Media24Media.com: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल. Show all posts
Showing posts with label मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल. Show all posts

पंडित प्रदीप मिश्रा आज से सुनाएंगे शिव महापुराण कथा, लाखों श्रद्धालु जशपुर में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर: पंडित प्रदीप मिश्रा आज से कुनकुरी में महाशिवपुराण कथा सुनाएंगे। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने X में बताया, रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर प्रसिद्ध शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


रायपुर से कुनकुरी यात्रा के दौरान मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव की हवाई परिक्रमा कर हेलीकॉप्टर से उनके साथ पुष्प अर्पित किया।

यहां आज यानि 21 मार्च से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गुरुजी के मुखारविंद से लाखों श्रद्धालु कथा का श्रवण करेंगे।

पंडित प्रदीप मिश्रा पर बरसाए गए फूल

पंडित प्रदीप मिश्रा पर आयोजन कर्ताओं ने फूल बरसाए और उनका भव्य स्वागत किया. आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में विशाल पंडाल बनाया गया है.आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा कुनकुरी के लिए रवाना हो गए. प्रदीप मिश्रा ने आयोजन की सारी तैयारियों का जायजा लिया.

श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह

इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह दिख रहा है. दूर दूर से भक्त और श्रद्धालु मायली पहुंच रहे हैं. शुक्रवार से कथा की शुरुआत होगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर समुचित इंतजाम किए गए हैं. पूरे आयोजन स्थल को सीसीटीवी से लैस कर दिया गया है. जिससे क्षेत्र में किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति का पता लगाया जा सके और उससे निपटा जा सके.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.