Media24Media.com: मुख्य निर्वाचन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्य निर्वाचन. Show all posts
Showing posts with label मुख्य निर्वाचन. Show all posts

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है। रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को सवेरे सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इसके लिए निर्वाचन क्षेत्र में 253 मुख्य मतदान केंद्र और 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

 

                                                                                                                                   


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, मतदान के दिन की व्यवस्था और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 अक्टूबर को रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। रायपुर नगर (दक्षिण) उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को मतदान और 23 नवम्बर को मतों की गिनती होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र  में आदर्श आचारसंहिता प्रभावशील हो गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 253 मतदान केंद्र हैं जो सभी शहरी क्षेत्र में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि 1500 से अधिक मतदाता संख्या वाले 13 मतदान केंद्रों में सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना कंगाले ने जानकारी दी कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में मतदाता भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही आयोग द्वारा अधिसूचित 12 अन्य तरह के पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि नामनिर्देशन के लिए अभ्यर्थी के मात्र 3 वाहन ही नामांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश कर सकेंगे। नामनिर्देशन के लिए अभ्यर्थी सहित कुल 5 व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। श्रीमती कंगाले ने बताया कि आदर्श आचारण संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप के माध्यम से की जा सकती है। भारत निर्वाचन आयोग के सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से उम्मीदवार और राजनीतिक दल विभिन्न तरह की अनुमतियों के लिए आवेदन दे सकते हैं।

 

बैठक में राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के दौरान व्यय किए जाने की सीमा तथा व्यय लेखों के संधारण के संबंध में आयोग के निर्देशों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की सीमा 40 लाख रुपए होगी । बैठक में निर्वाचन अवधि के दौरान वाहनों व रैलियों की अनुमति की प्रक्रिया तथा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.एस. ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल और अपूर्व प्रियेश टोप्पो तथा सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा और श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


निर्वाचन की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराएं – रीना बाबासाहेब कंगाले

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज विधानसभा उप निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों के प्रशिक्षण को संबोधित किया। उन्होंने विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता और निष्पक्षता से संपन्न कराने को कहा। उन्होंने इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षण में कहा कि राज्य में विधानसभा की एक रिक्त सीट के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए जल्दी ही प्रक्रिया शुरू होगी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.एस. ध्रुव भी प्रशिक्षण में उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही इसके लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने निर्बाध और सुचारू निर्वाचन के लिए संबंधित अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेने को कहा। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में छाया, पेयजल, शौचालय, रैंप इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाधारहित उप चुनाव के लिए आपसी समन्वय से सक्रियता से काम करने को कहा। उन्होंने आज के प्रशिक्षण में ट्रेनर्स से चर्चा कर अपनी-अपनी शाखाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान करने को कहा। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा भी इस दौरान मौजूद थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नौ सत्रों में अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता, नामांकन प्रक्रिया, मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी), निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (DEMP)), मतदान दलों एवं मतदान के दिन की व्यवस्थाओं, ईवीएम, मतगणना तथा निर्वाचन के दौरान प्रयुक्त आईटी एप्लीकेशन्स की बारीकियों की जानकारी दी गई। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर पुलक भट्टाचार्य ने अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद जो व्यक्ति उस क्षेत्र के निवासी नहीं है, उसे क्षेत्र से बाहर जाना होगा। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान जिले में किसी भी तरह के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर यू.एस. अग्रवाल ने प्रशिक्षण के दौरान नामांकन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उम्मीदवारों की पात्रता, नामांकन के समय संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों, नामांकन शुल्क, नामांकन पत्रों की संवीक्षा, चुनाव चिन्ह आबंटन, उम्मीदवारों द्वारा दिए जाने वाले शपथ पत्रों तथा रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में बताया। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल ने एमसीएमसी के कार्यों और कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिए प्रिंट मीडिया सेल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल और सोशल मीडिया सेल का गठन करना है। उन्होंने इसके माध्यम से पेड न्यूज पर भी नजर रखने को कहा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों के बीच जनमत सर्वेक्षण और एक्जिट पोल प्रतिबंधित रहेगा।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और नोडल अधिकारियों को निर्वाचक नामावली, पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस जारी करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले आईटी एप्लीकेशन्स और मोबाइल एप्स के बारे में भी बताया। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय की मॉनिटरिंग के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा ने प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना के साथ ही मतदान दलों और मतदान के दिन की व्यवस्थाओं तथा ईवीएम के बारे में जानकारी दी। नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर प्रणव सिंह ने अधिकारियों को मतगणना की तैयारियों, मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं और निर्वाचन परिणाम की घोषणा के बारे में बताया।

भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इसके अंतर्गत नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही पीएस ध्रुव, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सदस्य सचिव, पेंशन निराकरण समिति को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने यहां बनाए गए दोनों मतदान केंद्रों में चल रहे मतदान का अवलोकन भी किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए 'छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान' का संदेश दिया।

छत्तीसगढ़ के मानचित्र पर 2000 कैंडल जलाकर दिया जागरूकता का संदेश

No comments Document Thumbnail

आरंग। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जिला कलेक्टर डा सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं जिला पंचायत सीईओ अविनाश मिश्रा के  के निर्देशन में जनपद पंचायत आरंग सीईओ कुमार सिंह लहरे के नेतृत्व में बोडरा वासियों ने  अनोखी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ के मानचित्र को कैंडल से बनाते हुए, मोर वोट मोर रायपुर एवं मोर वोट मोर आरंग का न केवल सुंदर संदेश दिया अपितु ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में बड़े उत्साह के साथ जागरूकता नारो को बुलंद करते हुए कैंडल मार्च भी निकाला। 

    बोडरा वासियों ने कैंडल मार्च कर दिया जागरूकता का संदेश

इस अवसर पर जनपद आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग सीईओ कुमार सिंह लहरे ने भारत निर्वाचन आयोग के लक्ष्य को स्पष्ट करते हुए ग्राम वासियों के उत्साह को सलाम किया और कहा कि आपकी इस पहल से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा साथ ही आपका यह संदेश आरंग, रायपुर ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ को प्रेरित करेगा इस अवसर पर लहरें ने 100% निष्पक्ष एवं प्रलोभन रहित मतदान की शपथ भी दिलवाई जिसमें हजार से भी अधिक मतदाताओं की सहभागिता रही जबकि घर-घर से ग्रामीण जन जलती कैंडल लेकर निकले व अपने संकल्प जागरूकता  को दर्शाए।

वही रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम डा अतुल विश्वकर्मा के निर्देशन में स्वीप टीम शिक्षक महेंद्र पटेल अरविंद वैष्णव एवं सीमा भांडेकर ने लोकतंत्र के प्रति की गई इन गतिविधियों की रनिंग कमेंट्री कर  एवं जागरूकता नारे बुलंद किए इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच उमाशंकर चंद्राकर, उपसरपंच उत्तरा खूटे, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार डेहरिया, वरिष्ठ नागरिक दिनेश जांगड़े, शिक्षक घनश्याम घृतलहरे, पंच अशोक चंद्राकर, रंजीता धृतलहरे, मोगरा नारंग ,

 25 स्व सहायता महिला समूह मिनीमाता, सृष्टि करुणा, लक्ष्मी आदि एवं टेकू चंद्राकर, गणेश जांगड़े ,साधु चंद्राकर, किरण चंद्राकर, गायत्री शर्मा, सुनील जांगड़े, नारायण सिंह, लक्ष्मी यादव एवं जितेंद्र साहू तथा कार्यक्रम प्रभारी अनिल चंद्राकर की उपस्थिति के साथ-साथ बहुत अधिक संख्या में नारी शक्ति एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

‘छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023‘ :पहले चरण के लिए 4515 सेवा मतदाताओं को जारी हुआ इलेक्ट्रॉनिक डाक मतपत्र

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारियों को 20 विधानसभा क्षेत्रों हेतु सेवा मतदाताओं के लिए डाक मतपत्रों का इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप प्रेषित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई-डाक मतपत्र के माध्यम से किए जाने वाले मतदान के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक निर्वाचन अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु ई-डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है। प्रथम चरण के लिए पंजीकृत 4 हजार 515 सेवा मतदाताओं को ई-डाक मतपत्र जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए नाम वापसी के बाद से ठीक 24 घंटे तक ई-डाक मतपत्र जारी किए जाते हैं तथा अगले सात दिवस तक उसे डाउनलोड करने का समय निर्धारित रहता है। संबंधित सेवा मतदाता उसे डाउनलोड कर अपने मत दर्ज करता है और उसे डाक द्वारा रिटर्निंग अधिकारी को भेजा जाता है। नियमानुसार 24 अक्टूबर को ई-डाक मतपत्र को डाउनलोड करने की शुरूआत हो चुकी है। दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को ई-डाक मतपत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि होगी। दिनांक 03 दिसम्बर 2023 को सुबह 07.59 बजे तक मतांकित/चिन्हित ई-डाक मतपत्रों को प्राप्त करने का समय निर्धारित किया गया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने ई-डाक मतपत्र के संप्रेषण हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि शस्त्र अधिनियम के अधीन केन्द्रीय बलों में कार्यरत व्यक्तियों, राज्य के सशस्त्र बल के राज्य से बाहर तैनात व्यक्तियों और देश से बाहर दूतावासों में तैनात शासकीय पदाधिकारियों को सेवा मतदाता के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इनके लिए ऑनलाइन पंजीकरण का प्रावधान किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सेवा मतदाताओं के लिए ईटीपीबीएस विकसित किया गया है। यह पूर्णतः सुरक्षित प्रणाली है। इस प्रणाली के माध्यम से सेवा मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर कहीं से भी इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्राप्त डाक मतपत्र के द्वारा अपना मत दे सकते हैं और इस प्रकार से मतदान के अवसर से वंचित होने की संभावना कम हो जाती है।

 

छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 

रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब और तमिलनाडू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यब्रत साहू ने निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रशिक्षण दिया। छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं स्टेट लेवल फोर्स को-ऑर्डिनेटर विवेकानन्द सिन्हा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले तथा स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर ओ.पी. पाल भी इस दौरान उपस्थित थे।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज के प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों के महत्व, इनकी आवश्यकता एवं आसन्न विधानसभा चुनाव में निर्वाचन संबंधी कानून का उपयोग कर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए पुलिस अधिकारियों की भूमिका को रेखांकित किया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने निर्वाचन के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से की जाने वाली पूर्व तैयारियों, आवश्यक कार्यवाहियों, निर्वाचन के लिए अन्य राज्यों से आए पुलिस बल के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राज्य में सफल निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

आई.आई.आई.डी.ई.एम., नई दिल्ली की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में आए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरिज आफताब ने अधिकारियों को निर्वाचन की घोषणा के पूर्व की जाने वाली तैयारियों, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, क्रिटिकलिटी विश्लेषण, मतदान दिवस के पूर्व, मतदान दिवस पर एवं मतदान के पश्चात की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया। तमिलनाडू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्यब्रत साहू ने निर्वाचन के दौरान सशस्त्र बलों की आवश्यकता, उनके डेप्लॉयमेंट, स्थानीय पुलिस बल के डेप्लॉयमेंट, आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण एवं कानून-व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्य के सी.ए.पी.एफ. नोडल ऑफिसर साकेत कुमार, ई.ई.एम. नोडल ऑफिसर एस.सी. द्विवेदी, कम्युनिकेशन नोडल ऑफिसर रतनलाल डांगी और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर सहित राज्य के पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण में शामिल हुए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कांकेर जिला प्रशासन द्वारा तैयार "स्वीप एसएसआर रैप" को किया लॉन्च

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कांकेर जिला प्रशासन द्वारा तैयार ‘स्वीप एसएसआर रैप’ को लॉन्च किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश क्षीरसागर और कांकेर जिले के स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल भी इस दौरान उपस्थित थे।

कांकेर का ‘स्वीप एसएसआर रैप’ संभवतः पूरे देश में अपने प्रकार का पहला ऐसा रैप है जो विशेष रूप से अभी चल रहे फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बनाया गया है ताकि अधिक से अधिक युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाकर विधानसभा निर्वाचन-2023 में वोट करना न भूलें। इस रैप की विशेष बात यह है कि इसे कांकेर स्वीप टीम द्वारा स्वयं तैयार किया गया है।

नाम जुड़वाया क्या... एपिक बनवाया क्या... रैप के माध्यम से कांकेर स्वीप टीम द्वारा वर्तमान पीढ़ी के नवयुवक-नवयुवतियों को जो सोशल मीडिया, जिम इत्यादि में काफी रुचि रखते हैं, उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्हें इस रैप के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया है कि यदि उन्हें देश से प्यार है तो उन्हें लोकतंत्र की रक्षा के लिए नाम जुड़वाकर वोट जरूर करना चाहिए। रैप का संगीत और उसकी धुन नई और आकर्षक है। स्वीप (SVEEP) टीम ने उम्मीद जताई है कि यह रैप अपने सुमधुर संगीत और समकालीन बोल के चलते नई पीढ़ी को आकर्षित करेगी। उनकी यह कोशिश नई पीढ़ी में लोकप्रिय होगी और उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने की वॉकेथान में भाग लेने की अपील

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने इस दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा राजधानी रायपुर में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे सात बजे जी.ई. रोड स्थित गांधी उद्यान से शुरू होकर शहीद स्मारक भवन में समाप्त होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।
                           

उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ इसकी शुरूआत होगी। 2 अगस्त से 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।

श्रीमती कंगाले ने बताया कि 22 सितम्बर तक दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार क्षीरसागर और बिपिन माझी भी पत्रकार-वार्ता में उपस्थित थे।

2 अगस्त से शुरू होगा मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आगामी 2 अगस्त से शुरू हो रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में लोगों से सहभागिता बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाने तथा 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं को अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने की अपील की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि राज्य में 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने और इसमें संशोधन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान मतदाता के पते में संशोधन व परिवर्धन तथा नया ईपिक कार्ड बनाने की भी कार्यवाही की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में अपनी सहभागिता निभाएं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने ली सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में सुगम निर्वाचन के लिए गठित राज्य स्तरीय संचालन समिति (State Steering Committee on Accessible Election) की बैठक हुई। श्रीमती कंगाले ने बैठक में सुगम मतदान के लिए मतदान केंद्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें इन सुविधाओं के बारे में समुचित जानकारी और दिशा-निर्देश प्रदान करने को कहा।
                

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बैठक में मतदान केंद्रों में व्हील-चेयर की उपलब्धता तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को घर से लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों तक मतदाताओं की सुगम पहुंच, शौचालय, रैंप, साइनेज और पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा कर इनकी समुचित व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शारदा अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा, लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक आर. पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता हेमंत अरोरा तथा पियाली फाउंडेशन की निदेशक डॉ. मीता मुखर्जी भी राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में उपस्थित थीं।

 

"लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका" विषय पर भाषण प्रतियोगिता

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में तथा डॉ. मालती तिवारी जिला नोडल स्वीप अधिकारी के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों हेतु चार स्तरीय भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता के तहत जिला महासमुंद में जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगित 18 नवंबर 2022 को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया। इस जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी सम्मिलित हुए।



जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एस. आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अध्यक्ष स्वीप समिति जिला महासमुंद, अध्यक्षता डॉ. ई. पी. चेलक प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद,  रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी स्वीप सचिव महासमुंद, इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मालती तिवारी जिला नोडल अधिकारी स्वीप महासमुंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पंजीयन के पश्चात क्रमशः भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ जिसमें पहले भाषण प्रतियोगिता में महाविद्यालय स्तर से चयनित 13 प्रतिभागियों ने "लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका" विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत किया सभी ने प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार को रखें।

भाषण प्रतियोगिता के समाप्ति पश्चात इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ जिसमें भी महाविद्यालय स्तर पर चयनित 13 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अतिथियों का आगमन हुआ, अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  एस. आलोक द्वारा सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जितने प्रतियोगी परीक्षा होते है उसमें सदैव आगे रहकर भाग लेना चाहिए । साथ ही sveep के पूर्ण नाम “Systematic Voters’ Education and Electoral Participation” से अवगत कराया एवं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की ,

अध्यक्षता कर रहे डॉ. ई. पी. चेलक द्वारा द्वारा बताया कि जीवन में अपने अनुभव को उतारिए और जीवन में आगे बढ़ते रहिए, रेखराज शर्मा द्वारा सभी छात्र छत्राओ को आशीष वचन देते हुए स्वीप के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वीप के माध्यम से हम हमारे देश की दशा एवं दिशा बदल सकते है। हमे मतदान के प्रति सदैव जागरूक रहने का आव्हान किया। अतिथियों के उद्दबोधन पश्चात पुरस्कार वितरण सत्र प्रारंभ हुआ इस जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. डिंपल डडसेना बीएड 3 सेम प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सरायपाली ने प्राप्त किया प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को उप जिला निर्वाचन महासमुंद द्वारा 4000 रुपिया नगद पुरस्कार राशि दिया गया

इसी क्रम में द्वितीय स्थान कु. दीपिका सोनी बीए द्वितीय वर्ष शासकीय खेमचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा रही जिन्हे 3000 रुपये नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत किया गया  एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उमेंद्र कुमार पटेल बीए द्वितीय वर्ष शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको महासमुंद को 4000 रुपये नगद पुरस्कार राशि एवं द्वितीय स्थान वर्षा गजेंद्र बीए प्रथम वर्ष शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद को भी 4000 रुपये नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से पुरुस्कृत किया गया। चयनित प्रतिभागी संभाग स्तर में महासमुंद जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

भाषण एवं इलेक्शन क्विज लिखित प्रतियोगिता के निर्णायक समिति डॉ. रीता पाण्डेय, डॉ. सरस्वती वर्मा, श्रीमती सीमारानी प्रधान, श्रीमती ह्यूमा लिली दीवान रहे। डॉ. मालती तिवारी द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं अधिकारियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में  सी. खलको,  अजय कुमार राजा,  प्रदीप कन्हेर, श्रीमती राजेश्वरी सोनी,  जीवन चंद्राकर, श्रीमती सरस्वती सेठ,  जगदीश सत्यम,  विजय मिर्चे, सुश्री रेणुका साहू, सुश्री नम्रता तंबोली, निशिकांत खरात, धनुर्जय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रकाशमणि साहू, गोपी सिन्हा, स्वीप कैंपस एंबेसडर रोहित ढीमर व कु. शीतल साहू, कु. पूर्णिमा साहू, कु. रोशनी राजपूत, नीलकंठ पटेल, मनोज देवांगन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा व विजय मिर्चे द्वारा किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.