Media24Media.com: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. Show all posts
Showing posts with label मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. Show all posts

सीएम साय ने CM योगी को किया फोन, प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन और छत्तीसगढ़ पंडाल के लिए जताया आभार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने महाकुंभ खत्म होने के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत की है। जहां उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन और सफल समापन पर उन्हें बधाई दी। महाकुंभ मेला परिसर में साढ़े चार एकड़ भूमि आवंटित करने भी उन्होंने आभार व्यक्त किया है।


सीएम साय ने अपने X अकॉउंट पर ट्वीट कर लिखा कि, मैंने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर चर्चा कर प्रयागराज महाकुंभ के ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के सफल समापन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। यह भव्य और विराट आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं की अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है। साथ ही, मैंने छत्तीसगढ़ राज्य के श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ मेला परिसर में साढ़े चार एकड़ भूमि आवंटित करने हेतु उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

50 हजार श्रद्धालुओं ने निःशुल्क सुविधाओं का उठाया लाभ

उन्होंने आगे लिखा कि, इस मंडप में छत्तीसगढ़ के लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने निःशुल्क आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाया और संगम में स्नान का पुण्य प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन एवं संत-समाज के सान्निध्य में संपन्न हुए इस भव्य आयोजन के लिए पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं साधुवाद।

Kumbh Mela 2025 : इस सदी का महाकुंभ ‘डिजिटल महाकुंभ’ के रूप में जाना जाएगा : योगी आदित्यनाथ

No comments Document Thumbnail

 Kumbh Mela 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शहीद का बलिदान कौम की जिंदगी होती है। देश, धर्म के लिए बलिदान होने वाली लंबी श्रृंखला सदैव से समाज को नया जीवन देती रही है। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर पीएम मोदी ने आगामी 25 वर्ष का लक्ष्य रखते हुए कहा कि देश को 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाना है। उन्होंने पंच प्रण की बात कही। इसमें मुख्यतः गुलामी के अंशों को सर्वथा समाप्त करना, महापुरुषों पर गौरव की अनुभूति, सुरक्षा बलों के जवानों का सम्मान करना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ-2025 होने जा रहा है। यह मुहूर्त 144 वर्ष बाद आया है। महाकुंभ के बहाने प्रयागराज और आसपास के शहरों का भी कायाकल्प हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इस सदी का महाकुंभ ‘डिजिटल महाकुंभ’ के रूप में जाना जाएगा।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (सोमवार) को होटल ताज में आयोजित ‘शौर्य सम्मान-2025’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों सहित उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

सुरक्षा के बिना सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती

उन्होंने कहा कि यहां 1965-1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में भागीदार, शहीदों के परिजनों, भारतीय सेना के जवानों, देश के अंदर विभिन्न ऑपरेशन में भाग लेने वाले स्मृतिशेष जवानों के परिजनों का सम्मान हुआ। सुरक्षा के बिना सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। स्वतंत्रता का अहसास हो, लेकिन हमारी स्वतंत्रता दूसरे की स्वतंत्रता में बाधा न बने। बाबा साहेब ने जो संविधान दिया, उसके अनुसार सुरक्षा की पहली शर्त सुशासन है। सुशासन की स्थापना के लिए जो जवान दिन-रात लगे रहते हैं, उन्हें सम्मान देना राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन जैसा है।

यूपी की पहचान दंगाग्रस्त और अराजक प्रदेश के रूप में थी

सीएम योगी ने 2017 के पहले और अब के उत्तर प्रदेश का अंतर बताते हुए कहा कि 2017 के पहले कोई सुरक्षित नहीं था। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ होता था। उनके पास नौकरी और रोजगार नहीं था। यूपी की पहचान दंगाग्रस्त और अराजक प्रदेश के रूप में थी। आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। स्वत:स्फूर्त भाव के साथ प्रदेश में सभी कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। तंत्र वही है, बस सरकार का चेहरा बदल गया। यह वही प्रदेश है, जहां पहले कोई निवेश नहीं करता था। 2017 के पहले हर परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते थे। प्रत्येक सप्ताह दो से तीन बड़े दंगे होते थे, लेकिन आज प्रदेश दंगामुक्त है। सर्वाधिक निवेश को आमंत्रित करने वाला प्रदेश है। बिना भेदभाव के योग्यता के आधार पर सरकारी-निजी क्षेत्र में नौकरी और रोजगार की गारंटी देने वाला प्रदेश है।

यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का बदला स्वरूप है

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले पुलिस भागती थी, अपराधी दौड़ाता था। आज अपराधी हांफते-हांफते मर रहा है। पुलिस, अपराधी और उनके आकाओं को सही जगह पहुंचा रही है। यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का बदला स्वरूप है। यहां सुरक्षा, सम्मान, पहचान भी है। इस साल के अंत तक जब गंगा एक्सप्रेसवे बन जाएगा तो देश का 55 फीसदी एक्सप्रेसवे यूपी के पास होगा। सबसे अधिक रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट, मेट्रो संचालित, सर्वाधिक नगर निकाय, आस्था को गौरव के साथ आगे बढ़ाने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश होगा।

महाकुंभ के बहाने प्रयागराज और आसपास के शहरों का भी कायाकल्प हुआ

सीएम ने आगे कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ-2025 होने जा रहा है। यह मुहूर्त 144 वर्ष बाद आया है। महाकुंभ के बहाने प्रयागराज और आसपास के शहरों का भी कायाकल्प हुआ है। 200 से अधिक सड़कों को सिंगल से डबल, डबल से फोरलेन, फोरलेन से सिक्सलेन बनाया गया। एक वर्ष में एक शहर में 14 नए फ्लाईओवर बनकर तैयार हुए। रेलवे स्टेशनों का पुनरुद्धार हुआ, एयरपोर्ट नए सिरे से देखने को मिल रहा है।

इस सदी का महाकुंभ ‘डिजिटल महाकुंभ’ के रूप में जाना जाएगा

उन्होंने कहा कि अक्षयवट, सरस्वती देवी, बड़े हनुमान, महर्षि भारद्वाज, श्रृंगवेरपुर, पातालपुरी कॉरिडोर आदि पहली बार देखने को मिलेंगे। दुनिया की तीसरी बड़ी आबादी के बराबर श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे। एक दिन में 10 करोड़ श्रद्धालु भी आ गए तो आसानी से स्नान कर पुण्य प्राप्त करेंगे। ‘स्वच्छ महाकुंभ’ के लिए जीरो लिक्विड डिस्चार्ज की व्यवस्था है। 1.50 लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस सदी का महाकुंभ ‘डिजिटल महाकुंभ’ के रूप में जाना जाएगा। प्रयागराज महाकुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम होगा। अयोध्या, काशी, मां विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट, लखनऊ, श्रृंगवेरपुर आदि आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने भारतीय संस्कृति के समागम में सभी को आमंत्रित किया। 

बंटेंगे तो कटेंगे... बांग्लादेश वाली गलती यहां न हो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

No comments Document Thumbnail

 आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है. राष्ट्र तब सशक्त रहेगा, जब हम एक रहेंगे-नेक रहेंगे. बंटेंगे तो कटेंगे. सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश वाली गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए. एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे.


मुख्यमंत्री ने इस दौरान मुगल बादशाह औरंगजेब को दुष्ट बताते हुए कहा कि उसका संबंध भी इसी आगरा से था. उन्होंने कहा, इसी आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी और उससे कहा था कि तुम चूहे की तरह ऐसे तड़पते रह जाओगे, लेकिन हिन्दुस्तान पर तुझे कब्जा तो नहीं करने देंगे. राजस्थान में उस समय इस मोर्चा को संभाल रहे थे जोधपुर के नरेश जसवंत सिंह. महाराजा जसवंत सिंह के महत्वपूर्ण सेनापति थे वो वीर दुर्गादास राठौड़ थे. कई बार प्रयास किया औरंगजेब ने जोधपुर पर कब्जा करने का, लेकिन सफल नहीं हो पाया क्योंकि जहां दुर्गादास जैसे वीर हों, वहां ऐसा कर पाना संभव नहीं है.

सीएम ने दोहराए पीएम मोदी के संकल्प
इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के पांच संकल्प भी दोहराए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गुलामी के प्रतीकों को समाप्त करेंगे. अपने वीरों और सैनिकों का सम्मान करेंगे. एकता और एकात्मता के लिए कार्य करेंगे. किसी को भी समाज में विद्वेष फैलाने की छूट नहीं देंगे. जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर तमाम अन्य वादों के आधार पर बांटने वालों से सावधान करेंगे. अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेंगे.

ज़िहाद से प्यार तो ये भिखमंगे पाकिस्तान जाए : CM योगी आदित्यनाथ

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Election 2024: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए। इनके आकाओं ने पहले देश का बंटवारा किया था और आज ये लोग जिहाद की बात कर लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। सीएम ने चेतावनी दी कि जिहाद से प्यार है तो भूखे मरने वाले भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाइए, जो दो जून रोटी के लिए तरस रहा है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद से सांसद व भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के लिए शनिवार को जनसभा कर वोट मांगा। कांग्रेस व बसपा पर हमलावर सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों के हकों पर डकैती डाली और दिव्यांगों को भी नहीं छोड़ा, ऐसे लोगों को जिहाद की बात याद आने लगी है। वे जान लें कि भारत की धरती राम-कृष्ण की है, जिहाद की नहीं।

सीएम ने कहा कि आपने 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है। 2014 के पहले का भारत दुनिया में विश्वास खो चुका था। आतंकवाद व नक्सलवाद से त्रस्त था। गरीबों को शासन की योजनाएं नहीं मिल पाती थी। यह अराजकता वे लोग करते थे, जिन्हें भारत के लोकतंत्र पर विश्वास नहीं था और जिन्हें विश्वास था वे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के साथ जुड़कर देश को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ते थे।

जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती थी, वे हर योजना में भ्रष्टाचार करते थे। सीएम योगी ने कहा कि 2014 के बाद भारत का नया रूप दिख रहा है। पहले कहीं विस्फोट और आतंकवादियों को देखकर सरकार कहती थीं कि यह सीमापार से है, लेकिन आज जोर से पटाखा फटने पर सीमा पार से उनका आका भी सफाई देने को मजबूर होता है।

हर किसी को पता है कि नया भारत छेड़ता नहीं, लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं। सीएम योगी ने भारत व उप्र के विकास की चर्चा की और कहा कि 2022 में यहां आकर कहा था कि गंगा मैया पर बनने वाला पुल जल्द शुरू होगा। अब कार्य प्रारंभ हो चुका है। पहले नारा लगता था कि फर्रुखाबादी चूसे गन्ना, लेकिन अब फर्रुखाबाद को एक्सप्रेसवे से जोड़ने की कार्रवाई आगे बढ़ा दी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.