Media24Media.com: ममता बनर्जी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ममता बनर्जी. Show all posts
Showing posts with label ममता बनर्जी. Show all posts

INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, कहा - मेरे प्रस्ताव को अस्वीकार किया गया

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कहा कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। 


मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं। हम अकेले ही भाजपा को हरा देंगे। मैं INDIA गठबंधन का हिस्सा हूं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।

टीएमसी सुप्रीमो ने कांग्रेस पर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि उन्होंने उन्हें पश्चिम बंगाल में अपनी नियोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में भी सूचित नहीं किया। उन्होंने कहा, "शिष्टाचार के नाते, उन्होंने मुझे यह भी सूचित नहीं किया कि वे बंगाल में यात्रा आयोजित करने जा रहे हैं।" बनर्जी के फैसले से लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एकजुट मोर्चा पेश करने के विपक्ष के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई है। 

मुख्यमंत्री ने तृणमूल का गढ़ माने जाने वाले जिले बीरभूम की पार्टी इकाई की बंद कमरे में संगठनात्मक बैठक के दौरान यह बात कही। आंतरिक बैठक के दौरान, उन्होंने जिले की दोनों लोकसभा सीट पर तृणमूल की जीत की आवश्यकता पर जोर देते हुए पार्टी नेताओं से चुनावी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बैठक की जानकारी साझा की और कहा, हमारी पार्टी प्रमुख ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमें कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है। 


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - 200 पार का दावा करने वाली BJP पिछड़ी, TMC तीसरी बार बनाएगी सरकार

No comments Document Thumbnail

आज देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में अभी तक के रुझानों के अनुसार ममता बनर्जी तीसरी बार वापसी कर सकती है। पूरी ताकत झोंकने और 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी रुझानों में 80 से कम सीटों पर सिमट गई है। बीजेपी सहित सीपीएम और अन्य दलों के तमाम दिग्गज नेता अभी तक की गिनती में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी असम में फिलहाल आगे चल रही है। आसनसोल सांसद और टॉलीगंज से बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो, बीजेपी सांसद और चुचुड़ा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी, टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राजीव बनर्जी सहित सीपीएम के बड़े नेता मोहम्मद सलीम अपनी सीटों पर पीछे चल रही हैं।





देश में लगाई भारत से लोगों के आने पर रोक, उल्लंघन करने पर 5 साल की हो सकती है जेल





बीजेपी ने किया था 200 पार का दावा





बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल चुनाव में पूरी ताकत लगा दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद पार्टी के लिए धुंआधार प्रचार कर रहे थे। बीजेपी दावा कर रही थी कि हम 200 पार जा रहे हैं और हमारी सरकार बनने वाली है। इसी सोच के साथ बीजेपी ने चार सांसदों और टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए सभी बड़े नेताओं को टिकट दिया था, लेकिन अभी तक के रुझानों में ज्यादातर सांसद और टीएमसी से आए नेता पीछे चल रहे हैं।





ये प्रमुख नेता अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं





आसनसोल से सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को बीजेपी ने टॉलीगंज से अपना उम्मीदवार बनाया था। बाबुल सुप्रियो इस सीट पर करीब 15 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। वर्तमान विधायक और टीएमसी नेता अरूप विश्वास यहां से बड़ी बढ़त बना चुके हैं। हालांकि अभी कई दौर की गिनती बाकी है।





हुगली से बीजेपी सांसद और बंगाली फिल्मों की चर्चित फिल्म अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी चुचुड़ा से मैदान में थीं। हालांकि वह 5000 वोट से पीछे चल रही हैं। यहां से टीएमसी के असीत मजूमदार बढ़त 31 हजार वोट पाकर बढ़त बनाए हुए हैं।





विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ममता सरकार में मंत्री रहे राजीव बनर्जी टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। अपनी परंपरागत सीट डोमजुर से 4000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तक हुई मतगणना में राजीव बनर्जी को कुल 15 हजार 275 वोट मिले हैं जबकि टीएमसी के कल्याण घोष को कुल 19 हजार 353 मत प्राप्त हुए हैं।





छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 15,902 नए केस, 229 लोगों की हुई मौत





पूर्व सांसद और सीपीएम के दिग्गज नेता मोहम्मद सलीम चंडीतल्ला विधानसभा सीट से मैदान में थे। हालांकि वे अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को टक्कर देने में नाकाम रहे हैं और अभी तीसरे नंबर पर हैं। यहां से टीएमसी की स्वाति खांडोकर 35 हजार वोटर पाकर पहले नंबर पर हैं। बीजेपी प्रत्याशी और अभिनेता यश दासगुप्ता 22 हजार 652 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं जबकि मोहम्मद सलीम को अभी तक सिर्फ 11 हजार वोट प्राप्त हुए हैं।





इसके अलावा, फिल्म अभिनेत्री और बेहला पूर्व से बीजेपी प्रत्याशी पायल सरकार पीछे चल रही हैं। बीजेपी नेता स्वपन दासगुप्ता तारकेश्वर सीट पर पिछड़े हुए हैं। आसनसोल दक्षिण से अभिनेत्री और टीएमसी प्रत्याशी सयानी घोष पर बीजेपी की अग्निमित्रा पॉल बढ़त बनाई हुई हैं। मशहूर हास्य अभिनेता कंचन मलिक उत्तरपाड़ा से पीछे चल रहे हैं। मलिक को टीएमसी ने अपना उम्मीदवार बनाया था।


ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC सांसद दिनेश त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा

No comments Document Thumbnail

बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा झटका लगा है. टीएमसी के सांसद दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi resign from TMC) ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. दिनेश त्रिवेदी ने अपने इस्तीफे का ऐलान आज राज्यसभा में अपने स्पीच के दौरान किया. ऐसा माना जा रहा है कि दिनेश त्रिवेदी अब बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.





राज्यसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी ने सदन में ही इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि घुटन महसूस हो रही है। देश हित से ऊपर कुछ नहीं है। पार्टी हित और देश हित में से एक (देश हित) को चुनने का वक्त आ गया है। यह कहते हुए उन्होंने सांसद पद छोड़ने की घोषणा कर दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले यह ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।





ब्रेकिंग- 3rd ट्रायल के नतीजे के बाद ही छत्तीसगढ़ में होगा Covaccine का इस्तेमाल, T.S. Singhdeo बोले- नहीं डाल सकता जनता को रिस्क में





अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा में कहा, 'हर मनुष्य के जीवन में एक घड़ी आती है, जब उसको उसकी अंतरआत्मा की आवाज सुनाई देती है। मेरे जीवन में भी ऐसी ही घड़ी आई थी। देश बड़ा है या पक्ष बड़ा है। आज जब देखते हैं कि जब देश की क्या परिस्थिति है। पूरी दुनिया भारत के तरफ देख रही है।'





दिनेश त्रिवोदी (Dinesh Trivedi resign from TMC) ने राज्यसभा में कहा, ''जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में हिंसा हो रही है। मुझे बैठा-बैठा लगता है कि मैं करूं क्या? हसल में हम जन्मभूमि के लिए ही हैं। एक पार्टी में हैं तो उसका अनुशासन है। मुझे घुटन महसूस होती है कि मैं कुछ कर नहीं पा रहा हूं। आज मुझे आत्मा यह कह रही है कि यहां बैठ-बैठे अगर आप चुपचाप रहो और कुछ नहीं कर सकते हो तो इस्तीफा दो। मैं यहां से आज इस्तीफा दे रहा हूं।''





आपको बता दें कि इससे पहले शुभेंदु अधिकारी और राजीव बनर्जी जैसे मंत्रियों ने बंगाल में ममता बनर्जी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे की घोषणा भी ममता के लिए बड़ा झटका है।





दिनेश त्रिवेदी यूपीए सरकार में रेल मंत्री रह चुके हैं। पिछले साल अप्रैल महीने में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी। त्रिवेदी ने 1980 में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी। इसके बाद उन्होंने 1990 में जनता दल का दामन थाम लिया था। 1998 में जब ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का गठन की तो त्रिवेदी भी उनके साथ खड़े थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.