Media24Media.com: युवा मितान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label युवा मितान. Show all posts
Showing posts with label युवा मितान. Show all posts

राशन कार्ड से लेकर जाति प्रमाण पत्र तक हर सुविधा देने में आम जनों का सहयोग कर रहे राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के महासम्मेलन के अवसर पर प्रदेश भर के युवा मितान राजधानी में जुटेंगे। इस अवसर पर सांसद राहुल गांधी क्लब के सदस्यों को संबोधित करेंगे। युवाओं में इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह है। 3 फरवरी 2022 को शुभारंभ के बाद से लगातार किये रचनात्मक कार्यों से क्लब के सदस्यों ने प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार किया है।


उत्साही युवा शासन की योजनाओं में भागीदारी करने लोगों से अपील कर रहे हैं। उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। वे लोगों की मदद कर रहे हैं। चाहे राशन कार्ड बनवाना हों, जाति प्रमाण पत्र बनवाना हो या आय प्रमाण पत्र, लोग सीधे क्लब के सदस्यों से संपर्क कर रहे हैं और उनका काम सहजता से हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा ऊर्जा को छत्तीसगढ़ निर्माण में लगाने यह महती योजना आरंभ की है।

अब तक प्रदेश में 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब गठित किये जा चुके हैं। अब तक 3 लाख 22 हजार 770 युवा इसमें सदस्य के रूप में शामिल हो चुके हैं। इसका उद्देश्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके लिए हर तिमाही शासन द्वारा ऐसे क्लबों को खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संचालन के लिए 25 हजार रुपए दिये जाते हैं। जैसे ही कम से कम 15 हजार रुपए व्यय का उपयोगिता प्रमाणपत्र प्राप्त हो जाता है। वैसे ही अगली तिमाही के लिए राशि जारी कर दी जाती है। अब तक इन क्लबों के लिए 132 करोड़ रुपए आबंटित किये जा चुके हैं। इन क्लबों की गतिविधियां किस बड़े पैमाने पर हो रही है। आँकड़ों से इस बात की जानकारी होती है। अब तक इन क्लबों द्वारा 2 लाख सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेल गतिविधि हो चुकी है।

पर्यावरण संरक्षण का काम क्लब के सदस्यों ने काफी किया है। वृक्षारोपण के माध्यम से हरीतिमा का दायरा बढ़ाने का काम सबसे ज्यादा हुआ है। इसके साथ ही पौधों को सहेजने का काम भी युवा ही करते हैं। इसके अलावा जलसंरक्षण पर भी बढ़िया काम हुआ है। तालाबों की सफाई, इसमें श्रमदान के माध्यम से संजीवनी प्रदान करना ऐसा कार्य है जिसमें युवा मितान क्लब के सदस्य तो हिस्सा लेते ही हैं उनके जोश को देखते हुए अन्य नागरिक भी कार्य में सहभागिता कर देते हैं। प्रदेश में जो छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हुए उनमें भी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। लगभग 25 लाख लोगों ने इन खेलों में हिस्सा लिया।

13 जिलों के राजीव युवा मितान क्लबों को मिलेगी 7.71 करोड़ रूपए की राशि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भरोसे का सम्मेलन में राज्य के 13 जिलों के 3085 राजीव युवा मितान क्लबों को 7 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे।

गौरतलब है कि युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लबों का गठन किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रूपए के मान से सालाना एक लाख रूपए प्रत्येक क्लब को दिए जा रहे हैं। योजना प्रारंभ होने से अब तक राजीव युवा मितान क्लबों को 60 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि उपलब्ध करायी गई है।

राजीव युवा मितान क्लब में रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन से उत्साहित हुए युवा

राजीव युवा मितान क्लब योजना के माध्यम से गांवों, कस्बों के साथ-साथ शहरों में विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक गतिविधियां तथा छत्तीसगढ़ के रीति-रिवाज को सहेजने और पारंपरिक खेलकूद के आयोजन से युवा उत्साहित है। युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग हो रहा है और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को जानने, और समझने के पर्याप्त अवसर युवाओं को मिल रहा हैं। अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहकर युवा क्षेत्र व समाज के नवनिर्माण में अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग कर प्रदेश के प्रगति में अहम् भागीदारी निभा रहे हैं।

लोगों में परस्पर संवाद बनाये रखने, ग्रामीण आयोजनों में युवाओं को आगे लाने और समाज सेवा से लेकर अंतिम व्यक्ति तक शासकीय सेवाओं योजनाओं को ले जाने में भी मितान क्लब योजना सहायक सिद्ध हो रही है। ग्रामीण अंचल के युवाओं में मितान क्लबों में अधिक सक्रीयता देखी जा रही है। खेल-कूद से लेकर सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में युवाओं को नेतृत्व मिल रहा है। युवाओं को अवसर मिलने से उनके बौद्धिक और व्यावहारिक ज्ञान में भी निरंतर विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में भागीदारी की बात हो, स्वास्थ्य-शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात हो या फिर शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार की, युवा सक्रीयता के साथ इन कार्याें को बखूबी निभा रहे हैं।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.