Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महिला माओवादी. Show all posts
Showing posts with label महिला माओवादी. Show all posts

छत्तीसगढ़ में एक लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

No comments Document Thumbnail

 NAXALITE SURRE NDERS : छत्तीसगढ़ में नई सरकार गठन के बाद गृहमंत्री लगातार नक्सलियों ने चर्चा करने पर जोर दे रहे है। नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बढ़ाए कदम का अच्छा प्रतिफल सामने आ रहा है।


राज्य सरकार के लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर केकेबीएन डिवीजन अंतर्गत महानदी एरिया कमेटी में सक्रिय 1 लाख की इनामी महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। जानकारी के अनुसार, लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 170 इनामी माओवादी सहित कुल 667 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पित महिला माओवादी केकेबीएन (कालाहांडी, कंधामल, बौध, नवागढ़) डिवीजन अन्तर्गत महानदी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य के पद पर सक्रिय थी। आत्मसमर्पित महानदी एरिया कमेटी पार्टी सदस्य के पद पर ओडिशा राज्य सरकार ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.