Media24Media.com: मारपीट

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मारपीट. Show all posts
Showing posts with label मारपीट. Show all posts

CG NEWS : जिला जेल में विचाराधीन कैदी से मारपीट, जेल के प्रहरी पर पिटाई का आरोप

No comments Document Thumbnail

जशपुर। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद विचाराधीन बंदी से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार एक हफ्ते पहले सिटी कोतवाली के आरा चौकी क्षेत्र से रोशन मिंज को उसके पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे जिला जेल में बंद किया गया था। यहां से जब उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, तब मारपीट का मामले सामने आया है।

रोशन मिंज ने आरोप लगाया कि मुझसे जेल में जमकर मारपीट की गई है। चल नहीं पा रहा हूं। कमर में सूजन है। बंदी रोशन मिंज ने बताया कि मुझे डंडे से पीटा गया है। जेल में बहुत ही गंदा बर्ताव किया गया है। दो दिन लगातार मारपीट की गई है। यहां व्यवस्था ठीक नहीं है, मुझे घर जाना है। वहीं, इस मामले में जेलर का कहना है कि एक बंदी के साथ जेल के प्रहरी राजेंद्र कुमार ने मारपीट की है। जैसे ही मामला संज्ञान में आया तो उस प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। बंदी को उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।


छत्तीसगढ़: आदिवासी भाई-बहन को बंधक बनाकर मारपीट, आरोपी पति गिरफ्तार, पत्नी फरार

No comments Document Thumbnail

रायपुर : चिरमिरी जिले से आदिवासी भाई-बहन को घर में बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामला खड़गवां ब्लॉक के बचरापोड़ी इलाके बताई जा रही है। जहां दोनों भाई-बहन मोबाइल बनवाने के लिए एक दुकान गए थे यहां दुकानदार उमेश ठाकुर ने लड़की से बदतमीजी की और साथ ही दोनों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक,पोड़ी बचरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले आदिवासी भाई बहन खड़गवां स्कूल से अपना रिजल्ट लेने के बाद वापस अपने घर आ रहे थे। 


वे अपना मोबाइल बनाने के लिए पोड़ी बचरा के एक मोबाइल दुकान पर पहुंचे। ये मोबाइल शॉप उमेश ठाकुर और उसकी पत्नी बीजेपी नेता इंदु ठाकुर का है। जब दोनों भाई-बहन उसकी दुकान पर पहुंचे, तो दुकानदार उमेश ने आदिवासी लड़की को फोन करके अपने दुकान के नीचे बने मकान पर बुलाया। उसके बाद दरवाजा बंद कर लिया। दुकानदार ने आदिवासी लड़की के साथ बदतमीजी की। कुछ देर बाद उसकी पत्नी इंदु ठाकुर भी घर पहुंच गई और आदिवासी लड़की के साथ मारपीट करने लगी।

जब भाई ने देखा कि बहन काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो वो भी वहां मकान पर पहुंचा। यहां बहन के साथ मारपीट होता देख वो उसे छुड़ाने लगा, तो उसके सिर पर आरोपी पति-पत्नी ने रॉड से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने भाई-बहन दोनों को घर के अंदर बंधक बना लिया । दुकानदार की पत्नी ने दोनों से बर्तन, कपड़े और जूते भी धुलवाए। आरोपी उमेश की पत्नी इंदु ने दोनों भाई-बहन की जमकर पिटाई की। दोनों को लात-घूंसे और डंडे से मारा गया। पुलिस ने आरोपी उमेश ठाकुर के खिलाफ 7 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं भाजपा नेत्री इंदु ठाकुर फरार बताई जा रही है।

CG -NEWS : जमीन विवाद को लेकर महिलाएं आपस में भिड़ी, एक-दूसरे पर बरसाए लाठी और डंडे

No comments Document Thumbnail

CG -NEWS : सूरजपुर  जिले में जमीन के एक विवाद को लेकर महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों की महिलाओं ने एक दूसरे पर जमकर लाठी और डंडे बरसाए। इस झगड़े में कई महिलाओं को चोट लगी। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे तिलसिवा गांव के गौठान के पास स्थित शासकीय जमीन पर दूसरे गांव से आए कुछ परिवारों ने पिछले कुछ दिनों से कब्जा कर घर बना रहे हैं। 


तहसीलदार के जाते ही गांव की महिलाओं ने दूसरे गुट पर धावा बोल दिया। दोनों गुटों में खूब मारपीट हुई। इस संघर्ष में कई महिलाओं को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि तहसीलदार तिलसिवा गांव में अतिक्रमणक हटाने गई थी और अतिक्रमणकारियों को समय दिया था कि 2-3 घंटे में आप लोग अपनी स्वेच्छा से अपना सामान हटाकर व्यवस्थित कर लें। इस बीच, गांववालों और अतिक्रमणकारी आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में 10 से 12 महिलाओं को चोटें आई हैं। सभी को एमएलसी के लिए भेजा गया है। मामले में महिलाओं की ओर से शिकायत भी दर्ज कराई गई है। 



RAIPUR : खुद को DSP का बेटा बताने वाला गिरफ्तार, दिखा रहा था झूठा धौंस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मारपीट कर खुद को डीएसपी (DSP) का बेटा बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक आशुतोष सिंह पिता महेंद्र सिंह 24 वर्ष निवासी अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था. इस दौरान थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत गुरूनानक चौक पास एक आटो से इसके दोपहिया वाहन को मामूली ठोकर लगा. 


जिस पर आशुतोष सिंह आवेश में आकर आटो चालक के साथ विवाद कर मारपीट करते हुए स्वयं को डी.एस.पी. का पुत्र होने का झूठा धौंस दिखाने लगा। आशुतोष सिंह को समझाईश देने पर भी झूठा धौंस दिखाकर शांति भंग करने का प्रयास करता रहा। जिस पर आशुतोष सिंह के विरूद्ध थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।

आशुतोष सिंह को समझाईश देने पर भी झूठा धौंस दिखाकर शांति भंग करने का प्रयास करता रहा। जिस पर आशुतोष सिंह के विरूद्ध थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.