Media24Media.com: मनसुख मंडाविया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मनसुख मंडाविया. Show all posts
Showing posts with label मनसुख मंडाविया. Show all posts

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में जशपुर में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में आज जशपुर नगर में माटी के वीर पदयात्रा आयोजित हुई। जशपुर के बालाछापर से शुरू हुई यह पदयात्रा लगभग सात किलोमीटर तक की थी, जो कि विभिन्न चौक, चौराहों एवं मार्गाें से होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंची। इसका उद्देश्य धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समुदायों की विरासत और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देश-दुनिया को बताना और सम्मानित करना है। 

माटी के वीर पदयात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। पदयात्रा में शामिल लोगों के स्वागत-सम्मान में जगह-जगह सुन्दर रंगोलियां और कलाकृतियां बनाई गई थी। गम्हरिया चौक पर जनजातीय समुदायों के प्राची अस्त्र-शस्त्र एवं वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। कार्यक्रम स्थल एवं पदयात्रा के दौरान आदिवासी नर्तक दलों द्वारा गीत और नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद राधेश्याम राठिया एवं चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, राम कुमार टोप्पो, सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवा और नागरिकगण शामिल हुए।

जशपुर नगर के बालाछापर से निकली पदयात्रा विभिन्न मार्गाें और चौक चाराहों से होते हुए शहर के हृदय स्थल रणजीता स्टेडियम पहुंची। पूरे जशपुर नगर में इस पदयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। पदयात्रा में बस्तर के किलेपाल से आए जनजातीय नर्तक दल के कलाकारों ने ककसार नृत्य प्रस्तुत किया गया। पदयात्रा का विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों ने भी जगह-जगह पदयात्रियों का स्वागत-सम्मान किया। पदयात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित माई भारत से जुड़े 10 हजार से अधिक वॉलेंटियर शामिल हुए।

H3N2 वायरस हुआ जानलेवा , 2 मौतों के बाद केंद्र की एडवायजरी जारी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्‍ली : देश में H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाविया  ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्‍होंने कहा कि राज्यों को अलर्ट रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी करने के लिए एडवायजरी जारी की गई है. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने बताया है कि अब तक कर्नाटक और हरियाणा ने H3N2 से एक-एक मौत की पुष्टि की है. इस जानकारी के बाद H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी.


इस वायरस से देश में अब तक 6 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है. हालांकि सरकार ने इस वायरस से कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक मौत की पुष्टि की, बाकी चार लोगों की मौत की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत की बात सामने आई है. हालांकि, H3N2 से मौत की वजह का पता लगाने के लिए और जांच की जरूरत है.

कर्नाटक के हासन में एक व्यक्ति की H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है. मृतक मरीज की पहचान एच गौड़ा के तौर पर हुई है. वह 82 साल के थे. उन्हें 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 1 मार्च को उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद उनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे. 6 मार्च को आईए रिपोर्ट में H3N2 की पुष्टि हुई है.

इस बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में अब तक एच3एन2 वायरस के 10 मामले सामने आए हैं. सावधानी की जरूरत है, घबराने की जरूरत नहीं है. यह एच1एन1 जैसा है, यहां तक ​​कि हल्का भी है. हम इससे निपटने की पूरी तैयारी कर रहे हैं.

इस वायरस से बचने के लिए आईसीएमआर ने एडवाइजरी जारी की है. डॉक्टर्स के मुताबिक इन्फ्लुएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण हैं. जैसे खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना.

एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसके मरीज हर साल इस समय सामने आते हैं. यह ऐसा वायरस है, जो समय के साथ म्यूटेट होता है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.