Media24Media.com: मुंबई-हावड़ा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुंबई-हावड़ा. Show all posts
Showing posts with label मुंबई-हावड़ा. Show all posts

विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बिलासपुर रेलवे फ्लाईओवर के प्रारम्भ होने से कटनी की दिशा में चलने वाली गाड़ियां मुंबई-हावड़ा मार्ग पर निर्बाध दौड़ सकेंगी। इस फ्लाईओवर के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है और इसे शुरू कर दिया गया है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क में यह महत्वपूर्ण क्षमता जोड़ेगा। वहीं इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रेलमंत्री का आभार जताया है।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की बड़ी परेशानी भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सबसे बड़ी उपलब्धि ट्रेनों के परिचालन की स्थिति रहेगी, जिसमें सुधार होगा। वर्तमान में ट्रेनों को कटनी दिशा की ओर जाने में बिलासपुर यार्ड को क्रॉस करना पड़ता है। इसमें काफी समय लगता है। इसके साथ ही इस समय तक रायपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से रायपुर दिशा की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को नियंत्रित भी करना पड़ता है। इसके चलते ट्रेनें लेट होती रही हैं।

इस फ्लाईओवर से ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने के बाद बिलासपुर से कटनी की दिशा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें इस मार्ग से अविलंब उसलापुर होते हुए कटनी दिशा की ओर जाने लगेंगी। साथ ही बिलासपुर-रायपुर दिशा की ट्रेनों को नियंत्रित नहीं करना पड़ेगा, साथ ही उसलापुर स्टेशन पर यात्री सुविधा विकास के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों का बेहतर संचालन करने में मदद मिलेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेलमंडल के गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेलमंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन चौथी लाइन में मरम्मत कार्य के कारण उनतीस सितंबर तक इस मार्ग पर चलने वाली गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत पच्चीस सितंबर को मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस झारसुगुड़ा और रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी। इसी तरह, पश्चिम रेलवे के राजकोट रेलमंडल के अंतर्गत सिंधावदर-कनकोट-खोराना-बिलेश्वर सेक्शन में दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा।



इसके चलते कल चौबीस सितंबर को हापा-बिलासपुर एक्सप्रेस और छब्बीस सितंबर को बिलासपुर-हापा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इस बीच, रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रद्द की गई हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस का परिचालन आज फिर से शुरू कर दिया है। वहीं, रेलवे ने नवरात्र के दौरान डोंगरगढ़ जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए छब्बीस सितंबर से चार अक्टूबर तक विभिन्न ट्रेनों के डोंगरगढ़ में स्टॉपेज के साथ ही इनमें अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.