Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महिला से गैंगरेप. Show all posts
Showing posts with label महिला से गैंगरेप. Show all posts

Bhilai News: घर में अकेली महिला से गैंगरेप, पति ने कहा-घबराओ नहीं, लड़ेंगे न्याय के लिए

No comments Document Thumbnail

 भिलाई : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग में भी सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में घर में अकेली महिला के साथ दो युवकों ने अनाचार कर दिया। जब यह घटना हुई महिला घर में अकेली थी। पति बाहर था। इसका फायदा आरोपियों ने उठाया। जब पति वापस लौटा तो महिला पति के सामने फफक कर रो पड़ी। और अपने साथ हुए घटना की जानकारी पति को दी।


पति ने भी साथ निभाया और पत्नी को लेकर सीधे थाना पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। साथ ही पत्नी को भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ है। दुष्कर्मियों को सजा दिलाने के लिए दोनों मिलकर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। पुलिस इस मामले में मूलतः ओडिशा निवासी 40 वर्षीय शंकर जगत को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता भिलाई के एक निर्माणाधीन मकान के स्टोर रूम अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। दोनों यहां मेहनत मजदूरी करते हैं। 17 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता का पति बच्चों को लेकर नुआखाई त्यौहार मनाने के लिए ओडिशा के काटाभाजी गया था।

18 सितंबर की रात पीड़िता दरवाजे की कुंडी लगाए बगैर ही सो गई। अचानक रात करीब 11 बजे दो परिचित युवक घर में आ धमके और महिला से जबरदस्ती करने लगे। दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

जब पीड़िता का पति ओडिशा से लौटकर भिलाई आया तो महिला ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने फौरन वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। वीडियो देखकर दोनों आरोपियों को पीड़िता ने पहचान लिया। इसके बाद पति पीड़िता को लेकर शनिवार को वैशाली नगर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.