Media24Media.com: मातम में बदली खुशियां

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मातम में बदली खुशियां. Show all posts
Showing posts with label मातम में बदली खुशियां. Show all posts

मातम में बदली खुशियां , बेटी की शादी से पहले पिता की मौत

No comments Document Thumbnail

कांकेर। जिले में बेटी के शादी वाले दिन पिता की मौत हो गई। लड़की के पिता ने बिजली स्विच को छुआ था। जिसके बाद पूरे शरीर में करंट फैल गया और उसकी मौत हो गई। शादी वाले दिन घर में हुए इस हादसे के बाद से मातम पसर गया है। मामला टहंकापार गांव का है।


सोनू राम पटेल(45) की बेटी की शादी पास के ही किसी गांव में 2 मई को होनी थी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। एक दिन पहले ही अलग-अलग रस्में निभाई गई थी। जिसमें घर के लोगों ने खूब डांस किया था।

इसके बाद अगले दिन मंगलवार को सोनू राम कुछ काम कर रहा था। इसी बीच उसने पंखा चालू करने के लिए बिजली स्विच दबाया था। इसी दौरान वह झुलस गया। उसने जोर से चिल्लाया भी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे वहां से खींचने का प्रयास किया, पर तुरंत नहीं हटा सके। इतने में सोनू राम की मौत हो गई।

खेती किसानी करता था मृतक

सोनू राम को बेसुध अवस्था में देख, परिजन उसे अस्पताल भी ले गए। मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया और मंगलवार को ही परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया है कि सोनू राम खेती किसानी का काम करता था। उसकी बेटी भी घर पर रहती है। परिजनों ने बताया कि सोनू राम काफी खुश था। मगर अचानक से यह हादसा हो गया है। हादसे के बाद से मृतक की पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.