Media24Media.com: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी. Show all posts
Showing posts with label मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी. Show all posts

भरतपुर इलाके के कुवारपुर परीक्षेत्र में आदमखोर तेंदुआ का आतंक

No comments Document Thumbnail

रायपुर. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ से लोग आतंकित है। इस आमदखोर तेंदुआ द्वारा अब तक दो लोगों पर को पर हमला किया गया है, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है। तेंदुए के हमले से घायल बच्चे का इलाज जारी है। कलेक्टर ध्रुव घायल बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर पहुंचे। घायल बच्चे के माता-पिता से मिलकर कलेक्टर ने उन्हें ढांढस बंधाया और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कलेक्टर ने चिकित्सकों से घायल बच्चे का बेहतर इलाज करने को कहा। 

कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने आज कुवारपुर वन परिक्षेत्र का दौरा कर लोगों से भेंट-मुलाकात की और उन्हें तेंदुआ के हमले से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह आदमखोर तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा। उन्होंने लोगों से जंगल-झाड़ी, सुनसान इलाकों से आते-जाते समय बेहद सावधानी बरतने और अपने साथ सुरक्षा की दृष्टि से लाठी-डंडा रखने की समझाईश दी।

कुवारपुर वन परिक्षेत्र इलाके से वापस लौटते समय कलेक्टर श्री ध्रुव ने खामरोद  ग्राम के पास एक चरवाहे को नाले के किनारे झाड़ियों के समीप के बीच बैठकर अपनी मवेशी चराते देख उसके पास गए और उसे आदमखोर तेंदुए से सतर्क रहने की समझाइश दी। कलेक्टर ने चरवाहे से गोधन योजना के तहत गोबर बिक्री के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ध्रुव मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का जायजा लेने पहुंचे बेलबहरा साप्ताहिक बाजार में

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले केे कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का जायजा लेने गत दिवस अचानक मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम बेलबहरा के साप्ताहिक बाजार पहुंचे। उन्होंने यहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों के निःशुल्क इलाज के लिए लगे स्वास्थ्य कैम्प का मुआयना किया और ग्रामीणों से उनकी बीमारी और इलाज के संबंध में पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि बेलबहरा साप्ताहिक बाजार में नियमित रूप से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक लगता है। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराती है।

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना से ग्रामीणों को सहजता से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने लगी है। इससे ग्रामीणों को सर्दी, खांसी, बुखार एवं अन्य बीमारियों के लिए भटकना नहीं पड़ता है। साप्ताहिक बाजार में आने वाले आस-पास के दर्जनों गांव के लोगों को यहां निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है। ग्रामीणों ने इस योजना की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को इलाज के लिए अब नीम हकीम, झोला छाप डॉक्टरों के पास जाने और पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से समर्थन मूल्य पर धान, कोदो, कुटकी, रागी, लघु वनोपज आदि की खरीदी और भुगतान सहित गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत मिल रहे लाभ के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गाें के बेहतरी के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने इसका लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया और कहा कि इसका लाभ समाज के अन्य पात्र व्यक्तियों को दिलाने में मदद करें।

धान खरीदी केन्द्र नागपुर प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने जिले में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए 23 दिसंबर शुक्रवार को धान खरीदी केन्द्र नागपुर पहुंचे। वहां किसानों से खरीदी गए धान के बोरों की रैण्डम तौलाई के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने प्रभारी राकेश कुमार को न सिर्फ फटकार लगायी बल्कि उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए। खरीदी केन्द्र में तौलाई के बोरों में निर्धारित वजन से ज्यादा मात्रा पायी गई। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर को जिले के सभी धान केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने इस मौके पर किसानों से भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। धान उर्पाजन केन्द्र नागपुर में धान बेचने के लिए कुल 569 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें से 319 किसानों से अब तक 14 हजार 250 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को एक करोड़ 56 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने इसके पश्चात् धान खरीदी केन्द्र बरबसपुर का जायजा लिया। केन्द्र प्रभारी चन्द्रप्रकाश साहू को किसानों की धान की तौलाई में मात्रा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित मात्रा एवं नमी का ध्यान रखकर ही किसानों से धान खरीदी की जानी चाहिए। बरबसपुर केन्द्र में पंजीकृत 853 किसानों में से अब तक 432 किसानों से कुल 18 हजार 362 क्विंटल धान की खरीदी की गई और 36.72 करोड़ का भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है।

गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान उर्पाजन के लिए कुल 23 केन्द्र बनाये गए है। इन केन्द्रों में 23 दिसंबर तक 3.82 लाख क्विंटल धान का उर्पाजन समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है, जिसमें से 2.65 लाख क्विंटल धान का उठाव कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स द्वारा किया जा चुका है, जो कि उर्पाजित धान की मात्रा का लगभग 70 प्रतिशत है। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को उर्पाजन केन्द्रों में धान की शेष मात्रा का उठाव तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.