Media24Media.com: युवा स्वरोजगार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label युवा स्वरोजगार. Show all posts
Showing posts with label युवा स्वरोजगार. Show all posts

महासमुंद : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना : अपना रोजगार स्थापित करने युवा ले सकते हैं सरकारी ऋण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत फुटकर व्यवसाय शुरू करने वाले युवक-युवतियों को प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को विर्निमाण क्षेत्र में अधिकतम राशि 25 लाख रुपए एवं सेवा क्षेत्र में अधिकतम राशि 10 लाख रुपए एवं व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रुपए तक की राशि वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार की तरफ से मिलने वाला ऋण लाभार्थी के सीधे उनके बैंक खातें में जाएगा। जिसकी मदद से पात्र लाभार्थी अपनी रुचि व पसंद का व्यवसाय शुरू कर सकता है।

पात्रता रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद में निःशुल्क निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद, पुराना तहसील परिसर, महासमुंद में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इसके लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग के लिए 05 वर्ष की छूट) रहेगी। इसके साथ आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा भारत/राज्य शासन के योजनांतर्गत पूर्व में अनुदान का लाभ न लिया हो ऐसे आवेदक आवेदन कर सकते हैं।

दूसरों को सुंदर बनाकर हुई कामता प्रसाद की जिंदगी खूबसूरत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से कई बेरोजगार युवाओं की ज़िंदगी संवर रही है। इस योजना में राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। दुर्ग जिले के खपरी ग्राम के निवासी कामता प्रसाद साहू जो कोरोना काल में बेरोजगार हो गए थे, वो अब मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर 4 लाख रुपए सालाना कमा रहे हैं।

कामता प्रसाद ने जीवन यापन के लिए अपनी रूचि और हुनर को आय का जरिया बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर खोलने का फैसला लिया। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 5 लाख रुपए का लोन व 75 हजार रुपए अनुदान सहायता राशि मिली थी, जिससे उनकी भी ज़िंदगी संवर गई। क्रिएटिव फील्ड में रुचि होने के चलते उनके पास मेकअप संबंधी कार्य का ज्ञान था, इसी ज्ञान का उपयोग कर उन्होंने ब्यूटी पार्लर को अपने व्यवसाय के रूप में चुना।आज ब्यूटी पार्लर से संबंधित सामान्य सेवाएं देने के साथ-साथ वे एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। ब्राइडल मेकअप के लिए तो शादी के सीजन में उनके पास विशेष डिमांड रहती है। 

उनका कहना है कि मैं दूसरों के चेहरों को सुंदर बनाता हूं लेकिन छत्तीसगढ़ शासन लोगों के भविष्य का निर्माण कर रहा है  जो कि भावी पीढ़ियों के लिए शासन की मंशा को दर्शाता है। साहू ने बताया कि  वो प्राइवेट स्कूल में विद्यार्थियों को नृत्य की शिक्षा भी देते थे परंतु कोरोना काल में नौकरी नहीं रही। लंबे समय तक बेरोजगारी का सामना किया तभी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के बारे में उन्हें जानकारी मिली जहां संबंधित अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से अवगत हुए। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें मार्गदर्शन दिया और उनके रूचि अनुरूप ब्यूटी पार्लर कोर्स में प्रशिक्षण के पश्चात्  जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अनुमोदन कर बैंक से उन्हें लोन के साथ-साथ अनुदान सहायता राशि प्रदान की।

कला व हुनर बना ब्यूटी पार्लर व मेकअप वर्क को व्यवसाय चुनने का कारण

साहू ने बताया कि उन्होंने इंदिरा कला संगीत विद्यालय खैरागढ़ से भरतनाट्यम में एम ए किया है। भरतनाट्यम को सबसे प्राचीनतम नृत्य में से एक माना जाता है। नृत्य में चेहरे के भावभंगिमा का बड़ा महत्व इसलिए नृत्य कला को प्रस्तुत करने वाली नृत्यांगना चेहरे के श्रृंगार पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसलिए श्रृंगार कला की ओर उनकी रुचि रही और उन्होंने ब्यूटी पार्लर और मेकअप को अपने व्यवसाय के लिए चुना।

80 प्रतिशत लोन की राशि समयावधि से पूर्व वापस

साहू ने बताया कि उन्होंने बैंक से 5 लाख रूपए की राशि 5 साल की समयावधि तक लोन के रूप में लिया था।  परंतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना उनके लिए इतनी फलित साबित हुई कि वो सालाना 4 लाख रुपए से अधिक कमा रहे हैं। 02 वर्ष में ही उन्होंने लोन की 04 लाख रूपए की राशि यानि 80 प्रतिशत बैंक को जमा कर दिया।

साहू ने बताया कि पार्लर में उनके द्वारा फेशियल, ब्लिचिंग व मेकअप के अलावा मेहंदी और टैटू से संबंधित कार्य किए जाते हैं। जिसमें टेम्पररी और परमानेंट टैटू के लिए उनके पास नवीनतम डिजाईन के रूप में विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य भी संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत वो अभी तक 20 से 25 लोगों  को प्रशिक्षण दे चुके हैं। जिसमें प्रोफेशनल लेवल के कोर्स के लिए बहुत ही न्यूनतम दर की फीस उनकी संस्था में रखी गई है। वर्तमान में उनका ब्यूटी पार्लर ‘‘काया ब्यूटी एंड मेक ओवर एकेडमी’’ के नाम से सेन्ट्रल एवेन्यू स्मृति नगर में स्थित है।

एच.डी. व वाटर प्रुफ ब्राइडल मेकअप के लिए जानी जाती है उनकी शॉप

साहू ने बताया कि पार्लर में उनके द्वारा फेशियल, ब्लिचिंग व मेकअप के अलावा मेहंदी और टैटू से संबंधित कार्य किए जाते हैं। जिसमें टेम्पररी और परमानेंट टैटू के लिए उनके पास नवीनतम डिजाईन के रूप में विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्य भी संचालित किया जाता है। जिसके अंतर्गत वो अभी तक 20 से 25 लोगों  को प्रशिक्षण दे चुके हैं। जिसमें प्रोफेशनल लेवल के कोर्स के लिए बहुत ही न्यूनतम दर की फीस उनकी संस्था में रखी गई है। वर्तमान में उनका ब्यूटी पार्लर ‘‘काया ब्यूटी एंड मेक ओवर एकेडमी’’ के नाम से सेन्ट्रल एवेन्यू स्मृति नगर में स्थित है।

दुल्हन की खुबसुरती में चार-चांद लगे इसके लिए साहू अपने ब्यूटी पार्लर में दुल्हनों के लिए एच.डी. व वाटर प्रुफ जैसी सुविधा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके ब्राइडल मेकअप किट में सभी आइटम हाई क्वालिटी प्रोडक्टस हैं। जिससे दुल्हन के चेहरे में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और उनकी सुंदरता लंबे समय तक टिकी रहती है। उनका वाटर प्रुफ ब्राइडल मेकअप कस्टमर द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.