Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मां दंतेश्वरी. Show all posts
Showing posts with label मां दंतेश्वरी. Show all posts

मुख्यमंत्री साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा आज हो गया संपन्न, अंतिम दिन मावली माता की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र की विदाई

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। पचहत्तर दिनों तक चलने वाला विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा आज संपन्न हो गया। इस पर्व के अंतिम दिन मावली माता की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र की विदाई की रस्म अदा की गई। बस्तर दशहरा पर्व श्रावण महीने की अमावस्या तिथि को पाट जात्रा विधान के साथ शुरू हुआ था। इस दौरान पचहत्तर से अधिक विधान किए गए। बस्तर दशहरा पर्व की अंतिम रस्म के विधान में परंपरा के अनुसार राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव के साथ ही राजगुरू



पुजारी और सेवादारों द्वारा माता मावली की डोली को कांधे पर रखकर दंतेश्वरी मंदिर परिसर से बाहर लाया गया। इस दौरान महिला पुलिस के जवानों ने परंपरा के अनुसार बंदूक चलाकर माता को सलामी दी। इसके बाद मंदिर के सिंहद्वार में बने विशाल मंच पर मावली माता की डोली और मां दंतेश्वरी के छत्र को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया। यहां राजपरिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव द्वारा आरती के बाद माता को सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस दौरान बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.