Media24Media.com: मुख्य चिकित्सा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्य चिकित्सा. Show all posts
Showing posts with label मुख्य चिकित्सा. Show all posts

महासमुंद : कोविड-19 के नए वेरिएंट JN-1 को लेकर महासमुंद जिला प्रशासन अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारियाँ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। देश के कुछ राज्यों में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN-1 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। शासन के 28 मई 2025 को जारी निर्देशों के अनुपालन में महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी कुदेशिया ने जानकारी दी कि कोविड-19 प्रबंधन को लेकर जिले में सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कोविड से जुड़ी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय में 6 बेड (ICU with ventilator) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 2-2 बेड आरक्षित रखे गए हैं।साथ ही शासन द्वारा विशेष रूप से ILI (Influenza Like Illness) और SARI (Severe Acute Respiratory Infection) मामलों की निगरानी पर ज़ोर दिया गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आई.एच.आई.पी. पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए निम्नलिखित सावधानियों का पालन करना आवश्यक है जिसमें हाथों को नियमित रूप से साबुन और साफ पानी से धोएं, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। बिना धोए हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या कोहनी से ढकें और इसमें से किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर घर पर ही रहें और संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें।

उच्च जोखिम वाले समूह (हाई रिस्क ग्रुप) में आने वाले व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है जिसमें नवजात शिशु एवं छोटे बच्चे, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यूनिटी) वाले व्यक्ति, 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक,गर्भवती महिलाएं और अस्थमा, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति शामिल है। वर्तमान में महासमुंद जिले में कोविड-19 का कोई सक्रिय मामला नहीं है। हालांकि, किसी भी संभावित लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं।

 

आयुष्मान वय वंदना योजना : 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने की अपील

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 5 लाख का स्वास्थ्य सहायता मिलेगा। अब तक वरिष्ठ नागरिकों को उनके परिवार को जारी राशन कार्ड के अनुसार संयुक्त रूप से बी.पी.एल. कार्ड धारक को 5 लाख रुपये एवं ए.पी.एल. कार्ड धारक को 50 हजार रुपये तक का स्वास्थ्य सहायता का लाभ मिलता था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य सहायता प्राप्त होगा। उक्त समस्त हितग्राहियों को योजना अंतर्गत पंजीयन कराना आवश्यक होगा। 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के जिन हितग्राहियों ने पूर्व में आयुष्मान कार्ड बना लिया है, उनको भी पुनः पंजीयन कराना आवश्यक है। पात्रता का आधार हितग्राही की आयु ही मात्र होगी, जिसे आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। योजना अंतर्गत सभी को आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किया जायेगा। आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को योजना अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में रुपये 5 लाख तक का स्वास्थ्य सहायता लाभ प्राप्त करने की पात्रता होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों से अपील है कि योजना के तहत पंजीयन के लिये अपना आधार कार्ड लेकर अपने नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन कराकर अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड अवश्य बनवाएं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं किसी प्रकार की सहायता के लिये टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क कर सकते हैं। 

स्वाइन-फ्लू के इलाज के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- महसूस हो ये लक्षण तो तुरंत 104 पर करें कॉल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : स्वाइन-फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज सिम्स, जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आइसोलेशन वार्ड, दवाईयों और आक्सीजन सिलेंडर की सुविधा है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च संस्थानों में भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि स्वाइन-फ्लू सामान्य बुखार जैसा ही होता है। शरीर में दर्द, सर्दी और बलगम की शिकायत के साथ बुखार आता है तो तत्काल चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।


बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि बिलासपुर जिले में स्वाइन-फ्लू पीड़ितों की मौत के पीछे कई बीमारियां हैं जो मरीजों को पहले से होती हैं। ऐसे मरीजों द्वारा देर से इलाज लेना प्रारंभ करने पर हालत गंभीर हो जाती है जो मृत्यु का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि स्वाइन-फ्लू से पीड़ित होने पर तुरंत उपचार लेना चाहिए। इससे बचाव के लिए भीड़ से दूर रहना चाहिए ।

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने-छींकने से बचें, मास्क का उपयोग करें और अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखें। सर्दी, खांसी, बुखार होने पर शुरूआती 72 घंटों में स्वस्थ नहीं होने पर स्वाइन-फ्लू की जांच अवश्य कराएं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए फोन नम्बर 104 पर चौबीसों घण्टे संपर्क किया जा सकता है।

हेल्थ एंड वेलफेयर सेंटर अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती हेतु 18 जुलाई तक कर सकते है दावा-आपत्ति

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुंद द्वारा 15वे वित्त आयोग एवं हेल्थ एंड वेलफेयर सेंटर अंतर्गत 6 प्रकार के 18 संविदा पदों पर 27 जून 2022 तक आवेदन प्राप्त किया गया था।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने बताया कि दावा-आपत्ति के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, स्व-प्रमाणित दस्तावेजों के साथ 18 जुलाई 2023 शाम 5 : 00 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला चिकित्सालय परिसर खरोरा, महासमुंद के पते पर रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से तथा कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। दावा-आपत्ति के संबंध में आवेदन का प्रारूप, विस्तृत विवरण जिले के वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।

धमतरी : रिक्त पदों पर अस्थायी भर्ती के लिए आवेदन 28 मार्च तक आमंत्रित

No comments Document Thumbnail

धमतरी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय धमतरी में विभिन्न रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से कलेक्टर दर पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से स्वप्रमाणित दस्तावेज के साथ मंगलवार 28 मार्च तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मंगाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए जानकारी जिले की वेबसाईट https://dhamtari.gov.in/ पर अपलोड की गई है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर भी जानकारी चस्पा की गई है।

स्वास्थ्य विभाग में संविदा भर्ती: कौशल परीक्षा उपरांत दस्तावेज सत्यापन 20 दिसंबर को

No comments Document Thumbnail

कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों में भर्ती के लिए मंगाये गये आवेदनों के स्क्रूटनी पश्चात् कौशल परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम के आधार पर अभ्यर्थियों की अंतरिम वरियता सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं कोरबा जिले के वेबसाइट में कर सकते हैं।



आवेदकों का दस्तावेज सत्यापन 20 दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि 21 नवंबर को जिला प्रबंधक डाटा, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनएमएचपी, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनएचएम, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट एनयुएचएम तथा जुनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पीएडीए-एनएचएम पदों के लिए कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। परीक्षा पश्चात् इन पदों में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.