Media24Media.com: मितानिनों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मितानिनों. Show all posts
Showing posts with label मितानिनों. Show all posts

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैकरा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी बीच साय सरकार ने मितानिनों के हित में एक पहल की है। मुख्यमंत्री साय ने आज मितानिनों के खाते में प्रोत्साहन राशि आनलाइन ट्रांसफर की है। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित “नवा सौगात” कार्यक्रम में मुख्मंत्री साय ने उपस्थित होकर प्रदेश की लगभग 73 हजार 831 मितानिनों, प्रशिक्षकों और समन्वयकों के खाते में कुल 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार रुपये की मितानिन प्रोत्साहन राशि का अंतरित किया। सीधे खाते में पैसे पाकर मितानिनों में खुशी की लहर है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों को सीएम ने किया सम्मानित

“नवा सौगात” कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आई हुई मितानिन बहनों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वाली मितानिनों में जशपुर जिले के ग्राम बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैंकरा भी शामिल हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री ने  “मितानिन पासबुक” के साथ शाल एवं फल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कई मितानिन बहनों से बातचीत की। इसी बीच जशपुर जिले के तहसील कुनकुरी के ग्राम पंचायत बेहराखार (रेंगारी) निवासी मितानिन दीदी श्रीमती मुलिका बाई से मुख्यमंत्री जी ने सीधा संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने सभी मितानिन बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और वो राज्य में  सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में राज्य भर में काम कर रही 70 हजार से अधिक मितानिन बहनों का भी अमूल्य योगदान है जिनके दम पर राज्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व सुधार हासिल करने मे कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार हैं जो सुदूर क्षेत्रों में जाकर भी इमानदारी से काम करती हैं।

माधुरी पैकरा ने 9 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने में निभाई अहम भूमिका

कुनकुरी के ग्राम बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैकरा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित भी किया है। श्रीमती माधुरी पैकरा ने बेहतर सेवा भाव से कार्य कर 9 बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं। वह अपने क्षेत्र में विगत कई  वर्षों से कार्य कर रही हैं और कुपोषण मुक्ति, मातृत्व सुरक्षा सहित स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पूरी इमानदारी से काम कर रही  हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार का मितानिनों के हित में अहम निर्णय, प्रतिमाह 2200 रूपए मिलेगा मानदेय’

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले मितानिनों के हित में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शासन से जारी आदेश के तहत मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत 2200 रुपए की राशि एक अप्रैल 2023 से प्रतिमाह मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जिले के मितानिनों को आदेश की कॉपी भेंट करते हुए बधाई दी। उन्होंने मितानिनों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा मितानिनों के हित में सराहनीय निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने मेहनत, लगन, निष्ठा और सेवा भाव से निरंतर कार्य करने के लिए मितानिनों को प्रोत्साहित किया। मितानिनों ने भी राज्य सरकार द्वारा मानदेय वृद्धि के फैसले पर खुशी जताते हुए सरकार का आभार जताया। इस दौरान मितानिन रानू यादव, अंजना साव, नीरो पटेल, अन्नपूर्णा मानिकपुरी, रमशीला ध्रुव, रूखमणी पटेल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. उरांव उपस्थित रहें।

गरियाबंद की मितानिन थनेश्वरी नागेश ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि सरकार के इस फ़ैसले से हमें बेहद प्रसन्नता है। 22 सौ रूपये मानदेय से हमें काम के लिए संबल मिला है। इस पहल के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी तरह मितानिन किरण सिंह ठाकुर ने मानदेय वृद्धि पर कहा कि सरकार का यह फ़ैसला हमारे हित में है। उन्होंने इस फ़ैसले के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया।

मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए होगी कोशिश - डॉ चरणदास महंत

No comments Document Thumbnail

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जांजगीर-चांपा जिला बम्हनीडीह विकासखंड के नगर सारागांव के डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मितानिन सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत गायन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिनों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, उनका कार्य सराहनीय और वंदनीय है।

उन्होंने मितानिनों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में वृद्धि के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। डॉ महंत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मितानिनों द्वारा आम लोगों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिनों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रति मितानिन चार हजार रुपये के स्वेच्छानुदान राशि का चेक और रामचरित मानस, हनुमान चालीसा देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि मितानिन का कार्य बहुत ही बड़ा होता है। जहां तक डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं पहुंच पाते वहां भी मितानिन पहुंचती है। मितानिन गांवों के घर-घर घूमकर जो सेवाएं प्रदान करती है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक महिला ही अपने परिवार को अच्छे संस्कार दे सकती है। जिससे समाज का बेहतर विकास होता है। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने मितानिन महिलाओ के बीच बैठकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनसे चर्चा भी किया।  इसी प्रकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया ने कहा कि मितानिन समुदाय और स्वास्थ्य विभाग के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

गर्भवती माताओं का पंजीयन, संस्थागत प्रसव, शिशुओ का टीकाकरण, गैर संचारी, व संचारी रोगों के रोकथाम सहित अन्य विभिन्न कार्यों में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है जो एक अति महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, गुलजार सिंह ठाकुर, राघवेंद्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सारागांव रामकिशन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया,  जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी सहित बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थित थी।


फोर्टीफाइड चावल को पर्याप्त पानी में पकाएं और मॉड का उपयोग करें

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत फोर्टीफाइड चावल के वितरण के प्रचार-प्रसार हेतु ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक भवन, ग्राम पंचायत भवन, शासकीय उचित मूल्य दुकान भवन, आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालय भवनों पर प्रदर्शित हेतु पंपलेट, बैनर चस्पा कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, पंचायत सचिवों एवं शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के माध्यम से फोर्टीफाइड चावल के फायदे के संबंध में राशन कार्ड धारियों, ग्रामीणों एवं छात्रों को अवगत कराये।



फोर्टीफाइड चावल आपका पसंदीदा चावल-आयरन (एनीमिया से बचाव), फॉलिक एसिड (भू्रण विकास और खून के निर्माण में सहायक), विटामिन बी-12 (नर्वस सिस्टम के समस्या व कामकाज में सहायक) - प्रत्येक लाभार्थी हेतु अधिकतम लाभ के लिए फोर्टीफाइड चावल को पर्याप्त पानी में पकाएं और उससे निकले वाले मॉड का उपयोग भी करें।

छत्तीसगढ़ में लोगों की जीवन में फिर से रोशनी लाने चल रहा है महाअभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दृष्टिहीनता को मिटाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में मोतियाबिंद के लगभग 4 लाख मरीजों की आंखो की रोशनी लौटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी जिलों में व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। मोतियाबिंद के मरीजों के ऑपरेशन का काम शुरू कर दिया गया है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ को 2025 तक मोतियाबिंद मुक्त राज्य बनाने का संकल्प रखा गया है।



मोतियाबिंद मुक्त राज्य बनाने के लिए गांव-गांव में मरीजों के चिन्हांकन के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दृष्टिदोष रोगियों की सूची तैयार की जा रही है। जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सक एवं जरूरी स्टॉफ तैनात किए गए हैं। मरीजों की नेत्र परीक्षण के साथ-साथ मोतियाबिंद ऑपरेशन की भी व्यवस्था है। मोतियाबिंद के मरीजों को लाने और ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। 



ऑपरेशन के बाद मरीजों की भर्ती के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्तरों की व्यवस्था भी की गई है। ऑपरेशन के अलावा मरीजों को आंखो की देखभाल के लिए परामर्श के साथ-साथ चश्मा एवं दवाईयों की निःशुल्क व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अलावा लोगों को आंखों की देखभाल और आंखों में होने वाले बीमारियों के बारे में इलाज के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। बस्तर अंचल में आंखों की बीमारी और आंखों की देखभाल करने के संबंध में लोगों को स्थानीय बोली में जागरूक भी किया जा रहा है।

20 सालों बाद लोगों को फिर से देखकर भावुक हुए पाण्डू

सुकमा जिले के कोयाबेकुर निवासी ओयामी पाण्डू ने अपने जीवन की 20 बरस अंधकार में गुजार दिए। जब उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद उनके आंखों की रोशनी लौटी तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। पांडू ने जब पुनः दुनिया के रंगों को देखा, तो उसने उत्साह में गिनती भी गिनी, डॉक्टर को धन्यवाद भी दिया और अपनी चमकती आंखों के साथ अपने गांव लौटने की आतुरता भी पांडू में साफ नजर आ रही थी।

ओयामी पाण्डू ने बताया कि उम्र बढ़ने के कारण धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होने लगी थी, जिससे वे अपने दैनिक जीवन का कामकाज नहीं कर पा रहे थे। शुरू में वे बैगा-गुनिया के पास भी गए और देशी दवाइयों का भी सेवन किया। कई प्रयासों के बाद भी आंखों की रोशनी नहीं लौटी। पाण्डू ने बताया कि आंखों की रोशनी जाने से खेती किसानी का काम भी नही हो पा रहा था।

ओयामी पाण्डू आगे बताते हैं कि रोशनी जाने के बाद से हर एक काम के लिए पत्नी और बेटों पर आश्रित हो गया था। उनकी पत्नी कोसी को भी एक आंख से दिखाई नहीं देता था, जिसका ऑपरेशन भी अभी हुआ है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद अब हम दोनों अच्छे से देख पा रहे हैं। पहले की तरह आंखों की रोशनी पाकर हम बहुत खुश है। अब मेरी पत्नी घर का काम अच्छे से कर पाएगी और मैं बेटों के साथ खेती किसानी करने जाऊंगा। पाण्डू ने भावुक होते हुए कहा कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन से एक नई रंगबिरंगी जिन्दगी मिली है और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

माना सिविल अस्पताल में एक हजार मोतियाबिंद का ऑपरेशन

रायपुर स्थित माना सिविल अस्पताल में भी लगभग एक हजार मरीजों की मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए हैं, जिसमें 202 मरीजों का ऑपरेशन डाइबिटिज व हाइपरटेंशन के नियंत्रण के बाद किया गया है। इस अस्पताल में अन्य जिलों से आने वाले 22 मरीजों का भी ऑपरेशन किया गया है। अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 6 सर्जन सहित 35 लोगों की टीम काम कर रही है।

अंधत्व निवारण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ को मोतियाबिंद दृष्टिहीनता मुक्त राज्य बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मोतियाबिंद के उपचार की अत्याधुनिक “फेको” तकनीक के माध्यम से पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। ऑपरेशन की इस विधि में आंख में महज एक बारिक छेद किया जाता है, जिसके माध्यम से मोतिया को आंख के अंदर ही घोल दिया जाता है। इस छेद के जरिए ही फोल्डेबल लेंस को आंख के अंदर प्रत्यारोपित कर दिया जाता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.