Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मां बम्लेश्वरी. Show all posts
Showing posts with label मां बम्लेश्वरी. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

No comments Document Thumbnail

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई।


गौरतलब है कि मां काली अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले 09 वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी आगामी 5 दिनों तक रोजाना चार बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।

इस मौके पर  संजय श्रीवास्तव और मां काली अन्नदान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज मौजूद रहे।

नवरात्रि पर सजा मां बम्लेश्वरी का दरबार , पैदल जाने वाले भक्तों के लिए रूट तैयार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से भक्त पैदल रास्ता तय करके मां के दरबार पहुंचते हैं। इस बार भी भक्तों को पैदल चलने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन की तरफ रूट तय करके वहां रोशनी व अन्य व्यवस्थाएं की गई है।


इसे लेकर दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा डोगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट तैयार किया गया है।

रायपुर की ओर से आने वाले पदयात्रियों के लिये कुम्हारी, चरोदा, डबरापारा से खुर्सीपार रेलवे फाटक होते हुए सेक्टर की ओर जाना होगा। फिर यहां से इक्यूपमेंट चौक, ग्लोब चौक, सेक्टर 9 चौक, एमडी बंगला चौक से जेल तिराहा होते महाराजा चौक, पुलगांव से अंजोरा होते राजनांदगाव जाना होगा।

दुर्ग भिलाई के पदयात्रियों के लिए अलग रूट

पुलिस के मुताबिक दुर्ग भिलाई के पदयात्रियों के लिए अलग से रूट बनाया गया है। ये लोग वाय सेफ ब्रिज से होते हुए मालवीनगर, पटेल चौक से पुलगांव होते हुए अंजोरा से राजनांदगाव तक जा सकेंगे।

यात्रा के दौरान ये बरते सावधानी

पदयात्री अपने पीठ पर या बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रिफ्लेक्टिव कपड़े पहने।
डार्क कलर का कपडा न पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।
सड़क के किनारे बांये ओर चलें वाहन चलने वाली सडक पर न चलें ताकि दुर्घटना से बच सकें।
देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चलें।
पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम न करें। ऐसा करने से दुर्घटना हो सकती है।
पदयात्रा मार्ग पर सचेत व चौकन्ना होकर चलें।
दर्शन के लिए जाने वाले वाहन चालकों से अपील

देर रात यात्रा करने के बचें।

अधूरी नींद (अनिंद्रता) में वाहन न चलाएं।
वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।
शराब व अन्य मादक पदार्थ का सेवन करके वाहन न चलाएं।
सड़क पर वाहन पार्क न करें।
रात के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।
सतर्कतापूर्वक वाहन चलाएं और दुर्घटना से बचें।

Chaitra Navratri 2023 : 3 किलो सोने से सजा मां बम्लेश्वरी का गर्भगृह

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। डोंगरगढ़ की पहाड़ी पर स्थिति मां बम्लेश्वरी का दरबार इस बार बेहद भव्य नजर आएगा। क्योंकि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों में राजस्थानी कलाकृति को उकेरा गया है।


नवरात्रि पर भक्तों को माता के भव्य स्वरूप के दर्शन होंगे। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने दान में मिला करीब तीन किलो सोना उपयोग में लाया है। ट्रस्टी संजीव गोमास्ता के मुताबिक इस काम के लिए राजस्थान और जयपुर से बीस कारीगरों की टीम लगी थी।

26 फरवरी से 13 मार्च तक इस काम को पूरा किया। गर्भगृह में उभारदार आकृति बनाने के लिए इम्पोर्टेड सिरेमिक कोटेट पेंट का इस्तेमाल किया गया है। इस कलाकृति का उपयोग राजस्थान के ऐतिहासिक इमारतों में किया गया है। उसी तर्ज पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में इस तरह का प्रयोग पहली बार ट्रस्ट ने किया है। बताया गया कि कारीगरों को मंदिर ट्रस्ट से सात लाख रुपए का भुगतान करेगी।


मां बम्लेश्वरी के दर्शन का समय बदला, तेंदुआ दिखने के बाद लिया फैसला

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ी में तेंदुए ने दस्तक दी है। तेंदुए की हरकत मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। तेंदुए की दस्तक के बाद से मंदिर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रात 9 बजे के बाद माता के दर्शन पर रोक लगा दी है। यानी अब भक्त रात 9 बजे से पहले ही मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर पाएंगे। केवल मंदिर के कर्मचारियों को ही रुकने की अनुमति होगी। हालांकि ये आदेश तेंदुए के पकड़े जाने तक की प्रभावी रहेंगे।


दरअसल, ऊपर मंदिर सीढ़ियों में नाग मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह 4 बजे के आसपास तेंदुए को देखा गया। वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों में तस्वीर कैद हुई है। मंदिर ट्रस्ट समिति कैमरे में कैद हुए तेंदुए को देखकर दहशत में आ गए और अपने कर्मचारियों को फुटेज भेज कर अलर्ट किया। मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा तेंदुए की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई। डीएफओ पुष्पलता बंजारे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। बहरहाल वन विभाग व मंदिर ट्रस्ट समिति ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास क्षेत्र में मुनादी करा दी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.