Media24Media.com: महाअभियान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महाअभियान. Show all posts
Showing posts with label महाअभियान. Show all posts

योग को दैनिक जीवन में शामिल कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं : कवासी लखमा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में लगातार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा लोगों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ रखने का प्रयास  सराहनीय है।
                     

सभी लोग योग को दैनिक जीवन में शामिल कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने यह बात छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा रायपुर के फुण्डहर स्थित ‘योग भवन‘ में बस्तर संभाग के लिए आयोजित सात दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा भी उपस्थित थे।
                   

उल्लेखनीय है कि लोगों तक योग के फायदे पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा संभाग स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में रायपुर, बिलासपुर संभाग के बाद का बस्तर संभाग के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 13 जुलाई तक चलेगा। इसमें बस्तर संभाग के लगभग 150 प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्यगण रविंद्र सिंह एवं राजेश नारा, सचिव एम. एल. पाण्डेय, यूनिसेफ, एम्स रायपुर और रावतपुर सरकार विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों सहित योग साधकगण उपस्थित थे।

गरीब न होगा अब लाचार, आयुष्मान कार्ड से होगा उपचार

No comments Document Thumbnail

जशपुरनगर। जिला प्रशासन एवं  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान 03 जुलाई 2023 को जिले के सभी विकासखंड के ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में आयोजित किया जा रहा है। गरीब न होगा अब लाचार, आयुष्मान कार्ड से होगा उपचार संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा महाअभियान में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करने के उद्देश्य से हितग्राहियों को शिविर स्थल में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड, आधार से लिंक वाली मोबाईल नम्बर के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्ड धारक सभी परिवार पात्र होगें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महाअभियान शिविर में परिवार के समस्त सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए परिवार के समस्त सदस्यों के साथ शिविर स्थल में जाकर अपने व अपने परिवार के समस्त सदस्यों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने के लिए अपील की गई है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बी.पी.एल. परिवारों को 5 लाख एवं शेष परिवार अर्थात ए.पी.एल. परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार तक का लाभ योजना के दिशा निर्देशानुसार योजना अंतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अन्य अतिरिक्त गंभीर बीमारी हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत 20 लाख तक स्वास्थ्य सहायता प्रदान किया जा रहा है, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है। इस हेतु परिवार के हर एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना अनिवार्य है। देश के किसी भी पंजीकृत अस्पताल में कार्ड से मुफ्त ईलाज कराया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभी लोगों से महाअभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है और अपना संदेश देते हुए लोगों के कहा- आओ हम सब मिलकर 03 जुलाई को आयुष्मान कार्ड बनवायें।

धान खरीदी महाअभियान: महज तीन पखवाड़े में किसानों से 43.74 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आकड़ा अनुमानित लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ता जा रहा है। धान खरीदी महाअभियान के महज तीसरे पखवाड़े तक 43 लाख 73 हजार 591 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज में राज्य के 11 लाख 42 हजार 055 किसानों को 9057 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री के मागदर्शन में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ था। किसानों को धान विक्रय में सहुलियत एवं मिलर्स के धान उठाव के लिए बारदाने की भी बेहतर व्यवस्था केे कारण सफलतापूर्वक धान की खरीदी एंव कस्टम मिलिंग हुई थी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है।



अब तक के धान खरीदी में से 50 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव हो चुका है। खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए सामान्य टोकन के साथ ही ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है। जिसके चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है। बड़ी संख्या में किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2594 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 34.56 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया गया है, जिसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 26.28 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है। प्रदेश में आज 12 दिसम्बर को 53 हजार 284 किसानों से 1,87,162 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से 64 हजार 240 मीट्रिक टन से अधिक धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 75,639 टोकन तथा टोकन तुंहर हाथ एप के जरिये 17,966 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।


लोहर्सी और खरौद धान खरीदी केन्द्रों में मिली गड़बड़ी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विगत एक नवंबर से धान खरीदी का महाअभियान प्रारंभ है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। धान उर्पाजन केन्द्रों में लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने पामगढ़ तहसील के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र पामगढ़, मेहंदी, मेऊ, लोहर्सी एवं खरौद तथा जांजगीर तहसील के अंतर्गत खोखरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यहां कई गड़बड़ी मिली। अधिकारियों ने निरीक्षण में अव्यवस्था तथा गड़बड़ी पाए जाने पर खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाने तथा केन्द्र में अनुपस्थित पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

 


गौरतलब है कि जिला कलेक्टर द्वारा धान खरीदी पूर्णतः पारदर्शी तरीके से करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने खरौद, लोहर्सी सहित अन्य केन्द्रों को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान खरौद, लोहर्सी मे अव्यवस्था पाया गया। उनके द्वारा किसानों से क्रय किये गये धान के बोरो का भौतिक सत्यापन करने पर 1 से 3 किलोग्राम ज्यादा धान की खरीदी किया जाना पाया गया। पूर्व दिनों में खरीदी किये गये धान बोरो का सत्यापन-तौल कराये जाने पर 1-3 किलोग्राम कम पाए जाने के कारण अपर कलेक्टर वैद्य ने खरौद के धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हटाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। 

इसके साथ ही 03 धान खरीदी केंद्र मे 16000 से 17000 क्विंटल धान खरीदी हो गई है। उन्होंने खरीदे गए धान का जल्द से जल्द उठाव कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ शेष खरीदी केंद्रो मे धान को ढकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। खरौद पटवारी को धान खरीदी केंद्र में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया था, किंतु वह धान खरीदी केंद्र में अनुपस्थित पाया गया। अपर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पामगढ़ को संबंधित पटवारी पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

टीकाकरण दल ने खेतों में पहुंच कर लगाया पात्र हितग्राहियों को टीका

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर. जिले में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में सभी ब्लाको एवं दूरस्थ क्षेत्र स्थित गांव तथा नगरीय क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को कोरोना संक्रमण से बचने एवं रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन टीम द्वारा वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोज तथा प्रिकोशन बूस्टर डोज खेती किसानी के समय एवं बारिश के मौसम में किसानों के खेतों में होने के कारण वैक्सीनेशन दल खेतों, पेड़ के छांव में एवं डोर टू डोर पहुंचकर वैक्सीनेशन की जानकारी देकर पात्र लोगों को कोरोना का टीका लगा रहे है. आज महाभियान में शाम 4 बजे तक 6071 हितग्राहियों ने वैक्सीन लगाया। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने दौरा कर वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शेष पात्र लोगों को टीकाकरण की जानकारी देकर वैक्सिन लगाने निर्देशित किया.


गौरतलब
है की वैश्वीक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु सूरजपुर जिले में टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है. यह महाअभियान जिले के समस्त ग्राम पंचायत, शहरी क्षेत्रों एवं स्कूलों में 6 व 7 जुलाई को आयोजित किया गया. शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने यह महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक छूटे हुए समस्त लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए जिला नोडल अधिकारी, ब्लॉक नोडल अधिकारी व क्लस्टर समन्वयक नियुक्त किए गए है. कोविड-19 टीकाकरण  महाअभियान में 7 जुलाई को पहला डोज 450 एवं दूसरा डोज 3926, प्रीकोशन डोज 1695 कुल 6071 पात्र लोगों को  वैक्सिन लगाया गया.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.