Media24Media.com: महिला कांग्रेस अध्यक्ष

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महिला कांग्रेस अध्यक्ष. Show all posts
Showing posts with label महिला कांग्रेस अध्यक्ष. Show all posts

महासमुंद : पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में होंगी शामिल

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनिता रावटे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नाम लिखे इस इस्तीफे में उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया है।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है। राज्य में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।


अनिता रावटे के अलावा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सोनवानी समेत 11 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से ज्यादातार पहले भाजपा में जनपद सदस्य थे। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब ये सभी बुधवार को महासमुंद से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी की नामांकन रैली के दौरान सीएम साय समेत दिग्गज नेताओं की उपस्थिती में एक बार फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे है।




बता दें कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी कल 3 अप्रैल को लोकसभा की आठों विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आम जनता के साथ विशाल रैली निकालते हुए शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस ख़ास मौके पर छग के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा के साथ प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।


BIG NEWS : सांसद फूलो देवी नेताम ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फूलोदेवी नेताम ने महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि फूलोदेवी नेताम 7 साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर थीं। वह छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी हैं। फिलहाल अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गई है।


फूलो देवी नेताम पिछले 7 सालों से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज थीं। हालांकि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका था। ऐसा माना जा रहा है कि फूलो देवी नेताम ने कार्यकाल पूरा होने के बाद स्वयं से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेज दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.