Media24Media.com: महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त. Show all posts
Showing posts with label महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त. Show all posts

इस दिन जारी होगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त के 1000 रूपये, जल्दी देखें

No comments Document Thumbnail

 Mahtari Vandana Yojana :  महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से घोषणा करते हुए कहा, कि इस बार महतारी वंदन योजना की राशि 1 तारीख को आएगी। 


बता दें कि राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जाते हैं। पहली किस्त की राशि 7 मार्च को ट्रांसफर की गई थी। वहीं, इस बार दूसरी किस्त की राशि 1 अप्रैल को दिए जाने की घोषणा की गई है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़ में तीज-त्यौहारों और खुशी में महिलाओं को तोहफे, पैसे और नेग देने का रिवाज है। 

महतारी वंदन योजना के माध्यम से उसी परंपरा छत्तीसगढ़ शासन निभा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह (कुल 12,000 रुपए सालाना) वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (क्ठज्) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.