Media24Media.com: महाधिवक्ता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महाधिवक्ता. Show all posts
Showing posts with label महाधिवक्ता. Show all posts

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए महाधिवक्ता बने प्रफुल्ल एन भारत, साय कैबिनेट में लिया गया फैसला…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज शाम हुई। बैठक में कई फैसले लिए गए।छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता के पद पर प्रफुल्ल भारत की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, सरकार मोदी की गारंटी पूरा करने का सिलसिला जारी रखने वाली है।


वही कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि, भगवान् रामलला दर्शन योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सरकार राम दर्शन योजना शुरू करेगी। यह योजना पर्यटन मंडल द्वारा संचालित की जाएगी। योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए बजट पर्यटन मंडल उपलब्ध कराएगा।

साव ने बताया कि, 18 से 75 वर्ष आयु वर्ग के लोग दर्शन योजना का लाभ उठा सकेंगे। प्रथम चरण में 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। इसके लिए IRCTC और सरकार के बीच MOU किया जाएगा। दर्शनार्थियों को रेलवे स्टेशन तक लाने की जिम्मेदारी जिला कलेक्टरों की होगी। रामलला के साथ ही काशी विश्वनाथ दर्शन का लाभ भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि, 25 जनवरी से यात्रा की शुरुआत होगी।


CM बघेल के बाद महाधिवक्ता सतीश वर्मा और प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने दिया इस्तीफा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद अब महाधिवक्ता सतीश वर्मा और संविदा में प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त डॉ. आलोक शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। महाधिवक्ता वर्मा ने राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है।


वहीं, भूपेश बघेल सरकार में संविदा में प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त डॉ. आलोक शुक्ला ने देवेंद्र नगर ऑफिसर कॉलोनी में मिले अपने बंगले को खाली कर लिया है। बताया जा रहा है कि डॉ. आलोक अपने संविदा में नियुक्ति पत्र को लेकर आज अपना त्यागपत्र मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन को सौंप दिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.