Media24Media.com: माथुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label माथुर. Show all posts
Showing posts with label माथुर. Show all posts

छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं - माथुर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने कहा है कि भाजपा हर चुनाव को चुनौती मानती है, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है, क्योंकि पिछले चार वर्षों में राज्य में जो वातावरण बना है, उसे जनता समझ चुकी है और इसका जवाब अगले विधानसभा चुनाव में देगी। आज रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए माथुर ने कहा कि भाजपा, कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो काम किए हैं



उसे देखते हुए छत्तीसगढ़, भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग का दुरूपयोग करने के कांग्रेस के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया। माथुर ने कहा कि ये संवैधानिक संस्थाएं हैं और इसके दुरूपयोग का आरोप गलत है। इससे पहले, माथुर ने आज रायपुर में भाजपा प्रदेश मीडिया के पुनर्निर्मित विभाग का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि माथुर इन दिनों छत्तीसगढ़ के चार दिवसीय दौरे पर हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.