Media24Media.com: मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका. Show all posts
Showing posts with label मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका. Show all posts

मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका ने मां काली से लिया आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्रातः आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं अन्य परिजन उपस्थित थे।

नव नियुक्त राज्यपाल रमेन डेका का शपथ ग्रहण

https://www.youtube.com/live/f4nTmUiT7Gc

मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका छतीसगढ़ पहुँचे, कल को लेेंगे शपथ

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की है। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल रामेन डेका को नियुक्त किया है। मंगलवार को नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। जहां स्टेट हैंगर में धूम- धाम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी स्टेट हैंगर में मौजूद थे और उन्होंने भी उनका स्वागत किया। वे कल राजभवन में शपथ लेंगे। 


मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई की सुबह 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। आज विदाई समारोह के अवसर पर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ के लोगों का मुझे बहुत स्नेह मिला।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के क्षमतावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। यहां के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत सरल सहज हैं। वे आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के साथ पूरे छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल से, बुद्धिजीवियों से और आम जनता से बहुत स्नेह मिला, मैं हमेशा छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों के साथ खड़ा रहूंगा। इन शब्दों के साथ ही स्टेट हैंगर में हुए विदाई समारोह में जय जगन्नाथ तथा जय जोहार का संबोधन कर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को भावुक विदाई दी।

निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विदाई समारोह तो सबके जीवन में होता है। मेरे जीवन में भी हुआ है। मेरा छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में समय बहुत अच्छे से बीता। यहां के लोग बहुत सरल और स्नेही हैं। यह बहुत सुंदर धरती है। यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों, वंचित और हाशिये में पड़े लोगों को आगे लाने का कार्य कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखता है। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया गया और लोगों ने इसमें शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।

निवर्तमान राज्यपाल ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को अपनी मातृभूमि की बेहतरी के बारे में सोचना चाहिए। अपने समाज को बेहतर समाज बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। हरिचंदन ने कहा कि भारत अभी देश की पांचवी आर्थिक महाशक्ति है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि शीघ्र ही देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा लोकतंत्र सबके संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा करता है। विश्व राजनीति में भारत की अहम भूमिका है।

जिस तरह से दुनिया युद्ध की विभीषिका झेल रही है। हमारे प्रधानमंत्री ने शांति की अपील की है और इसके लिए लगातार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। रूस और अमेरिका दोनों मतभेद के दौर से गुजर रहे हैं लेकिन भारत का दोनों से मधुर संबंध है। हम शांति के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो बड़े नेता बाइडेन और पुतिन दोनों ने भारत के महत्व को सराहा है। हमें शांति की दिशा में काम करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि निवर्तमान राज्यपाल हरिचंदन के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उन्होंने अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। प्रदेश के विकास को लेकर उनका मार्गदर्शन मिलता रहा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.