Media24Media.com: महादेव सट्टा ऐप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महादेव सट्टा ऐप. Show all posts
Showing posts with label महादेव सट्टा ऐप. Show all posts

महादेव सट्टा ऐप : शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाये बैंक खाते, दो आरोपी समेत बैंक मैनेजर गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : रायगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप एवं लोटस ऐप में पैसों के अवैध लेन देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है जिनसे खुलवाये गये खाता धारकों के खाता किट की जप्ती कर आगे की जांच की जा रही है । गिरफ्तार 04 आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।


क्या है मामला-
थाना जूटमिल अंतर्गत सराईभद्दर रायगढ निवासी जीवनलाल साहू का करीब 07-08 माह पूर्व उसके परिचित गांधी नगर जूटमिल में रहने वाले अरूण रात्रे द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवाया था । जीवन साहू को उसके खाते में कभी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाईल मैसेज और ई-मेल पर मिलने पर खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला जो अपनी व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा देते थे । इसी दौरान इसे जानकारी मिली कि अरूण रात्रे द्वारा सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है । जब इसने अरूण से पूछताछ किया तो अरूण भी इसे घूमाने लगा और तब इसने पुलिस में शिकायत करना उचित समझा । मामला एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के संज्ञान में आने पर साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा दिनांक 22/06/2024 को अपराध क्रमांक 286/2024 धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया ।

आरोपी सुनील साहू निवासी लीमगांव थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का संपर्क सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक खाते खुलवाने की अवेज में 15000 से 20000 देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल को लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात बताये और अरुण रात्रे एवं सुनील साथ इंडसइंड बैंक जाकर अपना बैंक अफसर दिनेश यादव से खाता खुलवाये । सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12- 15000 रूपये कमीशन दिया, इसबे बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दिये जिसके बाद बैंक अफसर भी इनके साथ लोगों का खाता खुलवाकर ठगी करने में शामिल हो गये |

अकाउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई। थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपियों द्वारा खुलवाये गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है । पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल एवं थाना जूटमिल को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं । आरोपियों ने कमीशन के रुपए को खर्च कर देना बताएं है । आरोपी सुनील साहू और अरुण रात्रे से कुछ व्यक्तियों के खाता किट वजह सबूत बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । मामले की तफ़तीश और भी गहनता से की जा रही है ताकि इस प्रकार के फ़र्ज़ी खाता खुलवाने वालों का पता लगाया जा सके। अभी तक की जाँच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर उक्त अकाउंट ओपनिंग स्कैम के खुलासे में सिटी एसपी आकाश शुक्ला, साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, टीआई जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज तथा साइबर सेल एवं थाना जूटमिल स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –
(1) सुनील साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लीमगांव पोस्ट खोखसीपाली थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
(2) अरुण रात्रे पिता राम प्रसाद रात्रे उम्र 24 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक वार्ड क्रमांक 33 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ स्थाई पता ग्राम छिंद थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
(3) दिनेश यादव पिता रतिराम यादव उम्र 36 साल निवासी धरमजयगढ़ जेलपारा हाल मुकाम बोईरदादर थाना चक्रधरनगर
(4) दीपक गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोंदा पोस्ट छिछोरे उमरिया थाना पुसौर जिला रायगढ़

महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, नहीं मिलने पर घर को किया शील

No comments Document Thumbnail

 कांकेर। गुरुवार सुबह अचानक ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम हवलदार के निवास स्थान चारामा में पहुँची जहां विजय कुमार पाण्डे, हवलदार के घर पर नहीं मिलने पर ईओडब्ल्यू के द्वारा कार्यवाही करते हुए अधिकारियों ने  बगल में रह रहे परिवार व अन्य सदस्यों से पूछताछ कर  अधिकारियों ने घर में नोटिस चस्पा कर घर को सील कर दिया है।


बता दें कि यह पूरा मामला सट्टा से जुड़ा हुआ है जिसमें कांकेर डिस्ट्रिक्ट  क्राईम रिकार्ड ब्यूरो में पदस्थ विजय पांडे के घर पर सुबह 5 बजे आए एसीबी की टीम ने दबिश दी व घर को शील कर दिया है से साथ ही एसीबी ने थाना - ईओडब्ल्यू/एसीबी, रायपुर के अपराध क्रमांक 06/2024, धारा-7.11 भ्र.नि. अधि. 1988 यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 एवं 406, 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि की विवेचना के संदर्भ में माननीय विशेष न्यायालय रायपुर द्वारा मकान की तलाशी का वारंट जारी कर सर्च टीम द्वारा घर बंद होना पाया गया है। तो आसपास के लोगों के समक्ष घर को सील कर दिया गया है।  बता दें कि यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी हुई है।

महादेव सट्टा मामला: प्रदेश कई शहरों में ACB-EOW का छापा, कारोबारियों में हड़कंप

No comments Document Thumbnail

 Mahadev Satta App Case : छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW ने प्रदेश भर में छापेमार की है। EOW की टीमें सुबह से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव में एक साथ कार्रवाई में जुटी हैं। EOW के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल भी कार्रवाई के दौरान मौजूद हैं।


6 से 7 लोगों की एक टीम बनाई गई है, जिसमें डीएसपी रैंक के अधिकारी भी हैं। EOW की टीम में टाइपराइटर्स भी हैं। दरअसल, पिछले दिनों महादेव सट्टा ऐप के आरोपियों को रिमांड में लेकर EOW के अधिकारियों ने पूछताछ की थी। इस दौरान जो नाम सामने आए थे उनके घरों और ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें से ज्यादातर सराफा कारोबारी, पुलिसकर्मी हैं। वहीं, महादेव सट्टा ऐप के आरोपी निलंबित ASI चंद्र भूषण वर्मा के संतोषी नगर स्थित घर भी टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि 2 दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है।

निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा के भाई के घर भी जांच
EOW की टीम निलंबित ASI चंद्रभूषण वर्मा के घर भी जांच करने पहुंची है। चंद्रभूषण वर्मा न्यायिक रिमांड पर अभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। आरोप है कि वर्मा ने महादेव ऐप से जुड़े लोगों को बचाने के लिए प्रोटेक्शन मनी लेकर पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं तक पहुंचाने का काम किया।

इस मामले में कांकेर के चारामा में भी EOW की टीम ने हेड कॉन्स्टेबल विजय पांडेय के वार्ड नंबर 13 स्थित आवास में दबिश दी है। कांकेर में इस मामले में ये पहला एक्शन है।

दुर्ग में 2 सराफा कारोबारियों के घर रेड
दुर्ग में सांखला ज्वेलर्स के संचालक प्रकाश सांखला और सहेली ज्वेलर्स के संचालक मदन जैन के महावीर कॉलोनी स्थित घर भी EOW के अधिकारी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि छापे के बाद से मदन जैन हाईटेक अस्पताल भिलाई में भर्ती हैं।

 

महादेव सट्टा ऐप मामले में भूपेश बघेल के ऊपर FIR दर्ज, डिप्टी CM अरुण साव के कसा तंज

No comments Document Thumbnail

 रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब बताया जा रहा है कि ईडी के प्रतिवेदन पर एसीबी/ईओडब्ल्यू ने भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है.


पूर्व सीएम के खिलाफ 120 बी, 34, 406, 420, 467 समेत कई अनेक धाराओं में मामला दर्ज होने की बात सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर एफआईआर की एक कॉपी भी जमकर वायरल हो रही है.



भूपेश बघेल पर FIR दर्ज करने पर डिप्टी CM अरुण साव ने तंज कसते लिखा है कि अपने नाम का अपमान कहां सहते महादेव!
यत्र तत्र और सर्वत्र…”महादेव”!
हर – हर महादेव!


CG NEWS : महादेव सट्टा ऐप का एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लम्बे समय से था फरार

No comments Document Thumbnail

 CG NEWS: महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. लम्बे समय से फरार चले रहे मास्टरमाइंड दीपक नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दीपक नेपाली को वैशाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर पकड़ा है.


जानकारी के अनुसार, दीपक नेपाली दुर्ग-भिलाई इलाके में महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड था. नेपाली दुबई भी जा चुका है. लूट और महादेव ऐप मामले में पुलिस को लम्बे समय से उसकी तलाश थी. 

साल 2022 में पुलिस ने दीपक नेपाली के भाई को भी गिरफ्तार किया था. नेपाली को गिरफ्तार के बाद पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं. फिलहाल उम्मीद है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.