Media24Media.com: महिला गिरफ्तार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महिला गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label महिला गिरफ्तार. Show all posts

CG CRIME NEWS : अपनी मौत की साजिश रचने वाली महिला गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश के दुर्ग जिले में जलती हुई अज्ञात लाश का मामला दुर्ग पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घर से गायब महिला ने अपने बचपन के प्रेम को पाने के लिए खुद की मौत की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित महिला सिहत दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कल इस मामले का खुलासा किया जाएगा।


मोहन नगर थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि 16 और 17 अगस्त की दरम्यानी रात 112 पर फोन आया था कि दुर्ग के गिरधारी नगर वार्ड 9 स्थित भूपेंद्र यादव के घर के बाहर बने स्टोर रूम में किसी का शव जल रहा है। सूचना मिलते ही 112 और मोहन नगर पुलिस की टीम रात 1.30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि बाथरुम में एक शव पड़ा है और वो पूरी तरह से जल जल चुका था। आग को बुझाने के बाद पुलिस ने देखा कि शव इतनी बुरी तरह जल गया है कि उसे देखकर यह नहीं पहचाना जा सकता था कि वो महिला का शव है या किसी पुरुष का। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके शव राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जब भूपेंद्र यादव के घर की तलाशी ली तो पाया कि उसकी पत्नी सुप्रिया यादव रात में तो अपने पति और बच्चों के साथ सोई थी, लेकिन घटना के समय वहां नहीं थी। पुलिस को पहले शक हुआ कि लाश सुप्रिया यादव की है, लेकिन ऐसा नहीं था। पुलिस के जांच के दौरान ही पता चला कि सुप्रिया राजनांदगांव में है। सुप्रिया ने खुद अपनी बहन को बताया कि वो जिंदा है और राजनांदगांव में है। इसके बाद उसने गंडई पुलिस को फोन किया और पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद धीरे-धीरे सच्चाई से पर्दा उठा।

मामले की सच्चाई पता चल जाने के बाद भी पुलिस अभी यह नहीं बता रही है कि आखिर जला हुआ शव किसका था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रिया यादव किसी युवक से बचपन से प्यार करती थी। वो उससे हमेशा फोन पर बात भी करती थी। उसी के साथ हमेशा के लिए रहने के लिए उसने अपनी मौत की साजिश रची थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.