Media24Media.com: महासमुंद में जल का छिड़काव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद में जल का छिड़काव. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद में जल का छिड़काव. Show all posts

महासमुंद को धूलमुक्त रखने अब हर दिन वाॅटर स्प्रिंकलर टेंकर से होगा जल छिड़काव

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के निर्देश पर शहर को प्रदूषण मुक्त रखने, मुख्य मार्ग सहित वार्डों के सड़कों से उड़ते हुए धूल से लोगों को राहत के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने वाॅटर स्प्रिंकलर टेंकर का शुभारंभ किया गया। बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शहर के बीच से गुजरी नेशनल हाईवे 353 और नगर पालिका सीमा अंतर्गत 30 वार्डों के मुख्य सड़कों की सफाई से पहले नगर पालिका द्वारा पानी का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा वाॅटर स्प्रिंकलर टेंकर की व्यवस्था की गई है। 

नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने शनिवार को वाॅटर स्प्रिंकलर टेंकर की विधिवत पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की। यह वाॅटर स्प्रिंकलर टेंकर प्रतिदिन सुबह मुख्य मार्ग सहित वार्डों में जहां तक टेंकर का पहुंच पाना संभव हो उन वार्डों के सड़कों पर धूल आदि से राहत के लिए पानी का छिड़काव किया जाएगा। बता दें कि, पूरी दुनिया में वायु प्रदूषण के मामले में भारत पांचवां सब से प्रदूषित देश है। 

आंकड़ों में हुआ खुलासा

यह खुलासा स्विस फर्म IQAIR द्वारा विश्व के 117 देशों के 6 हजार 475 शहरों के वायु प्रदूषण में पीएम 2.5 के आंकड़ों पर स्टडी रिपोर्ट से हुआ है। इस अवसर पर जल विभाग के प्रभारी अनुराग गुप्ता, सीताराम तेलक, दिलीप चंद्राकर, गुमान सिंह ध्रुव, सुरेन्द्र दास महाराज, जितेन्द्र महंती, जयकिशन सोनी, राहुल श्रीवास्तव, भागवत पेंदरिया सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.