Media24Media.com: मधुमक्खियों का हमला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मधुमक्खियों का हमला. Show all posts
Showing posts with label मधुमक्खियों का हमला. Show all posts

CG Lok Sabha Election : मतदान करने आये ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, मची खलबली

No comments Document Thumbnail

 CG Lok Sabha Election :  छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 13. 24 प्रतिशत मतदान हुआ। वोट डालने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों में भारी भीड़ है। रायगढ़ लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जशपुर के आरा मतदान केंद्र में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हादसे में मतदान करने कतार में लगे 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जशपुर की विधायक ने अस्पताल पहुंच कर घायल वोटरों से मुलाकात की। मतदान केंद्र में मधुमक्खियों के हमले से मतदाताओं में खलबली मच गई।


मतदान केन्द्रों में की गई पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था: जिले के सभी मतदान केन्द्रों में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई हैं. पेट्रोलिंग की टीम तैनात है. गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदान कर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है. गर्मी को देखते हुए मंच बनाया गया है. जशपुर जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 878 है. 4366 मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है. महिला मतदान दलों की संख्या 360 और दिव्यांग मतदान केंद्र के लिए मतदान दलों की संख्या 36 है. बीस प्रतिशत मतदान कार्य के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है. सेक्टर ऑफिसर 160 और माइक्रो आब्जर्वर 151 की भी ड्यूटी लगाई गई है.

878 मतदान केन्द्र में वोटिंग जारी: जशपुर जिले में 878 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. जशपुर विधानसभा 325,कुनकुरी विधानसभा 278, पत्थलगांव में 275 मतदान केंद्र हैं. प्रत्येक बूथ में 4 कर्मचारियों का दल है. संगवारी मतदान केंद्र तीनों विधानसभा के लिए 10-10, युवा मतदान केंद्र 5-5, महिला पुरुष मतदान केंद्र 10 -10, आदर्श मतदान केंद्र 5-5, दिव्यांग मतदान केंद्र 1-1 मतदान केंद्र बनाया गया है.इसके अलावा रिजर्व में भी मतदान दल हैं. जरूरत पडऩे पर उनका उपयोग किया जाएगा.

विवाह समारोह में मधुमक्खियों का हमला , 12 घायल

No comments Document Thumbnail

रायपुर : बालोद जिले से लगे कांकेर के हिंगुनझार गांव में शादी में मधुमखियों के हमले से 12 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को 108 के माध्यम से डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां घायलों का इलाज किया गया।


बताया जा रहा है कि सभी घायल शादी की रस्म के लिए सीतला गए हुए थे. इस दरम्यान पूजा करने के लिए जो आग जलाई गई थी, उसका धुआं मधुमखियों के छत्ते तक पहुंच गया और मधुमखियां तीतर बितर हो गईं।

घायलों के नाम

सत्यभामा कुर्मी, धीराराम गोड़, सदाराम गोड़, धन्नू लाल गोड़, बावन राम गोड़, जय लाल गोड़, गयतु राम गोड़, रैन सिंह गोड़, नागेश कुमार गोड़, नंदकुमारी गोड़, नन्दु लाल गोड़, कैलास कुमार गोड़। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.