Media24Media.com: मितान क्लब

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मितान क्लब. Show all posts
Showing posts with label मितान क्लब. Show all posts

महासमुंद : संसदीय सचिव ने किया युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को सम्मानित

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। राजीव युवा मितान क्लब द्वारा शंकराचार्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने युवा मितान क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। रविवार को बागबाहरा रोड स्थित शंकराचार्य भवन में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की।



विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, भारत स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष ढेलू निषाद, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, गोविंद साहू, किशन देवांगन, परमानंद साहू, व्यंकटेश चंद्राकर, आरीन चंद्राकर, सत्यभान जेंड्रे, घनश्याम जांगड़े, देवेंद्र चंद्राकर, ईश्वर सिन्हा, अनुराग चंद्राकर, रेखराज पटेल, रवि सिंह ठाकुर मौजूद थे। पूजा अर्चना पश्चात संसदीय सचिव चंद्राकर ने कार्यक्र्रम का शुभांरभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। 

जिसके तहत प्रत्येक 2500 की आबादी पर एक क्लब का गठन गया है। क्लब को प्रति तिमाही 25000 का फंड भी उपलब्ध कराएंगी। जिससे क्लब का संचालन हो सकेगा। एक राजीव युवा मितान क्लब को एक लाख दिया जाना है। जिसमें 5 खेल गतिविधियां 12 सामाजिक गतिविधियां एवं 2 सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित किया जाना है। उन्होंने युवा मितान क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान राजीव युवा मितान क्लब लभराखुर्द के सुरेंद्र ठाकुर व मयंक ध्रुव, सिरपुर से सुरेंद्र व टिकेश, बेलसोंडा से पंकज चंद्राकर व विवेक साहू, लाफिनकला से पवन साहू व ललित साहू, 

मोंगरा से वरूण साहू व कोमल, छिलपावन से संजय यादव व टेकराम, कछारडीह से सुरेश व लेखराम, कौंदकेरा से कुशल चंद्राकर व कपिल, रायतुम से किशन ठाकुर व तुकेंद्र, नांदगांव से टीकम पटेल, गढ़सिवनी से सुरेश साहू व सूर्यकांत, बरेकेलकला से रविदेव वर्मा, कौंवाझर से युवराज यादव व लक्ष्मीनारायण, मुनगाशेर से रवि ध्रुवंशी, मचेवा से विकास व हितेश यादव, पीढी से चम्मन ध्रुव व मोतीलाल निषाद, सरेकेल से कमलेश ध्रुव व वेदप्रकाश, साराडीह से डेविड चेलक, लोहारडीह से नरेश खैरवार, उमरदा से विक्की चंद्राकर, बेलटुकरी से डिगेश व मनोज ढीढी, सुकूलबाय से योगेश, लहंगर से सदानंद सेन, कुकराडीह से आकाश बांधे, बोडरा से सदानंद सेन, बंदोरा से शंकर पटेल, छपोराडी से महेंद्र साहू, तोरला से गजेंद्र निषाद, चिंगरौद से मदन बोरे, मुढैना से पवन साहू,

ढांक से रामकुमार ध्रुव, कनेकेरा से राजेंद्र साहू व डोमेश्वर कुलदीप, नरतोरा से पुरूषोत्तम ढीढी, झलप से भागवत यादव, घोड़ारी से मनीष बंजारे, अछरीडीह से हरिशंकर साहू व केशव साहू, सिनौधा से अजहर, मरौद से पोषण लाल, बावनकेरा से रफीक रजा, भटगांव से नेपाल दीवान, मानपुर से रमेश साहू, सिंघनपुर से गणेश कुमार, बरोंडाबाजार से शुभम गायकवाड़, कोलपदर से भागी साहू व नवरत्न ध्रुव, रूमेकेल से किशन ध्रुव, बिरकोनी से लक्ष्मण पटेल, भोरिंग से अभिषेक नेहरू व निवेश मन्नाडे, महासमुंद से निहाल चौकले, प्रभा जगत, दुर्गा चंद्राकर, तुमगांव से रवि यादव, प्रीति शर्मा को सम्मानित किया।

मितान क्लब के सदस्यों को दिया जाएगा पर्यटन संबंधी प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी मितान क्लब के सदस्यों को पर्यटन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।  कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाइगर ब्वॉय चेंदरू की मूर्ति का अनावरण किया। पर्यटन मंडल द्वारा चेंदरू और टेंबू टाइगर के चित्र का उपयोग स्मृति चिन्ह के रूप में किया जाएगा। 



इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों की कॉमिक्स और अन्य पत्रिकाएं प्रकाशित करने वाले प्रकाशन समूह द्वारा तैयार किए गए टाकिंग कॉमिक्स का विमोचन किया। इस कॉमिक्स में बच्चों की कहानियां पढ़ने की बजाय सुनी जा सकती हैं। कार्यक्रम में बघेल ने पर्यटन मंडल की जनसंपर्क अधिकारी अनुराधा दुबे द्वारा तैयार किए गए कथक भाव पर आधारित राज्यगीत के वीडियो का लोकार्पण किया। इस वीडियो में छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। 

कार्यक्रम को राज्य के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में पर्यटन के विस्तार के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और भारतीय रेलवे खान-पान तथा पर्यटन निगम-आईआरसीटीसी के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत आईआरसीटीसी अपने सोशल मीडिया के मंचों से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रचार- प्रसार करेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.