Media24Media.com: महापौर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महापौर. Show all posts
Showing posts with label महापौर. Show all posts

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ ने महापौर सहित 42 पार्षदों का किया सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य के महासभा के तत्वाधान में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे तथा रायपुर नगर निगम के 42 पार्षदों का सम्मान हुआ। इस अवसर पर रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि मैं भी एक छत्तीसगढ़िया हूं और इस प्रकार के आयोजनों का भूरी भूरी प्रशंसा करती हूं। पहली बार ऐसे छत्तीसगढ़िया जनप्रतिनिधियों का सम्मान का कार्यक्रम रखा गया और यह कम चलाते रहना चाहिए महापौर ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना उद्बोधन दिया।

उन्होंने कहा कि आज धीरे-धीरे छत्तीसगढ़िया लोग आगे आ रहे हैं विधानसभा में भी छत्तीसगढ़िया लोगों की संख्या बढ़ी है नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत में भी छत्तीसगढ़िया लोगों को स्थान मिला है कहीं ना कहीं व्यापार में हम आज भी पीछे नजर आते हैं जरूरत है कि जो छत्तीसगढ़िया व्यापारी है उन्हें जोड़कर एक मंच देकर उनके व्यापार को बढ़ाने में हम सब सहयोग करें ताकि व्यापार के क्षेत्र में भी हमारी स्थान मजबूती से बन पाया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शेखर वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़िया व्यापारियों को एक ऊंचाई देना साथ ही साथ हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़िया लोगों को आगे बढ़ने के उद्देश्य से या आयोजन किया जा रहा है। महापौर एवं पार्षदों के द्वारा ही रायपुर शहर का विकास आगामी 5 वर्षों में होना है संपूर्ण संसाधनों को विकसित करने की जिम्मेदारी लोगों ने इन जनप्रतिनिधियों दी है। इन जिम्मेदारियां के लिए छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ सभी पार्षदों महापौर जिला जनपद जनप्रतिनिधियों को बधाई दी ।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिया, राजेश देवांगन , प्रदेश मीडिया प्रभारी ईश्वर पटेल , कोषाध्यक्ष ललित साहू, प्रदेश सह सचिव पुनारद निषाद,कुबेर चंद्राकर, मासिश साहू ,गोविंद साहू ,दीपक साहू,करण भारद्वाज, त्रिलोचन साहू जिला अध्यक्ष रायपुर , रजनी चंद्रवंशी सचिव , लक्ष्मण साहू , घनश्याम सिन्हा, कविता कुंभज ,  अनिल चंद्राकर , प्रवीण चंद्रवंशी , विजय चंद्रवंशी , विनोद रात्रि , परमानंद साहू  , कुलेश्वर साहू  ।

होली रंगों और खुशियों का त्योहार, शांति और सौहार्द्र पूर्वक मनाएं - मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। जीवन में खुशियों के रंग लाने के लिए छोटे -बडे़, गरीब -अमीर सबको पुराने गिले-शिकावे भुलाकर सभी को त्यौहार मनाना चाहिए। तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के महापौर से कहा कि होली के पर्व के दौरान शहर की साफ-सफाई और पानी सप्लाई की व्यवस्था को सुचारू रखने की जरूरत है। क्योंकि इस पर्व में सबसे ज्यादा उपयोग पानी का होता है।

इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग राजेंद्र तिवारी, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग महंत रामसुंदर दास, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग ज्ञानेश शर्मा, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा और एमआईसी सदस्य एवं सभी पार्षद गण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस: मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज सवेरे यहां कलेक्टोरेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी‘ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। 



नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया। आज गौरव दिवस पर पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने 5 टन सब्जियों का लंगर अंबेडकर चौक पर प्रारंभ किया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री बघेल ने किया। मुख्यमंत्री ने आमजनों कोे सब्जियां जैसे फूलगोभी, पत्ता गोभी, भाटा, लौकी आदि सब्जियां वितरित की। इस अवसर पर गिरीश दुबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.