Media24Media.com: मेहनत

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मेहनत. Show all posts
Showing posts with label मेहनत. Show all posts

आत्मविश्वास और उत्साह से मेहनत करने में मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में कही।

उप मुख्यमंत्री साव आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए वार्षिक उत्सव का अलग महत्व होता है। कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है एवं उनमें आत्म विश्वास की वृद्वि होती है।

इस दौरान कार्यकम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गोवर्धन दास डागा मदन लाल तालेडा, सचिव अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राज किशोर नत्थानी, देवीचंद श्रीमाल, रूपचंद श्रीमाल, सुरेश शुक्ला, डागा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता घई के साथ अन्य प्राध्यापकगण के अलावा कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी। कार्यकम की शुरूआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार की अनूठी पहल : छत्तीसगढ़ के अपने विजन के क्रियान्वयन को पैनापन देने आईआईएम एवं देश भर के विषय विशेषज्ञों से की चर्चा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अपनी तरह की अनूठी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने विकसित छत्तीसगढ़, विकसित भारत की संकल्पना के अपने विजन के क्रियान्वयन के लिए आईआईएम एवं देश भर की प्रतिष्ठित संस्थाओं के विषय विशेषज्ञों के साथ मंथन किया। रायपुर आईआईएम में आयोजित इस दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। शिविर में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा तथा मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगियों ने भी हिस्सा लिया। इस तरह से देश में विषय विशेषज्ञों के साथ बौद्धिक विमर्श और चिंतन शिविर गुजरात में आयोजित किया गया था।

इसके बाद देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य का पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश को संवारने एवं विकास को नया आयाम देने विद्यार्थी भाव से विचारविमर्श करने जुटा है और अपने क्षेत्र के माने हुए विषय विशेषज्ञों से संवाद कर रहा है। प्रदेश के नेतृत्व द्वारा इस तरह से अनूठी पहल करते हुए विशेषज्ञों से बौद्धिक विचार-विमर्श कर प्रदेश को संवारने के लिए आज सार्थक चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बनाये गये विजन के क्रियान्वयन के लिए आज दिन भर हुए सत्रों में गहन विचारविमर्श किया गया।

जैसे कोई कृषक बड़ी मेहनत से खेती के लिए अपनी जमीन तैयार करता है वैसा ही विकसित छत्तीसगढ़ के स्वप्न को मूर्त रूप देने छत्तीसगढ़ का शीर्ष नेतृत्व जुटा, जो विजन तैयार किया गया है उसे प्रभावी बनाने विषय विशेषज्ञों से राय ली गई  ताकि उनके सुझाव लेकर विजन के क्रियान्वयन को पैनापन दिया जा सके। चिंतन शिविर में तय किया गया कि विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को समाज के सभी वर्गों के बीच ले जाना है। सबको जागरूक कर और उनकी भागीदारी लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को पूरा किया जाना है। शिविर में विषय विशेषज्ञों के साथ देर तक चर्चा हुई और छत्तीसगढ़ की संभावनाओं को लेकर बारीकियों पर बात हुईं।

संबोधन के प्रथम सत्र को नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने संबोधित किया। अपने संबोधन में सुब्रमण्यम ने विकसित भारत की संकल्पना और इसे प्राप्त करने की रणनीति के संबंध में विस्तार से अपनी बातें  साझा की। उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ा है और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत 2047 बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने की रणनीति बनाई है। सुब्रमण्यम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्केल, स्पीड और इनोवेशन पर जोर देते हैं। बदलते अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य और समय को देखते हुए विकसित भारत का विजन तैयार किया गया है ताकि भारत अपनी विशिष्ट जगह बना सकें। उन्होंने कहा कि अब दुनिया की निगाहें ग्लोबल साउथ पर हैं। 

अब दुनिया का नजरिया पश्चिम से पूर्व की ओर देखने का है और भारत इन संभावनाओं को पूरा करने के लिए सक्षम है। भारत की जनांकिकी, भारत की रणनीतिक स्थिति और भारत में तेजी से हुए सुधारों से इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए भारत तैयार है। उन्होंने कहा कि जब हम विजन लेकर चलते हैं तो स्वाभाविक रूप से हमें एक गाइड मैप मिल जाता है और इसके अनुरूप हम बढ़ते जाते हैं। सुब्रमण्यम ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ में विकसित राज्य बनने के लिए और तीव्र विकास के लिए असीम संभावनाएं हैं और इस दिशा में आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ अपने विकास के साथ ही विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

चिंतन शिविर में स्वास्थ्य, अधोसंरचना, खनन, लोकवित्त जैसे बुनियादी विषयों पर चर्चा हुई जिनमें बारीकी से कामकर और सही रणनीति बनाकर विकसित छत्तीसगढ़ और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। स्वास्थ्य में अधोसंरचना पर जोर दिया गया। कोविड जैसी आपदाओं से भविष्य में निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह से चाकचौबंद रखने पर जोर दिया गया। साथ ही इस क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देने और निरंतर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने चर्चा की गई। प्राकृतिक संसाधनों का कुशल उपयोग विषय पर भी चर्चा हुई। खनन में अनेक राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज को अपनाने के संबंध में बात हुई। साथ ही खनन के पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस दिशा में कार्य करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किए जाने पर विशेष फोकस दिया गया।  शहरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भीतरी सड़कों के विकास पर बल दिया गया ताकि विकसित अधोसंरचना के माध्यम से आर्थिक समृद्धि सभी क्षेत्रों तक बराबरी से पहुंच पाए। लोक वित्त पर भी गहनता से चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की ताकत सरप्लस रेवेन्यू, फिस्कल डिसिप्लिन, लो डेब्ट एंड जीडीपी रेश्यो, खनिज एवं वनसंपदा पर जोर देते हुए कृषि उत्पादकता को बढ़ाने, फसल वैविध्य, उद्योगों और टूरिज्म के अनुरूप मानव संसाधन को दक्ष बनाने की जरूरत पर बल दिया गया।

टीम प्रबंधन के लिए अनुभवात्मक गतिविधि के संबंध में विशेष चर्चा की गई। सभी मंत्रिगणों ने संवाद में भागीदारी करते हुए छत्तीसगढ़ में इस संबंध में बनाई जा रही नीतियों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने श्री सुब्रमण्यम एवं अन्य विशेषज्ञों के समक्ष अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं जिस पर विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सार्थक परिचर्चा हुई।

उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय इस चिंतन शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ के विजन हेतु सार्थक विमर्श हो रहा है। साथ ही संसाधनों के सतत उपयोग एवं योजनाओं के कन्वर्जेंस सहित विविध विषयों पर चर्चा भी हो रही है। चिंतन शिविर में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद रहे।

 

किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान भारत के प्रमुख धान उत्पादक राज्य के रूप में होती है। किसानों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही यहां धान का विपुल उत्पादन होता है और छत्तीसगढ़ को ‘धान के कटोरे’ के नाम से जाना जाता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी (कुम्हारी) में आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी’ को सम्बोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक डोमलाल कोर्सेवाड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के किसानों की चिंता की। उन्होंने किसानों को साहूकारों से मुक्ति दिलाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की।

उन्होंने देश और प्रदेश के करोड़ों किसानों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का काम किया। इससे किसानों को काफी राहत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल की हमारी डॉ. रमन सिंह जी की राज्य सरकार के समय से ही प्रदेश के किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का काम शुरू किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित अनेक योजनाएं शुरू की। किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से किसान चैनल प्रारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमारी सरकार के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदने का वादा पूरा किया।

हमने किसानों को दो साल का बकाया धान बोनस देने का वायदा किया था, हमने यह वादा पूरा किया। किसानों को मोदी जी की गारंटी में 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी का वायदा पूरा करने के लिए समर्थन मूल्य से अंतर की राशि किसानों को जल्द ही एकमुश्त दी जाएगी। विगत 15 वर्षों में जब हमारी सरकार रही हमने किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया। आज युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए किसान संघ की ओर से लगभग 20 क्विंटल हरी सब्जियों से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिये रवाना किया। उन्होंने इसके लिए किसान संघ को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में अंचल के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री साय ने किसान मेला में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए किसानों और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। 

उन्होंने इस मौके पर उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में प्रदर्शित एग्जॉटिक फ्रूट्स जैसे रोज़ वैक्स एप्पल, कश्मीरी एप्पल बेर एवं पैशन फ्रूट की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टॉल भ्रमण के दौरान रोज़ वैक्स एप्पल का और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कश्मीरी एप्पल बेर का स्वाद चखा। साथ ही मुख्यमंत्री ने ऑयल पाम की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की।कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ युवा प्रगतिशील किसान संघ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शपथ ग्रहण के बाद यह पहला कार्यक्रम है, 

जिसमें किसानों के बीच आने का मौका मिला। किसानों के परिश्रम और प्रगतिशील सोच का परिणाम है, जिसके कारण हमारे किसान खेती-किसानी में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को अनेक मंचों पर सम्मानित किया गया। यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह किसानों की मेहनत और तकनीकी ज्ञान का ही फल है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में उत्पादित फल, सब्जी, दुग्ध की दूसरे प्रदेशों में भी मांग हो रही है। किसानों को संबोधित करते हुए कहा नेताम ने कहा कि आप तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर और आगे बढ़े हम सब छत्तीसगढ़ को उन्नत प्रदेश बनाना चाहते हैं, इसमें आप सभी का सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम को स्थानीय विधायक डोमनलाल कार्सेवाड़ा ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने अंचल में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की आवश्यकता बतायी। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार, कलेक्टर दुर्ग सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, संचालक कृषि श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी व्ही. माथेश्वरन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति आर. एस. कुरील सहित कृषि संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान पूरी की

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। “तेजस में सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय और समृद्ध करने वाला था। इसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को उल्लेखनीय रूप से बढ़ा दिया है और हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना पैदा की है।

“मैं आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं। भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”

जब समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री को भेंट किया जैकेट...

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मस्तूरी विधानसभा में बेलटुकरी में रीपा के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला समूह की दीदियों द्वारा चलायी जा रही सिलाई यूनिट भी देखी। इस दौरान मुख्यमंत्री को समूह की दीदियों ने अपना बनाया एक जैकेट भेंट किया। दीदियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस यहीं पहनकर दिखा दीजिए। 

जब मुख्यमंत्री ने जैकेट पहना तो समूह की दीदियों ने प्रसन्नता जतायी और कहा कि हमारी मेहनत सफल हुई। मुख्यमंत्री ने समूह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर जैकेट तैयार किया है। आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। समूह की महिलाओं के उत्पाद देखते हुए मुख्यमंत्री को एक और जैकेट पसंद आया, जिसे उन्होंने खरीद लिया।

निरमा के एड की तरह ही बताती हूँ पहले मेरे वाशिंग पाउडर को इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। पथरिया डोमा की पुष्पलता की कहानी उद्यम का सपना लिये उन महिलाओं के लिए प्रेरक साबित हो सकती है जिनके मन में काफी उत्साह और मेहनत करने के लिए काफी ऊर्जा है। पुष्पलता पारकर ने साल भर पहले ही पंचायत विभाग से ट्रेनिंग लेकर वाशिंग पाउडर बनाने का काम सीखा। अपना ब्रांड काफी अच्छा हो, इसके लिए क्वालिटी में काफी मेहनत की। फिर गांव-गांव अपने प्रोडक्ट को लेकर घूमी। शुरूआती दौर में लोगों ने प्रश्न पूछा कि आपसे क्यों लें जब वाशिंग पावडर के दूसरे नेशनल ब्रांड हमारे पास उपलब्ध हैं। तब निरमा की टैगलाइन की तरह ही उन्होंने कहा कि एक बार आप इस्तेमाल कर देखिए, फिर आपको भरोसा होगा कि सस्ती कीमत में यह वाशिंग पाउडर पूरी गुणवत्तायुक्त है।

धीर-धीरे बाजार खड़ा हो गया। फिर सी-मार्ट में भी इनका प्रोडक्ट उपलब्ध हो गया। आसपास के पंद्रह गांवों में इनका सामान जाने लगा। जब काफी माँग आने लगी तो इन्होंने ई-रिक्शा खरीद लिया। यह उन्होंने बिहान के माध्यम से लोन में लिया। ई-रिक्शा के माध्यम से पुष्पलता सामान छोड़ती हैं। पुष्पलता ने बताया कि वे स्वयं ई-रिक्शा चलाती हैं उनके पति भी इसे चलाते हैं। धीरे-धीरे काम को विस्तार देना है। पुष्पलता ने बताया कि यह काम करके काफी अच्छा लग रहा है। आत्मविश्वास बढ़ गया है। हमारी एक ट्रेनिंग हुई थी, ट्रेनिंग में बताया गया कि आप बाजार में तभी लंबे समय तक रह सकते हैं जब सस्ती कीमत में अच्छी चीजें दें, मैं गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करती। कड़ी मेहनत करती हूँ इसलिए पैसे भी बचते हैं।

पुष्पलता केवल अपने बिजनेस में निवेश नहीं कर रही। वे अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य में भी निवेश कर रही हैं। उनकी बेटी ख्याति स्वामी आत्मानंद स्कूल बोरी में पढ़ रही है। ई-रिक्शा से उन्हें एक लाभ और हुआ है। ई-रिक्शा के माध्यम से वो सैजेस के बच्चों को भी स्कूल तक छोड़ती हैं।

हैलो, मैं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बोल रहा हूं....

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। हैलों, मैं कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा बोल रहा हूं...मेरे पास अजय जी आये हैं। गरीब व्यक्ति है। मेहनत करके कुछ रूपये जोड़े थे और इसे सुरक्षित रखने के लिए बैंक में जमा किया था। अचानक से इनके खाते से एक लाख 42 हजार रूपये कट गये। यह बैंक की रिस्पांसिबिलिटी है कि खाताधारक को बताये। कैसे इनके खाते से पैसा कट गया? जांच करिये और बताइए। कुछ इसी तरह कलेक्टर सिन्हा जनदर्शन में अपनी शिकायत लेकर आने वाले आमनागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने संबधित अधिकारियों को तुरंत फोन लगाते हैं। कलेक्टर की इस संवेदनशीलता से जहां आमनागरिकों की उम्मीदें बढ़ जाती है, वहीं संबंधित अधिकारी के पास कलेक्टर का फोन जाने पर अधिकारी भी आवेदन के निराकरण में रूचि लेते हैं।



दरअसल प्रति सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर सिन्हा जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान आमनागरिकों से छत्तीसगढ़ी में संवाद तो रहता ही है, आवेदनों को पढ़कर विभागों के अनुसार वे संबंधित अधिकारी को निराकरण हेतु प्रेषित करते हैं। कई बार आवेदन अधिकारियों के पास पहुचने में विलंब हो जाता है, ऐसे में आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फोटो खींचकर व्हाट्सएप करते हैं और संबंधित अधिकारी से फोन कर निराकरण के निर्देश देते हैं।

अजय का होगा पैसा वापस, परदेशी को लाठी से मिला छुटकारा

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जनदर्शन लेकर लोगो की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे ग्राम सिवनी नैला निवासी अजय बरेठ द्वारा खाते से लगभग डेढ़ लाख रुपए कट जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक सहित बैंक अधिकारी से बात कर ठगी के शिकार ग्रामीण को पैसा वापस दिलाने हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में पहुंचे अकलतरा के ग्राम झेरिया निवासी दिव्यांग परदेशी सिंह को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल देने के निर्देश उपसंचालक समाज कल्याण को दिए। कलेक्टर की पहल पश्चात परदेशी सिंह को तत्काल बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्राप्त हुआ। एक पैर से दिव्यांग परदेशी ने बताया कि वह 15 साल से अधिक समय से लाठी के सहारे चलता रहा है।


आज जनदर्शन में कलेक्टर ने उन्हें बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान की तो उसको मुश्किलों भरा सफर आसान हो गया। परदेशी सिंह को कलेक्टर सिन्हा और एसपी विजय अग्रवाल ने अपने हाथों से ट्रायसाइकिल प्रदान किया। इसी तरह बाल गृह में रहने वाले एक अनाथ बच्चें ने अपनी जाति प्रमाण पत्र और निवास हेतु घर की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को फोन कर उक्त आवेदन का निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने चांपा क्षेत्र में रेलवे द्वारा दिए गए नोटिस के बाद बेघर होने वाले परिवारों के पुनर्वास की मांग माटी कला बोर्ड की सदस्या पुनिता प्रजापति ने आवेदन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की।। इसी तरह जनदर्शन में अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अपर कलेक्टर एसपी वैद्य और संयुक्त कलेक्टर गुड्डू लाल जगत उपस्थित थे।

सोनकर समाज के लोगों ने बनाये 14 स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में ही मेहनत करने से होता है विकास - मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मैंने देखा है कि सोनकर समाज का बसेरा शहरों के किनारे के गांवों में होता है। रायपुर की बात करें तो सुंदर नगर से लाखे नगर तक बहुत से खेत थे, जिसमें सोनकर समाज के लोगों ने बाड़ी लगाई थी। शहर का विस्तार होना था, तो यह तो होना ही था कि इनके मालिक जमीनों को बेच देते। बात यह है कि इन पैसों का किस तरह इस्तेमाल किया जाए। यह खुशी की बात है कि सोनकर समाज ने इसे शिक्षा में निवेश किया। जिस जगह बाड़ी थी, उस जगह इमारतें भी हैं और समाज का स्कूल भी है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में आयोजित सोनकर समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सोनकर समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोनकर समाज के लोगों ने 14 स्कूल बनवाये, शिक्षा के क्षेत्र में इतनी रुचि बताती है कि समाज प्रगतिशील है और प्रगति में शिक्षा के मूल्य को समझता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा संपत्ति का असल उपयोग सिखाती है। शिक्षित व्यक्ति ही उसे सकारात्मक दिशा में खर्च कर सकता है और भविष्य को भी मजबूत कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती बिन्नी बाई सोनकर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रायपुर की नगर माता बिन्नी बाई ने समाज के कल्याण के लिए अपनी जीवन भर की पूंजी अर्पित की। यह दानशीलता की बड़ी मिसाल है। उन्होंने अपने पूरे जीवन भर की कमाई एक साथ जनहित के लिए अर्पित कर दी। आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि आपके समाज ने ऐसी विभूतियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोनकर समाज की दानशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आप लोग मूलतः कृषि से जुड़े हुए समुदाय के लोग हैं। इस वक्त हमारा सबसे बड़ा दायित्व पैरादान को प्रोत्साहित करने का है।

आप लोग सभी जानते हैं कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है। दिल्ली में कोरोना काल में आक्सीजन की जरूरत काफी पड़ी क्योंकि प्रदूषण की वजह से अधिकांश लोगों के फेफड़े कमजोर पड़ गये थे। मैं अभी दिल्ली गया था वहां देखा कि प्रदूषण और कोहरे की वजह से पास की चीजें भी देखनी कठिन थीं। हमें अपनी हवा को बचाना है, मिट्टी को बचाना है। पराली जलाने पर मिट्टी के पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। आप सभी पैरादान कीजिए। कुम्हारी में समाज के भवन के लिए मुख्यमंत्री ने 23 लाख रुपए की घोषणा भी की। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं समाज के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

ईश्वर ने दिव्यांगों को अपार प्रतिभा दिया है- मंत्री श्रीमती भेंडिया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि हमारे दिव्यांग भाई-बहन किसी भी स्थिति में समाज के अन्य व्यक्तियों से अपने को कमतर न आंके। ईश्वर ने दिव्यांगो को अपार प्रतिभा से नवाजा है। ईश्वर ने प्रत्येक व्यक्तियों को कुछ कमियों के साथ खूबियॉ भी दी है। हमारे दिव्यांगजनों अपने मेहनत और लगन के बदौलत आज सफलता के झण्डे गाड़ रहे हैं। श्रीमती भेंड़िया आज जिला मुख्यालय बालोद के पुराना अस्पताल के पास कुर्मीपारा में स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग आश्रम गृह ‘‘घरौंदा‘‘ में प्रदेश के पहले दिव्यांग स्वावलंबन केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रही थी।



मंत्री श्रीमती भेंड़िया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने जिला मुख्यालय बालोद में प्रदेश के पहले दिव्यांग स्वावलंबन केन्द्र के शुभारंभ होने पर उपस्थित दिव्यांगजनों एवं जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर संजारी-बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

श्रीमती भेंड़िया ने राज्य शासन द्वारा दिव्यांगो के कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ दिव्यांगो को भी स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ सरकार दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सम्मानपूर्वक जीवनयापन करने के लिए हर संभव उपाय सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय बालोद में आज शुभारंभ किए गए छत्तीसगढ़ के पहले स्वावलंबन केन्द्र हमारे दिव्यांगजनों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी। 

इस स्वावलंबन केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजन अपने रूचि के अनुसार प्रशिक्षण लेने के बाद आत्मनिर्भर बनकर समाज में सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने जिला मुख्यालय बालोद में प्रदेश के पहले स्वावलंबन केन्द्र के स्थापना को जिलेवासियों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया को धन्यवाद दिया।

 इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगो के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती भेंड़िया एवं अतिथियों ने दिव्यांगजनों को सामर्थ्य विकास योजना के अंतर्गत बैटरी चलित ट्रायसायकल, सामान्य ट्रायसायकल, क्षितिज-अपार संभावनाएॅ अंतर्गत शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक, मिशन गंूज अंतर्गत स्मार्ट फोन, सेंसर छड़ी, विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र और दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन राशि का चेक वितरण कर लाभान्वित किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.