Media24Media.com: महाराष्ट्र सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महाराष्ट्र सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label महाराष्ट्र सड़क हादसा. Show all posts

बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, 15 मजदूरों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र के बुलढाणा (Buldhana) में भीषण ट्रक सड़क हादसा (Accident in maharashtrah ) हुआ है। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। दरअसल, तेज बारिश के कारण ट्रक सड़क से फिसलकर खेत में पलट गया, जिससे 15 मजदूर ट्रक के नीचे दब गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा बुलढाणा के समृद्धि महामार्ग पर हुआ है। टिप्पर ट्रक लोहे की सरिया से भरा हुआ था और इसमें मजदूर भी सवार थे। 


तेज बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी, जिसके कारण ट्रक फिसलकर खेत में पलट गया। इस हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वाले ज्यादातर मजदूर UP और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।  इस हादसे मे घायलों को जलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए और मजदूरों को ट्रक से बाहर निकालने के काम में जुट गए। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस वे बनाने का काम शुरू है और हादसे के शिकार सभी मजदूर वहीं काम करते थे।

जलगांव सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत

बता दें कि 14 फरवरी को भी महाराष्ट्र के जलगांव के किनगांव (Jalgaon) में भीषण ट्रक सड़क हादसा (Accident in maharashtrah ) हुआ था। हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।  जानकारी के मुताबिक ट्रक धुले से केले लेकर रावेर की तरफ जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने के कारण किनगांव के पास ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 15 मजदूरों की मौत हुई थी। सभी मजदूर रावेर तहसील के अभोडा में रहने वाले थे। 

14 लोगों की मौत 

वहीं 13 फरवरी को भी आंध्र प्रदेश के मधेपुरा गांव (Madhepura Village) में ऐसा ही भीषण सड़क हादसा (Accident in Andhra Pradesh ) हुआ था। हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कुरनूल अंतर्गत मधेपुरा गांव एक लॉरी और टेम्पो की भिड़ंत हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कुछ महीनों पहले ही बस्तर के सीमावर्ती राज्य ओडिशा के कोटपाड़ में भी ऐसा ही एक भीषण सड़क हादसा (Accident In Odisha ) हुआ था, जिसमें 10 से ज्यादा महिलाओं की मौके पर मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक सभी लोग ओडिशा से पिकअप वाहन में सवार होकर बस्तर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.