Media24Media.com: मतदाता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मतदाता. Show all posts
Showing posts with label मतदाता. Show all posts

जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और जनहित में जो भी कार्य हैं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी विकास कार्य सांय-सांय होंगे। आप लोगों के विधायक को प्रदेश के नेतृत्व का जिम्मा मिला है।

लोकसभा में आपने मोदी को गारंटी पर भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ से 10 सीट में जीत मिली। अभी 7 महीने ही सरकार बने हुए हैं। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया गया है। रामलला दर्शन योजना से प्रभु राम के दर्शन का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा।

मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला में व्यवस्थित सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए की घोषणा की। उन्होंने दुलदुला में बस स्टैंड, मिनी इंडोर स्टेडियम, हायर सेकंडरी स्कूल के भवन और दुर्गा पंडाल  के लिए 10 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा की। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने सोकोड़ीपा में यादव समाज के भवन में बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, शारदा धाम के लिए जमीन, एंबुलेंस और शव वाहन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए काम हो रहा है। बीते दिनों मितानिनों के लिए राशि जारी की है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख काम कर रही है।

विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि आप सभी की मेहनत से कुनकुरी में आपने न सिर्फ विधायक बनाया बल्कि एक मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी हासिल हुआ है। आपकी मेहनत से पत्थलगांव और जशपुर में जीत हुई। आप सभी का अभिनंदन।

पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि हम सभी कुनकुरी के मतदाताओं के आभारी हैं। कुनकुरी से विधायक बन कर आए विष्णुदेव साय के हाथ में ही प्रदेश का नेतृत्व है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। आगे भी आप लोगों का ऐसा ही आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहेगा ऐसी आशा करते हैं।

रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि आपके आशीर्वाद से सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नही पूरे भारत में हमारी सरकार बनी है। खुशी की बात है आप सभी के स्वागत अभिनंदन का मौका मिला है। आप सभी की मेहनत परिश्रम से हम आगे के सभी चुनावों में भी जीत हासिल करेंगे। कार्यक्रम में सुनील गुप्ता ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज मतदाता जागरूकता अभियान में इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 29 विभाग और संस्थान के सात लाख एक हजार आठ सौ इन्क्याबे लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। साथ ही जिले में 100 प्रतिशत मतदान की अपील की गई।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आज पूरे जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों ने मतदान की शपथ लेकर इतिहास बनाया है। मल्टीलेवल पार्किंग के छत पर बरसते पानी में अधिकारी व कर्मचारियों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कलेक्टर ने कहा कि 7 मई को रायपुर जिले में मतदान है। उस दिन जाकर हर परिस्थिति में मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन, जनपद ग्राम पंचायत रायपुर, शासकीय विद्यालय, मत्स्य विभाग, नालंदा, सेंट्रल व तक्षशिला लाइब्रेरी, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, तहसील कार्यालय रायपुर एवं धरसीवां, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सांख्यिकी विभाग, निर्माण विभाग, विधिक मापविज्ञान, महानदी जलाशय परियोजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति,

मनरेगा पशु चिकित्सा विभाग, कलिंगा यूनिवर्सिटी, जिला सहकारिता विभाग, कार्यपालन अभियंता तिल्दा नेवरा, कृषि विभाग नगर पालिका मंदिरहसौद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंडस्ट्रियल एरिया, नगर निगम रायपुर एवं बीरगांव, कार्मिक विभाग रायपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बैंक इत्यादि स्थानों पर सामूहिक तौर पर मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई।

 

छत्‍तीसगढ़ में 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 2 सौ बावन मतदाता डालेंगे वोट, जिनमे 100 वर्ष की उम्र पार कर चुके 2855 वोटर्स

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्‍य उप मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने लोकसभा चुनाव के संबंध में रविवार को मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने राज्‍य के 11 लोकसभा सीटों पर तैयारियों से लेकर मतदाताओं की संख्‍या और संवेदनशील केंद्रों को लेकर जानकारी दी।


उप मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रदेश में 1 लाख 20 हजार 92 मतदाता और बढ़ गए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से अब तक प्रदेश के मतदाताओं की संख्या में 0.6% की वृद्धि हुई है। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 से मतदाताओं की संख्या में 15 लाख 14 हजार 13 (7.96%) की वृद्धि हुई है।

छत्तीसगढ़ राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 252 है जिनमें से 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 405 पुरुष मतदाता एवं 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 115 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कुल वोटरों की संख्या 2,855 है, जो लोकसभा चुनाव में 2024 अपने मत का इस्‍तेमाल करेंगे। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 82 हजार 476 है।

छत्तीसगढ़ में 109 केंद्र हैं संवेदनशील

लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लोकसभा सीटों पर कुल 24229 मतदान केंद्र होंगे। इसमें 24109 मूल मतदान केंद्र और 120 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं कुल 20951 मतदान केंद्र लोकेशन हैं, जिनमें से 3221 शहरी क्षेत्र में तथा 17730 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। प्रदेश में संवेदनशील केंद्रों की संख्‍या 109 है, जबकि क्रिटिकल केंद्र 1726 है। वहीं 518 पहुंच विहीन मतदान केंद्र है।

राज्य में कुल 11 लोकसभा सीटों में 6 लोकसभा सीट अनारक्षित, 4 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं 1 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

उन्‍होंने बताया कि राज्य में निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए 11 रिटर्निंग अधिकारी एवं 90 सहायक रिटर्निंग अधिकारी अधिसूचित किये जा चुके हैं। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही अब छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

जानें अहम बातें

प्रदेश में सेवा मतदाताओं की संख्या 19 हजार 905 है।
राज्य का Elector-Population Ratio- 66.70 प्रतिशत एवं Gender Ratio- 1015 है।
चिन्हांकित दिव्यांग (PWD) मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 638 है।
प्रदेश में तृतीय लिंग के कुल 732 मतदाता पंजीकृत हैं।
प्रदेश में कुल 17 प्रवासी भारतीय मतदाता पंजीकृत है।
कुल मतदाताओं में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 77 हजार 184 है।
इसी प्रकार प्रदेश में 20-29 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 47 लाख 11 हजार 890 है।
85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 82 हजार 476 है।
राज्य में 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं की संख्या 2,855` है |
राज्य में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आठ फरवरी 2024 को किया जाकर इसे 2 प्रतियों में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जिले स्तर पर प्रदान किया जा चूका है।
राज्य में अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 के बाद भी मतदाताओं का नाम जोड़े जाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

दुर्ग : कल मतदान, 14 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत जिले के 14 लाख 31 हजार 350 मतदाता अपने जनप्रतिनिधि चुनेंगे। जिसमें 7 लाख 12 हजार 67 पुरूष मतदाता एवं महिला मतदाता 7 लाख 19 हजार 228 तथा तृतीय लिंग 55 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के कुल मतदाता 216661 है जिसमें पुरूष मतदाता 107574 एवं महिला 109086 तथा अन्य 1 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण में कुल मतदाता 219978 है, जिसमें मतदाता पुरूष 109526 एवं महिला 110447 तथा अन्य 5 मतदाता है।

विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर में कुल मतदाता 227244 है, जिसमें पुरूष 111426 एवं महिला 115797 तथा अन्य 21 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाई नगर में कुल मतदाता 168345 है, जिसमें मतदाता पुरूष 84500 एवं महिला 83842 तथा अन्य 3 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर में कुल मतदाता 250471 है, जिसमें पुरूष 125410 एवं महिला 125050 तथा अन्य 11 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा में कुल मतदाता 244255 है, जिसमें मतदाता पुरूष 120942 एवं महिला 123301 व अन्य 12 मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र 68 साजा (आंशिक) में  कुल मतदाता 86165 है। मतदाता पुरूष 43510 एवं महिला 42653 व अन्य 2 मतदाता है।


Home Voting :10 नवम्बर को मतदान करेंगे 350 मतदाता, जानिए क्या है तिथि पूर्व मतदान का माजरा

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। कोई भी मतदाता मतदान में अपनी भागीदारी से न छूटे, इसके लिए घर में मतदान ’होम वोटिंग’ का विकल्प दिया गया है। इसके अंतर्गत 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन और 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को मतदान करने के लिए डाक मतपत्र की वैकल्पिक सुविधा प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत जिले में होम वोटिंग कराने मतदान दल का पहला भ्रमण 10 नवम्बर 2023 को होगा।


 पहले भ्रमण में छूटे हुए मतदाताओं के लिए 11 नवम्बर को द्वितीय भ्रमण होगा। जिले के कुल ऐसे 350 मतदाताओं ने फार्म 12 घ भरकर डाक मतपत्र के विकल्प का चयन कर होम वोटिंग की सुविधा ली है, जिसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के 276 एवं 74 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी  रविराज ठाकुर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन और 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की है। 

जिले में बूथ लेवल अधिकारियों से सर्वे कराया गया है। सर्वे में 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं से आवेदन फॉर्म 12 घ में प्राप्त किए गए हैं। डाक मतपत्र के विकल्प का चयन करने पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सम्बंधित मतदाता को डाक मतपत्र जारी करते हुए इन श्रेणी के मतदाताओं के लिए विशेष मतदान दल का गठन किया गया है।

 मतदान दल द्वारा ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान कराया जाएगा। विशेष गठित मतदान दल द्वारा मतदाता को उनके घर में मतदान कराने की तिथि के बारे में पूर्व में ही सूचित किया गया है जिससे मतदाता मतदान के लिए घर में उपस्थित रहें।

स्वीप मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपने हाथ पर लिखा - ‘‘मतदान हमारा अधिकार है’’

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द।  जिले में आज करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं द्वारा स्वीप मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में मतदान से संबंधित रोचक और संदेशप्रद स्लोगन लिखकर हाथों में  मेहंदी लगाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक भी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा अपने हाथों में मेहंदी रचाकर दिया गया संदेश अवश्य जागरूकता लाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में महासमुंद शहर का मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम है जिसे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने मौजूद सभी प्रतिभागियों के माध्यम से संदेश दिया कि महिलाएं अपने स्वयं का वोट देकर अपने आस-पास, घर-परिवार के महिलाओं और लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपने मताधिकार का उपयोग करें।


कलेक्टर प्रभात मलिक ने कहा - आपके द्वारा दिए गए संदेश से लोगों में जागरूकता आएगी

कार्यक्रम में एस. आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति महासमुन्द, समीर पांडेय जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती संगीता सिंह उप संचालक समाज कल्याण विभाग, रेखराज शर्मा जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद एवं सहायक नोडल अधिकारी जिला स्वीप समिति महासमुंद उपस्थित थे। प्रतियोगिता में अर्पिता साहू प्रथम, पूर्णिमा देवदास द्वितीय, ललीता तृतीय स्थान पर रही। कलेक्टर प्रभात मलिक के द्वारा मोमेंटो प्रदान कर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में किरित सोनी ने मतदान कविता सुनाई तथा नवीन मतदाता कुमारी तान्या साहू ने मतदान शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर व्याख्यान समीर पांडेय एवं सुधा रात्रे ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैल नाविक परियोजना अधिकारी शहरी/चक्रवर्ती परियोजना अधिकारी ग्रामीण महिला एवं बाल विकास विभाग खेमराज चौधरी बाल संरक्षण अधिकारी एवं अभिषेक सिंह, सुधा रात्रे, सुलेखा शर्मा,धनेश यादव, वेदप्रकाश साहू, अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

इसके अलावा बसना के भंवरपुर में करवा चौथ स्वीप मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर मतदान करने की अपील की। स्वीप के नोडल अधिकारी मैनेजमेंट रेखराज शर्मा ने बताया कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने भी उनके घर-घर जाकर मतदान के महत्व को बताया जा रहा है। आज सिरपुर के कमार डेरा सहित ग्राम सोनासिल्ली, भिथीडीह, जोरातराई, केशवा, कोलपदर, कुर्रूभाठा गांव में कमार जनजाति के लोगों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली गई।

मतदाता जागरूकता के लिए शार्ट वीडियो और सुपर रील्स प्रतियोगिता प्रारंभ : अंतिम तिथि 01 सितंबर

No comments Document Thumbnail

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश में मतदाता जागरूकता हेतु शॉर्ट वीडियो और सुपर रील्स प्रतियोगिता की शुरूआत किया गया है। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी का नाम जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मतदाता सूची में रहना अनिवार्य है।  ईमेल- sarbilasveep2023@gmail.com, इंस्टाग्राम sarbilasveep2023 और व्हाटसअप नंबर-  +91-9691608380 में प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी अपनी जानकारी, वीडियो, इंस्टाग्राम पोस्ट आदि शेयर कर सकते हैं।

शॉर्ट वीडियो : सुपर शॉर्ट वीडियो के लिए 5001 रुपए, सिल्वर शॉर्ट वीडियो के लिए 3001 रूपए और रनर शॉर्ट वीडियो के लिए 2001 रूपए का नगद ईनाम दिया जाएगा। शॉर्ट वीडियो में मतदाता जागरूकता के संदेश और वीडियो की क्वालिटी में अंक मिलेंगे।

सुपर रील्स: सुपर रील्स के लिए 3001 रुपए, सिल्वर रील्स के लिए 2001 रुपए और रनर रील्स के लिए 1001 रूपए का नगद ईनाम दिया जाएगा। रील्स में मतदाता जागरूकता के संदेश, लाईक्स, शेयर, वीडियो की क्वालिटी में अंक मिलेंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के वोटर लिस्ट में जिनका नाम हैं, वे रील्स और शॉर्ट वीडियो प्रतियोगिता में अंतिम तिथि 1 सितम्बर 2023 तक शामिल हो सकते हैं। जिन युवक युवती की आयु 18 वर्ष पूरी हो गई, वे सबसे पहले वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए, फिर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। 31 अगस्त 2023 तक नाम जुड़वाना, हटाना और त्रुटि सुधार कार्य करवा सकते हैं। वोटर लिस्ट के ये सभी कार्य संबंधित मतदान केंद्र या वोटर हेल्पलाइन एप्प से कर सकते हैं।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 13 अगस्त को भी सभी मतदान केंद्रों में लगेंगे विशेष शिविर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। इसके तहत विगत 2 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया गया है। यह मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in में भी होस्ट की गई है। साथ ही इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जा चुकी है।

बीते 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही इसके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम प्रारंभ हो गया है। 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि में मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने फॉर्म-6 प्राप्त किए जाने की कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 एवं किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भी लिया जाना प्रारम्भ हो गया है। ये आवेदन आगामी 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 अगस्त और 13 अगस्त तथा 19 अगस्त और 20 अगस्त को राज्य के सभी 24 हजार 109 मतदान केन्द्रों में इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इन विशेष शिविर तिथियों को राज्य भर में सभी मतदान केन्द्रों में बूथ लेवल अधिकारियों एवं अभिहित अधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। सामान्यतः शनिवार एवं रविवार को अधिकांश संस्थानों में अवकाश रहता है इसलिए जो भी नागरिक अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं वे कार्यालयीन समयावधि में बूथ जाकर अपने बूथ लेवल अधिकारी की सहायता से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पुनरीक्षण के दौरान सभी जिलों एवं विधानसभाओं में सघन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान छूटे हुए युवा, नागरिकों एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के प्रयास किए जाएँगे। उन्होंने प्रदेश के आम नागरिकों से पुनरीक्षण में अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप या फिर वोटर सर्विस पोर्टल https://voters.eci.gov.in के माध्यम से करने की अपील की है।

जो नागरिक किसी कारणवश बूथ जाकर अपना आवेदन नहीं कर सकते हैं उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप एवं वोटर सर्विस पोर्टल की सुविधा प्रदान की गई है। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए मतदान केन्द्रों में बीएलओ एप का प्रयोग किया जा रहा है। 31 अगस्त तक सभी प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर प्रदान की जाएगी।

प्रदेश में 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी निर्वाचन की तैयारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अगस्त को राज्य में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा फॉर्म-5 में मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन करने के साथ-साथ 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के सम्बन्ध में दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाने नोटिस जारी किया जाएगा। 

इसी दिन राज्य में विशेष ग्राम सभा में मतदाता सूची का वाचन भी किया जाएगा। विधानसभा एवं जिला स्तर पर भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह मतदाता सूची राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in/ में भी होस्ट की जाएगी। इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जाएगी।

मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के दिन से 31 अगस्त तक निर्धारित प्रारूपों में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। 30 दिनों की इस अवधि के दौरान चार दिन, 12-13 अगस्त (शनिवार-रविवार) और 19-20 अगस्त (शनिवार-रविवार) को बूथ स्तर पर विशेष शिविर का भी आयोजन होगा। इस दौरान 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। मृत, डुप्लीकेट या स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पूर्व से पंजीकृत मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर सर्विस पोर्टल भी उपलब्ध हैं। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए बीएलओ एप का प्रयोग किया जाएगा।

31 अगस्त तक प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों की साप्ताहिक सूची सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक कर दी जाएगी। साप्ताहिक रूप से इस सूची का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी प्रकाशन किया जाएगा। 22 सितम्बर तक सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फॉर्म-16 में किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पुनरीक्षण के दौरान सघन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस दौरान छूटे हुए युवाओं एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में चार लाख 25 हजार 698 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या एक लाख 47 हजार 364 तथा 767 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता हैं। राज्य में मतदाता सूची का लिंगानुपात 1002 है तथा मतदाता-जनसंख्या अनुपात 64.65 प्रतिशत है। श्रीमती कंगाले ने प्रदेश के नागरिकों से पुनरीक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

निर्वाचन के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता से करें...कलेक्टर

No comments Document Thumbnail

मोहला। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी 24 जून कलेक्टर एस जयवर्धन ने आज जिले के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक लेकर निर्वाचन कार्य के लिए किए जा रहे तैयारियों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य अति महत्वपूर्ण कार्य है। निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्वाचन कार्य के लिए सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 17 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़े, इसके लिए गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने कहा कि ऐसे मतदाता जो अन्य स्थानांतरित हो गए है। अथवा जिनका मृत्यु हो गया है, उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करने की कार्यवाही भी अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची में अति विशिष्ट व्यक्तियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों का नाम किसी भी दशा में मतदाता सूची में सम्मिलित होने से ना छूटे इसका विशेष ध्यान रखा जाए।  उन्होंने कहा कि मतदाता सूची त्रुटिरहित बने। इसके लिए पूर्ण जवाबदारीपूर्वक  कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा सुनिश्चित किया जाए।

मतदान केंद्रों में रनिंग वाटर की व्यवस्था हो साथ ही मतदान केंद्रों में रैम्प की व्यवस्था बनाने की कार्यवाही भी समय पर कर लेवे।  कलेक्टर ने कहा कि अपने निर्धारित क्षेत्र के अंतर्गत मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अपने स्तर पर पूर्ण कार्यवाही करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन नागरिकों का मृत्यु हो गया है उनका नाम मतदाता सूची से विलोपित करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हुए तहसील स्तर पर कारवाही किया जाए। कलेक्टर ने बीएलओ और सुपरवाइजर से कहा कि स्थानीय स्तर पर मतदाता सूची बनाने में आप की महती भूमिका है, आप सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने दायित्व का निर्वहन जवाबदारी पूर्वक करें। बैठक में मोहला अनुविभागिय अधिकारी राजस्व श्री हेमेंद्र भूआर्य उपस्थित थे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत नियुक्त सभी बीएलओ और सुपरवाइजर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।

चुनाव के दौरान उपयोग में लाए जा सकते हैं 18 प्रकार के दस्तावेज़

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन 2023 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 27 जून को आठ नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद के रिक्त आठ पदों के लिए मतदान होना है। मतदान के समय मतदाताओं की पहचान सुगम बनाने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतदाता इनमें से किसी एक दस्तावेज़ को मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी/निमित्त प्राधिकृत मतदान अधिकारी के सामने प्रस्तुत कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।

मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र के तौर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान-पत्र का उपयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची का उपयोग किया जा सकता है। बार कौंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र एवं फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर SEC-ER द्वारा Online जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची का उपयोग भी मतदाता, पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव : बहत्तर प्रतिशत लोगों ने डाले वोट

No comments Document Thumbnail

जगदलपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले गए। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक चला। जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आज हुए मतदान में करीब बहत्तर प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं। इनमें लगभग तिहत्तर फीसदी पुरूष और करीब सत्तर प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। इसी के साथ कांग्रेस और भाजपा सहित सात उम्मीदवारों का भाग्य ईव्हीएम में कैद हो गया। उपचुनाव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदान केन्द्रों के बाहर लोगों की लंबी कतारें नजर आई।



शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। इस विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पंचानवे हजार आठ सौ बाईस मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए दो सौ छप्पन मतदान केन्द्र बनाए गए थे। इस उपचुनाव के लिए आठ दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी और इसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के बाद रिक्त हो गई थी।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 1.96 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को होने वाले मतदान में क्षेत्र के एक लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता, एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है। उप निर्वाचन के लिए प्रातः सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए कुल 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 



इनमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील एवं 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील हैं। राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 23 है। सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही रिजर्व दल भी बनाए गए हैं। मतदान के लिए 30 सेक्टर अधिकारी भी बनाए गए हैं जो अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर रिपोर्टिंग करेंगे।

घर बैठे करें लिंक वोटर कार्ड से आधार कार्ड : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश, कलेक्टर की मतदाताओं से अपील

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मतदाता अपने वोटर आई डी कार्ड को आधार कार्ड से घर बैठे लिंक कर सकते है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में मतदाताओं के आधार नंबर लेने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए वोटर हेल्प लाइन, गरुड़ एप्प जारी किया गया हैं। वेब पोर्टल nvsp.in से स्वयं अथवा अपने बीएलओ के मदद से भी मतदाता वोटर आई डी कार्ड और आधार कार्ड लिंक कर सकते है।



कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने भी जिले के मतदाताओं से जल्द से जल्द अपने वोटर कार्ड- आधार कार्ड लिंक करने की अपील की है। मतदाता वेब लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.eci.citizen से एप्प डाउन लोड कर सकते है।

वोटर हेल्पलाइन एप्पगरुड़ जारीभरना होगा 6बी फॉर्म

कोई भी मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप अथवा nvsp.in मैं स्वयं को रजिस्टर कर अपने स्वयं का एवं अपने परिवार तथा मित्रों का आधार नंबर मतदाता सूची में अपडेट कर सकता है।इसके लिए मतदाता को फॉर्म 6 बी की सभी जानकारी अपडेट करना होगा। आधार अपडेशन से डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान एवं मतदान के समय मतदाताओं की पहचान में सुविधा होगी। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रायपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर स्वयं को उसमें पंजीकृत करें एवं अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के आधार नंबर अपडेट करें तथा स्वतंत्र निष्पक्ष निर्वाचन में अपना योगदान दें।

मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में विशेष सावधानी बरतें: पी. दयानंद

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाऊस में दिया जा रहा हैं। आज से शुरू हुए इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में मतदाताओं से आधार डाटा संग्रह कर मतदाता सूची के डाटा से जोड़ने, प्रमाणीकरण के लिए अधिनियम-नियमों एवं प्रपत्रों में संशोधन तथा मतदाताओं का नाम निर्धारित चार अर्हता तिथि में मतदाता सूची में जोड़ने के संबंध में जानकारी दी जा रही है।



छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. दयानंद ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का आयोजन मतदाता फोटो पहचान पत्र को नए सुरक्षा मानकों के साथ जारी करने तथा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2023 हेतु सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, प्रत्येक विधानसभा के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, एक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं सहायक प्रोग्रामर के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

 छत्तीसगढ़ के निर्वाचन पदाधिकारी दयानंद ने बताया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन की सफलता मतदाता सूची की गुणवत्ता एवं मतदाता के सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं मृत मतदाताओं का नाम काटने का कार्य को सावधानीपूर्वक करने के लिए के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आयोग के निर्देशों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने मतदाताओं से आधार नंबर प्राप्त किए जाने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आधार नंबर का संकलन मतदाताओं की ओर से स्वैच्छिक प्राप्त किया जाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स यू. एस. अग्रवाल, सुश्री भारती चंद्राकर, संदीप ठाकुर, एम.आर. सावंत सहित विपिन मांझी, डॉ के.आर. आर. सिंह, विनय अग्रवाल और रुपेश वर्मा उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.