निःशुल्क जांच भी की जाती है। इनके मरीजों को जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवा और परामर्श भी दिया जाता है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में उपचार के साथ-साथ लोगों को स्वस्थ जीवन-शैली के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इन सेंटर्स में गांव में ही इलाज मिलने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ कम हुई है। इससे मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा दूरी भी तय नहीं करनी पड़ रही है। किसी व्यक्ति में गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उसे समय रहते जानकारी दे दी जाती है जिससे वह समय पर अपना इलाज करा सके। स्वास्थ्य विभाग जरूरत की सभी दवाईयां हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है ताकि प्राथमिक व नियमित तौर पर चलने वाला उपचार गांव में ही संभव हो सके।

 

 

गैर संचारी रोगियों के समुचित ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित हो : मंत्री टी.एस. सिंहदेव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि गैर संचारी रोगों के रोकथाम और ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में यूनिवर्सल हेल्थ केयर के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के ईलाज की व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गैर संचारी रोग जैसे कैंसर (मुख, स्तन, सर्वाइकल आदि) मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग, किडनी रोग के रोगियों की ईलाज की त्वरित व्यवस्था की जानी चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि इन बीमारियों का देर से ईलाज होने के कारण बीमारी जटिल रूप ले लेती है, जिससे मरीजों के परिजनों एवं मरीजों को काफी परेशानी होती है।



बैठक में पीएचएफआई द्वारा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कव्हरेज की कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन के जरिए विस्तार से प्रस्तुतिकरण किया गया। पीएचएफआई के प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश में आमजन को सार्वभौमिक स्वास्थ्य के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में यूनिवर्सल हेल्थ केयर का उद्देश्य है कि सभी के लिए समान रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जाए। गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं में उपचार डायग्नोटिक्स दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना है। जिससे आमजन को आर्थिक कठनाईयों का सामना न करना पड़े। बैठक में पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

जिसमें बताया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने एवं फीड बैक प्रणाली विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिल सके। निजी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र को संलग्न और विनिमित कर राज्य स्वास्थ्य की स्थापना करके समग्र स्वास्थ्य प्रशासन और प्रबंधन को सुदृढ़ करने एक विश्वसनीय स्वास्थ्य सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली स्थापित की जा रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने राज्य शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य संचालक भीम सिंह, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोसकर विलास संदीपान के अलावा डॉ. कमलेश जैन, डॉ. योगेश जैन एवं एनसीडीआई गरीबी आयोग हावर्ड से विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नील गुप्ता वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.