Media24Media.com: युवती की मौत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label युवती की मौत. Show all posts
Showing posts with label युवती की मौत. Show all posts

राजधानी में बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, पुलिस कर रही जांच

No comments Document Thumbnail

Raipur News : राजधानी रायपुर से एक आवासीय बिल्डिंग (RAIPUR NEWS) की सातवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत होने की घटना सामने आई है। खबरों के अनुसार युवती का शव बिल्डिंग परिसर में मिला। हालांकि यह हादसा है या हत्‍या इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी शख्‍स के द्वारा धक्का दिए जाने की वजह से युवती की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।


दरअसल, यह मामला पंडरी थाने का है। जानकारी के अनुसार पंडरी थाना के अंतर्गत पाम रेसिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल में 24 वर्षीय युवती काम करती थी। रोज की तरह आज भी युवती सुबह काम पर पहुंची। खबरों के अनुसार युवती का काम करते वक्‍त पैर फिसल गया और वो सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका का नाम भोली बघेल है।

इस मामले में पंडरी थाना प्रभारी  ने बताया कि रेसिडेंशियल बिल्डिंग में एक युवती की मौत की खबर मिली है। हालांकि युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


रायगढ़ युवती की मौत मामले मे भाजपा स्तरहीन राजनीत कर रही - कांग्रेस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायगढ़ मे एक युवक युवती के प्रेम संबंध और उसके बाद उतपन्न स्थिति को लव जिहाद बताना भाजपा का घृणित अवसरवादी चरित्र है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की युवती का युवक से प्रेम संबंध था युवती ने अपने परिजनों को बता कर डेढ़ साल पहले युवक से प्रेम के साथ प्रेम करना बता कर उसके साथ रहने गयी थी. उनमे एक साल बाद मन मुटाव हुआ वह वापस घर आ गयी। 


चार महीने मे ही फिर उनके बीच समझौता हो गया फिर वह अपने प्रेमी के साथ रहने चली गयी।इस दौरान वह गर्भवती हो गयी उसके प्रेमी ने उसे गर्भपात की दवा खिलाया जिससे अधिक रक्त श्राव से उसकी मौत हो गयी। इस मामले मे पुलिस ने जाँच कर लडके के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया हैं। उसके खिलाफ सदोष मानव वध 304a के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की भाजपा नेताओं की इसमें की जा रही ब्यानबाजी बेहद ही आपत्ति जनक हैं। राज्य मे मुद्दों के राजनैतिक दिवालिएपन से जूझ रही भाजपा अब समाज मे झूठ और विद्वेष के आधार पर राजनीती करना चाह रही है। इस मामले मे क़ानून ने अपना काम किया है दोषी को उसके गुनाह के लिए गिरफ्तार किया जा चूका है. एक लड़की जो अपने प्रेमी के साथ लगभग दो साल का समय गुजारी हो उसकी मौत को लव जिहाद से जोड़ना भाजपा के मानसिक दिवालिएपन का परिचायक है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा छत्तीसगढ़ मे भाजपा धार्मिक विद्वेष के अवसर खोजती रहती हैं। भाजपा का चरित्र राजनैतिक गिद्ध के जैसे हो गया है जैसे गिद्ध लाशो पर नजर रखता है कुछ वही भाजपा भी करती हैं. कभी धर्मान्तरण तो कभी सम्प्रदायिकता के एजेंडे को ले कर झूठ फैलाते है ज़ब जनता इनके बहकावे मे नही आयी तो अब लवजिहाद का प्रोपोगंडा कर रहे दो साल से लड़की उस लडके के साथ थी तब भाजपाई कहा गए थे आज उसकी मौत पर राजनैतिक रोटी सेंक रहे है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.