Media24Media.com: महादेव सट्टा एप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महादेव सट्टा एप. Show all posts
Showing posts with label महादेव सट्टा एप. Show all posts

भूपेश बघेल पर बरसे मुख्यमंत्री साय, कहा - इनको मजा चखाना है

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : भूपेश बघेल पर महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलवाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआईआर भी हुआ है। जिसने पूरे पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़िया लोगों को लूटने का काम किया, ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाकर गंगा मैया का अपमान किया और अब महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। ऐसे प्रत्याशी को मजा चखाना है, उसकी जमानत जब्त करानी है। ऐसे हराना है कि आने वाले समय में भूपेश बघेल राजनांदगांव की तरफ नजर उठा के भी न देख सकें।


राजनांदगांव के मुढ़ीपार, डोंगरगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भूपेश बघेल पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस की विफलताओं को आमजन के सामने रखा और कांग्रेस को सबक सिखाने की बात कही।

साय ने क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों पर कहा कि अभी आचार संहिता लगा है, इस नाम से घोषणा नहीं कर रहा हूँ। जैसे ही आचार संहिता हटेगी, चुनाव के बाद आपके इन सभी मांगों को प्रमुखता से सांय-सांय पूरा करेंगे। उन्होंने जनता से मांग की कि विधानसभा चुनाव में हम यहाँ पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार आपका भरपूर सहयोग चाहिए, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूँ।

संतोष पांडेय के लिए माँगा वोट

सभा में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि संतोष पांडेय वर्तमान में यहाँ के सांसद हैं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र की मांगों को संसद में प्रमुखता से उठाया। इसलिए उनके अच्छे कार्यों को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। आप सभी से अपील करता हूँ कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 26 अप्रैल को भाई संतोष पांडेय को अपने कीमती मत देकर पुनः सांसद बनाएं।

जनसभा में मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू एवं अनुज शर्मा, लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा, पूर्व विधायक रामजी भारती, रमेश पटेल, घम्मन साहू, विक्रांत सिंह, शशिकांत द्विवेदी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

महादेव ऐप के मालिक रवि उप्पल को एक सप्ताह के भीतर दुबई से भारत लाया जाएगा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । महादेव सट्टा एप के संचालक रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद अब कई और बड़े नाम आ सकते हैं। रवि उप्पल को पूछताछके लिए ईडी रायपुर ला सकती है। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह के भीतर उसे भारत लाया जाएगा। इसके बाद ईडी रायपुर में जेलमें बंद आरोपितों के आमने–सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के नामों काराजफाश हो सकता है।


रवि उप्पल की गिरफ्तारी के बाद भारतीय एजेंसियां दुबई की सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में हैं। जल्दी ही उप्पल को भारत डिपोर्ट कियाजाएगा। उप्पल से भारतीय जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी, जिसमें नेता–अधिकारियों सहित कई सफेदपोशों के नामों का और राजफाशहो सकता है।

जानकारी के अनुसार ईडी रवि को रायपुर लाने के बाद जेल में बंद आरोपितों के आमने–सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। ईडी नेमामले में इससे पहले एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीष चंद्राकर, अनिल दमानी, सुनील दमानी, असीम दास और आरक्षक भीम सिंहयादव को जेल भेजा है। असीम की गिरफ्तारी आचार संहिता में हुई थी।


CG NEWS : महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार आरोपी के पिता ने की आत्महत्या

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । दुर्ग जिले से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार कथित कुरियर असीम दास के पिता सुशील दास ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर कुएं से शव को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से वह काफी दिनों से तनाव में थे. अंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.


जानकारी के मुताबिक असीम दास के पिता सुशील दास करीब पांच साल से अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी में रूपेश गौतम के फॉर्म हाउस में चौकीदारी का काम करते थे. वह फॉर्म हॉउस में बने कमरे में ही रहते थे. सोमवार की रात को करीब 11:30 बजे घर से निकले और फॉर्म हाउस में मौजूद कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार को वह कमरे में नहीं मिले तो उनकी तलाश शुरू की गई. कुएं में झांककर देखा गया तो उनकी लाश तैरती नजर आई. इसके बाद अंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया. सुशील दास के शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं.

अंडा थाना प्रभारी आनन्द शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों और सुशील दास के सहकर्मियों से पूछताछ में उन्हें पता चला कि सुशील दास मिलनसार व्यक्ति थे, लेकिन कुछ दिनों से बहुत परेशान थे. पुलिस ने बताया कि बुधवार को सुशील दास के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.