Media24Media.com: महासमुंद विधानसभा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद विधानसभा. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद विधानसभा. Show all posts

नवनिर्वाचित सरपंचों ने की विधायक से मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव के नवनिर्वाचित सरपंचों ने रविवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। चुनाव में मिली सफलता की खुशी बांटने पहुंचे सरपंचों ने विधायक का पुष्पहार से सम्मान किया।


वहीं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी निर्वाचित सरपंचों को जीत की बधाई देकर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी सरपंचों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। गांव से जुड़े विषय एवं विकास कार्यों के संबंध में चर्चा हुई। विधायक  सिन्हा ने सभी सरपंचों को गांवों के विकास कार्य के हर संभव सहयोग का वादा किया है। विधायक ने कहा कि हमारी पहचान गांवों से ही होती है इसलिए गांव में विकास की गति कम नहीं होनी चाहिए। सरपंचों से कहा कि आप सभी के पास 5 साल का पूरा कार्यकाल है गांव के विकास कार्यों में लग जाए।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण शम्मी सलूजा, ललिता अग्रवाल सहित पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे। वहीं नवनिर्वाचित सरपंचों में ग्राम पंचायत पथर्री सरपंच पिंटू दीवान, सिंघनपुर की सरपंच झालबाई राय, कछारडीह सरपंच दिनेश्वर साहू, ढांक सरपंच हेमीन देवा नायक, गोंड़पाली सरपंच रितु गेंदराम दीवान और डुमरपाली सरपंच यमुना ठाकुर शामिल थीं।

सुशासन, समृद्धि और विकास का एक साल, हर वर्ग के विकास का संकल्प लेकर काम कर रही सरकार : योगेश्वर

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। शुक्रवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के सफल एक वर्ष पूर्ण होने की ख़ुशी में आयोजित कार्यक्रम "सुशासन का एक साल-छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल" के तहत आयोजित "जनादेश परब" कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे महासमुंद विधानसभा के कार्यकर्ताओं और नागरिकों को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।


इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में सुशासन से सेवा के एक नए अध्याय का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभालने के बाद विष्णुदेव साय ने राज्य में सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया। राज्य के हर वर्ग गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के विकास के लिए बड़े कदम उठाए।

उन्होंने बताया कि राज्य के अन्नदाताओं के लिए कृषक उन्नति योजना लागू कर सरकार ने उनका सम्मान बढ़ाया है। धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना काफी कारगर साबित हो रही है। महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिल रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। योजना से राज्य की लाखों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इसी प्रकार केंद्र की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में विकास का नया अध्याय जोड़ रही है। गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए भी सरकार काम कर रही है।

प्रदेश में युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थान, हाईटेक लाइब्रेरी खोले जा रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं को राज्य में ही बेहतर शिक्षा मिल सके। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नियद नेल्लानार योजना के तहत विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इस प्रकार सरगुजा से लेकर बस्तर तक अंतिम छोर के व्यक्ति को विकास के मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया गया है। एक साल में जहां मोदी की गारंटी के वादे पूरे हुए हैं, वहीं सरकार के प्रति जनविश्वास भी बढ़ा है।

महासमुंद विधानसभा के धान खरीदी केन्द्रो मे कांग्रेस ने गठित की निगरानी समिति

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर द्वारा महासमुंद विधानसभा अंतर्गत संचालित समस्त धान खरीदी केन्द्रो मे निगरानी समिति गठित की है। समिति का उद्देश्य धान खरीदी के दौरान किसानो को सहयोग करने तथा सुविधा पंहुचाने की रहेगी। धान बेचने से लेकर भुगतान प्राप्त करने तक किसान की कोई तकनीकी समस्या आने पर निगरानी समिति के सदस्य किसान को आ रही समस्या को दूर करने मे सहयोग करेंगे। प्रत्येक धान खरीदी केन्द्र मे निगरानी समिति मे 2 सदस्यो को नियुक्त किया गया है। गठित समिति के सदस्यो की सूची जारी कर दी गई है।


 1) बरोन्डा बाजार - किशन देवांगन मचेवा, संतोष साहू लाफिन खुर्द

2) बम्हनी - सोहन महतो, प्रेम गायकवाड 

3)झालखम्हरिया - मोती साहू मोंगरा, हरीकृष्ण भार्गव झालखम्हरिया

4)शेर - कोमल ध्रुव, सोहन साहू

5)खट्टी - हुलास गिरि गोस्वामी लभरा कला, जीवराखन निषाद खट्टी

6)परसदा (ख) - चमन सिन्हा परसदा (ख), तोरण ध्रुव जीवतरा, 

7)सिंघई - हुमन दिवान नायकबांधा, पूनम चन्द्राकर सिंघी

8)पीटियाझर - प्रह्लाद ध्रुव सोरिद, खिलावन बघेल महासमुंद 

9)बेमचा - चेतन चन्द्राकर, देवेन्द्र चन्द्राकर 

10)तुमगांव - जितेंद्र यादव, कपिल साहू

11)मालीडीह - आनंद पटेल, मोहन चन्द्राकर 

12)भोरिंग - अश्वनी गीलहरे, संतोष साहू

13)बेलटुकरी - ढेलु निषाद अछोली, संतोष धीवर बेलटुकरी 

14)बिरकोनी - बलराम पटेल बिरकोनी, लिखित यादव बरबसपुर 

15)बडगांव - शिव पटेल अछरीडीह, ऋषि चक्रधारी बडगांव 

16)कांपा - भुनेश्वर ध्रुव मुस्की, गणेश बंजारे कांपा 

17)बेलसोंडा - गंगाप्रसाद तारक नांदगांव, सोहन यादव बेलसोंडा 

18)अछोला - लाहरी सिंह ठाकुर, योगेश यादव

19)जोबा - सतीश सोनकर गढसीवनी, चेतन साहू जोबा 

20)जलकी - केशव चौधरी जलकी, बीसहीया ध्रुव

21)लहंगर - राधे सिन्हा लहंगर, संतोष चन्द्राकर पीढी

22)सिरपुर - गजाधर धीवर सेनकपट, दीनदयाल साहू बोरीद 

23)पटवा - खोम सिन्हा पटेवा, गणेश निषाद खट्टा 

24)बनपचरी - कमलनारायण चन्द्राकर बनपचरी, संतोष ध्रुव बरेकेल

25)सालीहाभाटा - डेरहाराम दीवान सालीहाभाटा, आनंद ध्रुव तोरला 

26)बावनकेरा - द्रोण चन्द्राकर बावनकेरा, अरूण पटेल चौकबेडा

27)रायतुम - रूपकुमारी ध्रुव सिनोधा, रमन ठाकुर रायतुम 

28)झलप - लम्केश्वर साहू टुरीडीह, आलोक नायक झलप

29) सरेकेल - रामजी ध्रुव सरेकेल, लखन ध्रुव कुरूभांटा 

30)सरायपाली - डागाराम साहू भटगांव, कुलेश्वर दिवान भटगांव

31)नरतोरा - राजेन्द्र दिवान, मयाराम टंडन

उपरोक्त समिति के गठन होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर ने कहा कि जिस प्रकार छत्तीसगढ राज्य बनने के बाद से जब भी कांग्रेस की सरकार रही है। किसानो के हित मे जमकर काम हुआ है ठीक उसी प्रकार आगे भी हम किसानो के हित मे काम करते रहेंगे। निगरानी समिति के माध्यम से आज भी किसान के हित मे काम करेंगे, यह कांग्रेस पार्टी का संकल्प है और संकल्प को पूरा करने प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

महासमुंद जिले में कुल 57 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र से कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 20, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 16, बसना विधानसभा क्षेत्र से 12 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 09 अभ्यर्थी शामिल है।


महासमुंद जिले में नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के नाम

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए आज अंतिम दिन सोमवार को कुल 37 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में जय कोसरिया निर्दलीय, राम शरण टंडन पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड, किरण धृतलहरे निर्दलीय, अशवंत साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जे, डेजी रानी नेताम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी, अशोक कुमार सिदार छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, योगेश्वर सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, रन्जीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी, डॉ. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय, भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस, चंचल वानी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, गंगुराम ध्रुव निर्दलीय, गणेश राम ध्रुव हमर राज पार्टी एवं योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय शामिल है।


खल्लारी विधानसभा

इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से अल्का चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी, द्वारिकाधीश यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस, साखाराम बरिहा निर्दलीय, गेंद लाल डउसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, रेखराम बाघ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बुधियारिन साहू राईट टू रिकाल पार्टी, नैन सिंह ठाकुर भारतीय चेतना शक्ति पार्टी, याकुब खान पाशा नेशनल यूथ पार्टी, हुक्कुम चंद्र चंद्राकर राष्ट्रीय जन सभा पार्टी शामिल है।

बसना विधानसभा

बसना विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र बहादुर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, अजय रात्रे गोड़वाना तंत्र पार्टी, रामेश्वर चौहान आजाद जनता पार्टी, अरविंद प्रधान निर्दलीय, अनामिका पाल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जगदीश सिदार हमर राज पार्टी, सुनील कुमार सोनवानी जनता कांग्रेस, प्रहलाद बरिहा निर्दलीय, नित्यानंद प्रधान लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी शामिल है।

सरायपाली विधानसभा

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से जयनारायण किशोर बहुजन समाज पार्टी, चातुरी नंद इंडियन नेशनल कांग्रेस, किस्मत लाल नंद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बिरीतिया चौहान हमर राज पार्टी, रूक्मणी बंछोर निर्दलीय, सरिता चौहान जनता कांग्रेस, ममता मधुकर बली राजा पार्टी और सरला कोसरिया भारतीय जनता पार्टी शामिल है।

राज्य में खेल अलंकरण नहीं होने से खिलाड़ियों का मनोबल घट रहा : अशवन्त तुषार साहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में तुषार फैंस क्लब के तत्वावधान में किसान नेता अशवन्त तुषार साहू के जन्म दिवस के अवसर पर गृहग्राम अछोली में बच्चों को खेल सामग्री वितरित किया गया। इस अवसर पर तुषार साहू ने कहा कि खिलाड़ी मैदान में मेहनत कर प्रदेश और देश के लिए मेडल हासिल कर रहे हैं. लेकिन खेल विभाग 3 साल से खिलाड़ियों लिए 1 दिन का खेल अलंकरण आयोजित नहीं करवा पा रहा है. अलंकरण से मिली राशि से जरूरत का सामान खरीदते हैं. कोरोना के बाद सभी परेशान हैं. प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण अब खिलाड़ियों ने मैदान और खेल से भी दूरी बनानी शुरू कर दी है. खेल विभाग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.


छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण, स्कूल, नेशनल खेल व्यायाम शिक्षक भर्ती, शासकीय सेवा पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, राज्यस्तरीय स्कूल खोलने व खेलो में पुनः जोन की संख्या बढ़ाने राज्य खेल विकास प्राधिकरण होना चाहिए ताकि सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया जा सके |


तुषार फैंस क्लब महासमुंद विधानसभा मिशन 2023 के आयोजन समिति के अध्यक्ष पुर्व सरपंच सन्तराम साहू, व उपअध्यक्ष रमेश पटेल, सचिव जगदीश सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष सीताराम साहू, सदस्य गण नोहर साहू,डुगेश साहू, सुरेश साहू, शंकर निषाद, मानस निषाद, लोकेश साहू,सोनु सिंह,गोपी सिंह, श्रवण निषाद, राकेश निषाद, कलेश्वर निषाद, शत्रोहन साहू, राजु साहू,सन्जय साहू, अर्जुन साहू,भोला साहू, यादराम साहू, लक्ष्मी साहू,पुष्पानंद साहू, नागेश साहू, राहुल साहू, युवराज निषाद, मोरजध्वज निषाद, निगम निषाद, निलकंट साहू, की भूमिका अहम रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.