Media24Media.com: महादेव ऐप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महादेव ऐप. Show all posts
Showing posts with label महादेव ऐप. Show all posts

महादेव ऐप को लेकर मचा हंगामा, अनुराग ठाकुर ने कहा - 500 करोड़ की रिश्वत ली है

No comments Document Thumbnail

महादेव ऐप को लेकर मचा हंगामा, हमलावर हुई भाजपा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा – 500 करोड़ की रिश्वत ली है! बता दे, ईडी, महादेव एप, तोमर के बेटे देवेंद्र के इस वायरल वीडियो ने सियासत में उथल-पुथल मचा दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। 


उनका कहना है की कांग्रेस के नेताओं के पास करोड़ों रुपए बरामद हो रहे है। महादेव ऐप को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हो रही है। मंगलवार यानि की आज भोपाल में अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की शराब घोटाले, कोयला घोटाले, महादेव एप से कांग्रेस ने 508 करोड़ रूपए की घुस खाई है।

भूपेश भाग-भूपेश भाग हो गए है

इतना ही नहीं ठाकुर ने आगे कहा की भूपेश भाग-भूपेश भाग हो गए है। वो अब मिडिया वालो से बचते फिर रहे है। ना तो वह जनता को इसका जवाब दे पा रहे है ना ही जांच एजेंसियों को। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ जैसे ATM बन चूका था। कल बघेल ने कहा की एप बंद क्यों नहीं किया। इसपर ठाकुर ने कहा की मैं पूछना चाहता हूँ की कितनी बार लिखा। इस पुरे मुद्दे अधिकारियों ने कबुल किया की पैसा भेजा जाता था। कांग्रेस की इसी शिकायत को लेकर ठाकुर ठाकुर का कहना है की यह पहला चुनाव हैं जहां पर पैसा बरामद हुआ है। पूरा देश चाहता है की काला धन चुनाव में ना उपयोग किया जाए। फिलहाल इंडी गठबंधन के लोग गम्भीर आरोपों से घिर चुके है। इतना ही नहीं जमानत पर बाहर आए हुए लोग साथ आ चुके है।

ठाकुर ने कहा की महाराष्ट्र के चुनावों के परिणाम आ चुके है साथ ही एकतरफा चुनाव हम जीते है। उन्होंने कहा की इन लोगो का इंडी गठबंधन की काम का नहीं है। एमपी में वोट की चोट मतदाता ही करेगा। मतदाता कांग्रेस के खिलाफ ही होने वाला है। दूसरी और देवेंद्र तोमर के इस वायरल वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री का कहना है की इस मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल, कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी नाकाम हो चुकी है। ना तो महिलाओं को पैसे मिले और ना ही दूध के दाम कम हुए है। साथ ही एक हजार नौजवानों को नौकरी नहीं दे पाए। छत्तीसगढ़, राजस्थान सरकार ने भी आपने किए गए वादे पुरे नहीं किए है। 

Mahadev Betting App: मुंबई एयरपोर्ट से महादेव ऐप का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 Mahadev Betting App: छत्तीसगढ़ में ईडी द्वारा की जा रही महादेव एप की जांच के बीच मुंबई एयरपोर्ट से मास्टरमाइंड मृगांक मिश्रा के गिरफ्तार होने की जानकारी आयी है। मृगांक मिश्रा पर 1630 फर्जी अकाउंट खुलवाकर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। मृगांक मिश्रा मध्य प्रदेश के रतलाम का निवासी है जो दुबई में छिपा हुआ था।


करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में गिरोह के रतलाम शहर के मुख्य आरोपी मृगांक मिश्रा को पांच महीने बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से 14 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मृगांक मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट का नोटिस जारी किया था।

पुलिस का कहना है कि प्रतापगढ़ के कुछ लोगों ने मई 2023 में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरकारी योजना के तहत रुपयों का लालच देकर उनके नाम से बैंक में खाते खुलवाए गए। पीड़ितों के अनुसार, इन खातों में सरकारी योजना के तहत रुपए डलवाने की बात कही गई थी।

उनके नाम से सिम कार्ड भी जारी करवाए गए। जिसके बाद बैंक की ओर से जानकारी दी कि उनके खातों में ज्यादा ट्रांजेक्शन हो रहा है। जिसके बारे में परिवादी को कुछ पता नहीं था। इसपर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित कर जांच शुरु की गई।

साइबर पुलिस ने तत्काल खातों को संदिग्ध मानते हुए डेबिट सीज किया। इन खातों से जुड़े सभी खाते जिनमें संदिग्ध राशि को ट्रांसफर किया गया था। ऐसे 90 से ज्यादा खातों का अबतक पता लगाया जा चुका है, जिनमें इन खातों से राशि ट्रांसफर हुई है।

जब इन खातों की जांच की गई तो पुलिस को पता चला कि ये रकम आईपीएल सट्टे और अन्य संदिग्ध कार्यों से जमा हुई है। इन सभी खातों को डेबिट फ्रिज करके अबतक 3 करोड़ 88 लाख 29 हजार 178 रुपए की संदिग्ध रकम होल्ड की है।

पुलिस ने फर्जी खाते खुलवाने वाले 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 20 से ज्यादा डेबिट, क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए। प्रकरण में मुख्य सरगना मृगांक मिश्रा पुत्र अनिल कुमार मिश्रा निवासी पिवम अपार्टमेंट मित्र निवास कॉलोनी रतलाम, हाल मुंबई फ्लैट नम्बर 703 आक्टा केस्ट बिल्डिंग लोखंडवाला कांदीवली ईस्ट मुंबई की तलाश की गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी दुबई में रह रहा है और वहीं से अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया था।

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मृगांक मिश्रा 14 अक्टूबर को भारत आएगा। जो मुंबई एयरपोर्ट पर उतरेगा। ऐसे में पुलिस टीम ने पहले से ही आरोपी को दबोचने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर जाल बिछा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी जैसे ही मंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पहुंचा पुलिस ने डिटेन कर न्यायालय में पेश किया। यहां से कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है।

रतलाम के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच में सामने आया कि रतलाम का रहने वाला मुख्य आरोपी मृगांक मिश्रा मौजूदा समय में दुबई में छिपा बैठा था। जो महादेव ऑनलाईन ग्रुप का संचालक है। वो दुबई से ही ये भारत में अपने साथियों के साथ ऑनलाईन सट्टेबाजी का कार्य करता है। उसे भारत लाने के लिए लुक आउट नोटिस जारी करवाया गया। प्रकरण की सूचना प्रवर्तन निदेशालय को भी दी गई थी। मृगांक मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद सम्भावना जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ के भी महादेव एप के मोस्ट वांटेड जल्द ही गिरफ्त में होंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.