Media24Media.com: महिला विधायक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महिला विधायक. Show all posts
Showing posts with label महिला विधायक. Show all posts

Chhattisgarh : महिला विधायक को मंच पर जगह नहीं मिलने पर बढ़ा विवाद, MLA ने बताया दलित का अपमान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरायपाली की विधायक को एक काॅलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मंच नहीं मिला, तो इस पर विवाद हो गया है. कांग्रेस ने इसे दलित विधायक का अपमान बताया है. इसके बाद अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस इस मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रही है.


दरअसल सोमवार को सरायपाली के राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू पहुंचे थे. उनके साथ ही भाजपा के आला नेता मंच पर बैठे हुए थे. इस कार्यक्रम में सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद को भूतपूर्व छात्रा के रूप में निमंत्रण मिला था. लेकिन निमंत्रण कार्ड में उनका नाम नहीं था. इसी कारण विधायक नंद कॉलेज तो पहुंचीं लेकिन मंच पर बैठना उचित नहीं समझा, या फिर ये कहें कि मंच पर उन्हें जगह नहीं मिली. विधायक चातुरी नंद भूतपूर्व छात्रा के रूप में कॉलेज पहुंची और मंच पर बिना गए ही छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं इस कॉलेज की भूतपूर्व छात्रा रह चुकी हूं. इसलिए मैं छात्रा बनकर आप लोगों के साथ आई हूं. मैं अपने बच्चों के पास आई हूं, अपने बच्चों के लिए आई हूं, शायद आज का मंच मेरे लिए नहीं बना है. इसलिए छात्रों के बीच बैठूंगी.” वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक को मंच नहीं मिलने को अपमान बताया है.

विधायक चातुरी नंद ने विस्तार न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि कॉलेज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्रा के रूप में निमंत्रण मिला था. अतिथि के तौर पर नहीं बुलाया गया था. इसलिए छात्रा बनकर गयी और छात्रों के पास ही बैठी. हमेशा से ही राज परिवार सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहा. लेकिन कार्यक्रम में न ही बसना के पूर्व विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह को बुलाया गया और न ही मुझे. साफ-साफ झलकता है कि किस प्रकार से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का अपमान किया जा रहा है. दलित महिला विधायक को अपमानित किया गया है.

वहीं मुख्यअतिथि के तौर पर भाजपा के महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू मौजूद थे. इसके अलावा पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस विवाद पर भाजपा नेता सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकुमार पटेल ने कहा कि कार्यक्रम में विधायक को नहीं बुलाना किसी दलित का अपमान नहीं है. किसी कारणवश नहीं बुलाया गया होगा. भाजपा नेताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराने के सवाल पर चंद्रकुमार पटेल ने कहा की कॉलेज प्रबंधन समिति कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए सक्षम है.

कॉलेज के प्राचार्य पीके भोई ने मामले की गंभीरता को समझते हुए कहा कि सबको मुख्य अतिथि के तौर पर नहीं बुलाया जा सकता है, इस बार सांसद चुन्नीलाल साहू को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था. साल भर कार्यक्रम होते हैं, अगली बार विधायक चातुरी नंद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे. हमारे लिए सभी सम्मानीय हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.