Media24Media.com: मूसलाधार बारिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मूसलाधार बारिश. Show all posts
Showing posts with label मूसलाधार बारिश. Show all posts

सावधान! अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ सहित इन 4 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 IMD Rainfall Alert: देशभर में हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि दक्षिणी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से कई राज्यों में मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक बहुत ज्यादा भारी बारिश होने जा रही है।


मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 25-26 अगस्त, मराठवाड़ा में 25 अगस्त, विदर्भ में 25, 30, 31 अगस्त, कोंकण, गोवा में 28-30 अगस्त, मध्य महाराष्ट्र में 28 और 29 अगस्त, छत्तीसगढ़ में 25, 29 और 31 अगस्त, गुजरात में 30 अगस्त, सौराष्ट्र और कच्छ में 31 अगस्त को भारी बारिश भी होगी। इसके अलावा, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम में 25 अगस्त, अरुणाचल प्रदेश में 25 और 31 अगस्त, झारखंड में 25, 27 और 28 अगस्त, असम, मेघालय में 26-28 अगस्त, ओडिशा में 26, 28 और 29 अगस्त, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 26-28 और 30 व 31 अगस्त को भारी बारिश होगी। वहीं, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल में 25, ओडिशा और झारखंड में 26 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि केरल, माहे में 25-31 अगस्त, तेलंगाना में 25 और 29 अगस्त, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक में 25, 26 और 31 अगस्त, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 25, 29 और 30 अगस्त, तटीय कर्नाटक में 27-28 और 30 व 31 अगस्त को भारी बरसात होने जा रही है।

उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 25 और 26 अगस्त, उत्तराखंड में 25 और 27 अगस्त, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 26-29 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 27, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 27 और 28 अगस्त को भारी बरसात होने जा रही है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 25, 27, पूर्वी राजस्थान में 27 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी।

Chhattisgarh : मूसलाधार बारिश से गिरी कच्चे मकान की दीवार, पति-पत्नी की मौत, बच्चा हुआ घायल

No comments Document Thumbnail

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई. दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई,वहीं उनका 8 साल का बच्चा घायल हो गया, जिसे गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.घटना पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गाँव की है।


 

दिनेश वाकरे और उसकी पत्नी का नाम शारदा बाई रात में अपने बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे. लगातार हो रही बारिश से घर की कच्ची दीवार तीनों के ऊपर गिर गईं, जिसमे पति और पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि मकान बहुत ही पुराना ही चुका था, जो लगातार बारिश को नहीं झेल पाया. सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर जांच के लिए पहुँचे. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत पति-पत्नी गरीबी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करा पाएं. इस इलाके के आसपास और भी कच्चे और पुराने मकान हैं, जिन पर ज्यादा बारिश से भी खतरा मंडरा रहा है। 


CG Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी, तीन दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। प्रदेशभर में 22 से 24 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। लगातार बारिश होने की वजह से कई जगहों के नदी-नाले उफान पर हैं। साथ ही छोटे-छोटे पुल भी ढह गया है। हालांकि यह अभी शुरुआत दौर के बारिश हैं। आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। 


मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दबाव का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे लगे हुए मध्य पूर्वी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है इसके कारण 22 जुलाई को प्रदेश के मध्य और दक्षिण भाग में अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। आगामी 23 जुलाई को प्रदेश के मध्य और उत्तरी भागों में एक दो जगह पर भारी बारिश होगी। वहीं 24 जुलाई के शाम से प्रदेश में बारिश गतिविधि में कमी आने की संभावना है। 

एक कम दबाव का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। छत्तीसगढ़ से होते हुए उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटे के दौरान धीरे-धीरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर कमजोर होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका अब जैसलमेर, कोटा, गुना, मंडला तथा आंतरिक उड़ीसा और उसके साथ ही छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से आज सोमवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय है। अनेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश और अधिकांश जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, रविवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। अनेक स्थान पर हल्की मध्यम बारिश, 12 जगह पर भारी बारिश, सात जगहों पर भारी बारिश और एक जगह पर चरम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश बीजापुर में दर्ज किया गया है। आज सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश और एक दो जगह पर भारी अति भारी बारिश होने की संभावना है। नहीं कई जगह पर गलत चमक के साथ बहुत सारे पड़ने की संभावना है। 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.