Media24Media.com: मछलीपालन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मछलीपालन. Show all posts
Showing posts with label मछलीपालन. Show all posts

विश्व मत्स्यिकी दिवस 21 नवंबर को रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय मछुवारा सम्मेलन आयोजित

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। राज्य स्तरीय मछुवारा सम्मेलन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडीटोरियम रायपुर में 21 नवंबर 2022 को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेशभर के मछुवारा समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता कृषि व मछलीपालन, पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे करेंगे। विशेष अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री  डाक्टर प्रेमसाय टेकाम, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम.आर. निषाद (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त),के साथ साथ विकास उपाधय संसदीय सचिव, कुंवर सिंग निषाद संसदीय सचिव एवम प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज, सुश्री सकुंतला साहू संसदीय सचिव, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा  विधायक धरसीवा, एजाज ढेबर  महापौर रायपुर,



गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम, राजेंद धीवर उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड, हरिशंकर निषाद जिला पंचायत सदस्य, कृपा राम निषाद सभापति न. पा. नि.बिरगांव,श्रीमती गायत्री कैवर्त  उपाध्यक्ष मछुआ कांग्रेस छ. ग. सुरेश धीवर  प्रदेश अध्यक्ष धीवर समाज, देवव्रत आदित्य प्रदेश अध्यक्ष कहरा सामज, भुवन लाल अवसरिया जी प्रदेश अध्यक्ष काहरा समाज, संतोष मल्लाह प्रदेश अध्यक्ष मल्लाह समाज, मनोहर निषाद प्रदेश महासचिव छ. ग. निषाद समाज रहेंगे। छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रदेश उपसंगठन सचिव, एवम मछुआ कांग्रेस महासमुंद के महासचिव नंद कुमार निषाद ने महासमुंद जिला के सभी मछुआरा समाज को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है, कार्यक्रम सुबह 11.00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडीटोरियम स्टेडियम रायपुर में होना है, जिस कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी, वरिष्टजणों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सादर अपील किया गया है।

मछलीपालन के लिए भी कृषि जैसे ही मिलेगी सस्ती बिजली और बिना ब्याज के ऋण की सुविधा: CM बघेल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिया गया है। अब मछलीपालन के लिए भी कृषि जैसे ही सस्ती बिजली और बिना ब्याज के ऋण की सुविधा मिलेगी। इससे मछलीपालन करने वालों को लाभ होगा और जो अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण मछलीपालन नहीं कर पाते थे, वे भी मछलीपालन कर आय का साधन जुटा सकेंगे और आगे बढ़ेंगे। ज्यादा से ज्यादा संख्या में मछुआ समुदाय के लोग भी इन प्रावधानों का लाभ उठाने के लिए आगे आएं।


मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष और सदस्यों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कहीं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढीमर, सदस्य  दिनेश फूटान, देव कुंवर निषाद, आर.एन. आदित्य, प्रभु मल्लाह, विजय ढीमर और अमृता निषाद  ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष  एम.आर. निषाद, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  शैलेश नितिन त्रिवेदी और पूर्व विधायक  दिलीप लहरिया भी उपस्थित थे।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष और सदस्यों को बधाई 

मुख्यमंत्री  बघेल ने छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक हर जिले में जहां नदी, तालाब, नाले हैं, वहां मछुआ समुदाय के लोग हैं। आदिकाल से ही मछुआ समुदाय के लोग मछलीपालन और बाड़ियों में सब्जी पैदा कर भरण-पोषण करते आए हैं। मछलीपालन के लिए तालाब और बांध समिति बनाकर दिए जाते हैं। कई बार मछुआ समुदाय के लोगों से जानकारी मिलती है कि मछलीपालन का काम उनके समाज के लोगों को नहीं मिल पाया है। कई बार जब काम मिल भी जाता है तो समुदाय के लोग अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण मछलीपालन नहीं कर पाते हैं और मजबूरन उन्हें बड़े व्यापारियों की शरण में जाना पड़ता है। 

प्रदेश में मछलीपालन की अच्छी संभावनाएं 

मछुआ समुदाय के लोगों को ऐसे में मात्र मजदूरी ही मिल पाती है। अब मछलीपालन के लिए कृषि के जैसे सहायता मिलने से मछुआ समाज के लोग भी मछलीपालन का काम आसानी से कर सकेंगे और उन्हें भी इस व्यवसाय का भरपूर लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मछलीपालन की अच्छी संभावनाएं हैं। यहां नदियों, तालाबों और नालों की कमी नहीं है। यहां बारिश भी अच्छी होती है, इन अनुकूल परिस्थितियों के साथ-साथ अब राज्य शासन द्वारा मछलीपालन के लिए दी जा रही सहायता का लाभ उठाने के लिए मछुआ समुदाय के ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आएं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.