Media24Media.com: मताधिकार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मताधिकार. Show all posts
Showing posts with label मताधिकार. Show all posts

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए युवा मतदाताओं को मिला ईपिक कार्ड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदत्त मताधिकार लोकतांत्रिक शासन प्रणाली का महत्वपूर्ण आधार है। मतदाता के पास यह अधिकार न केवल विधायिका के निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि प्रजातांत्रिक प्रणाली को मजबूती भी प्रदान करता है। यह विचार जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कार्यक्रम में होता ने विशेष रूप से युवा मतदाताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी। उन्होंने नए युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड प्रदान करते हुए कहा कि उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी युवा निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नए युवा मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन में मतदाता दिवस पर ली गई शपथ को सार्थक साबित करें। होता ने इस बात पर जोर दिया कि विगत लोकसभा निर्वाचन में इस क्षेत्र में लगभग 10 प्रतिशत मतदान बढ़ा, जिसका श्रेय युवाओं को जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ना लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चौपड़ा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और युवा मतदाता उपस्थित थे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज देवेंद्रनगर के मतदान केंद्र पहुँच कर सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

                                    

जैन के साथ उनकी धर्मपत्नी ऋतु जैन एवं सुपुत्री अदिति जैन ने भी वोट डाला। मुख्य सचिव जैन ने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया।

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया

अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने देवेंद्र नगर मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी वोटर्स से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।


शाम 5 बजे तक अनंतिम आंकड़े अनुसार 75.12 प्रतिशत रहा मतदान

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। विधानसभा निर्वाचन 2023 में आज राजनांदगांव जिले के मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। मतदान की प्रकिया पूर्ण करने के पश्चात मतदान दलों की वापसी शुरू हो गई है। जिस स्थान से मतदान सामग्री का वितरण किया गया था, उसी स्थान पर मतदान सामग्री की वापसी हो रही है। प्राप्त अनंतिम आंकड़े अनुसार शाम 5 बजे तक 6 लाख 12 हजार 523 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 75.12 प्रतिशत है। इसमें 3 लाख 3 हजार 970 पुरूष मतदाता एवं 3 लाख 8 हजार 553 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 74.77 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 75.46 प्रतिशत है।

प्राप्त अनंतिम आंकड़े अनुसार शाम 5 बजे तक विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) में 1 लाख 62 हजार 350 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 77.40 प्रतिशत है। इसमें 80 हजार 926 पुरूष मतदाता एवं 81 हजार 424 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 76.60 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 78.20 प्रतिशत है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव में 1 लाख 56 हजार 587 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 70.05 प्रतिशत है। इसमें 78 हजार 591 पुरूष मतदाता एवं 77 हजार 996 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 75.76 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 72.40 प्रतिशत है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव में 1 लाख 55 हजार 745 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 76.80 प्रतिशत है। इसमें 78 हजार 177 पुरूष मतदाता एवं 77 हजार 568 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 76.60 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 77 प्रतिशत है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी में 1 लाख 37 हजार 841 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो डाले गए मतों का 72.01 प्रतिशत है। जिसमें 66 हजार 276 पुरूष मतदाता एवं 71 हजार 565 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो डाले गए मतों में पुरूष मतदाता 69.68 प्रतिशत एवं महिला मतदाता 74.32 प्रतिशत है।


निर्वाचन से तय होती है देश की दिशा और दशा : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज भोपाल में आयोजित एक समारोह में प्रलय श्रीवास्तव द्वारा लिखित किताब ‘‘मध्यप्रदेश में चुनाव और नवाचार’’ पुस्तक का विमोचन किया। राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए देश के कल्याण एवं विकास के लिए निर्वाचन एवं मताधिकार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारत न केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है बल्कि यह मजबूत एवं सफल भी है। इसका श्रेय उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में होने वाले नवाचारों एवं  भारतीय जनमानस की लोकतंत्र में आस्था को दिया है। उन्होंने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव को भारतीय लोकतंत्र की पहचान बताया। साथ ही उन्होंने  इस अवसर पर देश निर्माण में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, मीडिया की भूमिका को भी रेखांकित किया।

राज्यपाल सुश्री उइके ने आज अपने कर्म स्थल मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित इस समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में निर्वाचन प्रक्रिया का विशेष महत्व है। हमारा लोकतंत्र न सिर्फ मजबूत बल्कि पूर्णतः सफल भी है। उन्होने कहा कि निर्वाचन वह प्रक्रिया है जो देश की दिशा और दशा तय करती है। इससे न केवल राजनैतिक दलों का बल्कि देश का भविष्य भी तय होता है। राज्यपाल ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव को भारतीय प्रजातंत्र की सफलता बताया। उन्हेांने कहा कि लोकतंत्र ,निर्वाचन के जरिए मतदाताओं को ईमानदार और सशक्त प्रतिनिधि चुनने का मौका देता है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव समाज में सकारात्मक परिवर्तन की बुनियाद है,

जिससे देश का भविष्य तय होता है। इसीलिए समाज के सभी वर्गों को न सिर्फ निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी ईमानदारी से भाग लेना चाहिए, बल्कि अपने बहुमूल्य वोट का उपयोग भी करना  चाहिए। क्योंकि एक-एक बहुमूल्य वोट मिलकर ऐसी सरकार बनाते है, जिससे देश का हित जुड़ा होता है। इस देश का कल्याण और विकास पूरी तरह से मतदाताओं के वोट पर निर्भर करता है। राज्यपाल ने चुनाव प्रक्रिया में होने वाले नवाचारों एव सुधारों को रेखांकित करते हुए, चुनाव प्रक्रिया में अपनाई जा रही तकनीकों को भी उल्लेखित किया। उन्होंने कहा कि नवाचार ने चुनाव प्रक्रिया को आसान, विश्वसनीय और सरल बनाया है। 

निर्वाचन प्रक्रिया जितनी निष्पक्ष, शुद्ध और स्वतंत्र होगी, प्रजातंत्र भी उतना ज्यादा मजबूत होगा। उन्हेांने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सुधार के साथ साथ अपनाए गये नवाचारो ने लोकतंत्र के प्रति भारतीय जनमानस की आस्था को और मजबूत किया है। देश में वोट देने का अधिकार, अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सबसे बड़ा और सशक्त माध्यम है। राज्यपाल ने कहा कि मतदान के सशक्त अधिकार का उपयोग प्रत्येक व्यक्ति को ऐसी सरकार को चुनने में करना चाहिए, जिसमें हम सबका हित शामिल हो। उन्हेंने देश एवं प्रदेश की सभी महिलाओं एवं युवाओं से आग्रह किया कि हमेशा मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें ।

राज्यपाल ने श्री प्रलय श्रीवास्तव को पुस्तक के लेखन को सराहनीय बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी। साथ ही राज्यपाल ने समारोह में उपस्थित मीडिया के वरिष्ठ लोगों के समाज के प्रति उनके योगदानो को रेखांकित करते हुए उनकी सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उनके जीवन मे मीडिया की अहम भूमिका रही है। वे अलग-अलग पदों पर रहते हुए जनमानस की भलाई के लिए  निरंतर कार्य कर रहीं हैं। इस दौरान मीडिया ने उनके कार्य कार्यो का प्रचार प्रसार कर उन्हें नई ऊर्जा प्रदान की  और कहा कि यही ऊर्जा उन्हें आज भी लोगों के हित मे काम करने की प्रेरणा देते हैं। 

इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जो गलत हो रहा है, उसका निर्भीक होकर विरोध अवश्य होना चाहिए और सत्य की तलाश की जानी चाहिए। तभी एक बेहतर समाज का निर्माण हो पाएगा। इस अवसर पर भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त ओ.पी.रावत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जे.एस.माथुर, श्रीमती उर्मिला शुक्ला, महेश श्रीवास्तव, विजय दत्त श्रीधर, एन.के.सिंह, उमेश त्रिवेदी, रमेश शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ पत्रकारों समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1.96 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को होने वाले मतदान में क्षेत्र के एक लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता, एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। उप निर्वाचन के लिए प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 



इनमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील एवं 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील हैं। राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 23 है। सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही रिजर्व दल भी बनाए गए हैं। मतदान के लिए 30 सेक्टर अधिकारी भी बनाए गए हैं जो अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर रिपोर्टिंग करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.