Media24Media.com: मंत्री केदार कश्यप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मंत्री केदार कश्यप. Show all posts
Showing posts with label मंत्री केदार कश्यप. Show all posts

गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों की खैर नहीं : मंत्री केदार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वन मंत्री एवं जिला के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के दिशा-निर्देश पर सुकमा जिले में राशन माफियाओ के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि चिंतलनार इलाके के ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली फ्री राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 


राशन माफिया गरीबों के हक का चावल डकार रहे हैं। शिकायत मिलने के पश्चात प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सुकमा कलेक्टर ने टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर छापेमारी कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में अमानक खाद्यान्न जब्त किए गए।

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार है जो गरीब कल्याण के कृत संकल्पित सरकार है। उन्होंने कहा कि गरीबों के पेट का निवाला छिनने वाले, गरीबों का राशन लूटने वाले लुटेरों को बक्शा नही जायेगा। सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस मामले में संलिप्त दो सेल्स मैन विजय हेमला और भीमसेन वेट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया हैं वहीं अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया है।


केदार कश्यप बनाए गए संसदीय कार्य मंत्री, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया दिया गया है। केदार कश्यप के पास अभी वन एवम जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवम सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी है।


मुख्यमंत्री ने केदार कश्यप को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी श्री केदार कश्यप जी को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।


हमारी सरकार जनता के समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर: केदार कश्यप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब किसान सहित सभी वर्गो के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। मंत्री केदार कश्यप आज कोण्डागांव जिले के अतिसंवेदनशील मर्दापाल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे।


मंत्री कश्यप ने इस मौके पर 8.52 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमें 39 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 15 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कश्यप ने शिविर में शासन के योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया। जनसमस्या निवारण शिविर में 354 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका त्वरित निराकरण किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण प्रदेश की महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। साथ ही धान के मूल्य में वृद्धि से किसान और तेंदूपत्ता के मूल्य में वृद्धि से वनोपज संग्राहक खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। शासन हर गरीब परिवार को पक्के छत उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं पर क्रियान्वयन करते हुए आज यहां 8 करोड़ 52 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जनाकांक्षाओं को पूरा करने वाले ये विकास कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


उन्होंने जनसमस्याओं के समाधानकारक निदान पर जोर दिया और कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधा, खाद-बीज वितरण सहित विभिन्न सेवाओं को बेहतर ढंग से पहुंचाया जाएगा। जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य जांच भी की गई। यहां 106 मरीजों का उपचार एलोपेथिक पद्धति से और 36 मरीजों का उपचार आयुष पद्धति से की गई। यहां पशुधन विकास विभाग द्वारा भी 11 हितग्राहियों को पशु और कुक्कुटों के लिए औषधियां प्रदान की गई।


इस अवसर पर जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष मती वेदवती कश्यप, कोंडागांव जिला पंचायत के सदस्य बालसिंह भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी सु निकिता मरकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh: बोनस राशि आहरण में हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स पर होगी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

 बैंक से राशि आहरण के मामले में कमीशन मांगने वाले मैनेजर के खिलाफ एफआईआर के निर्देश, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने ली विभागीय समीक्षा बैठक


रायपुर : सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि है किसानों को अपने सहकारी बैंक खातों से राशि के लेन-देन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसानों द्वारा राशि के आहरण के समय बैंकर्स द्वारा टाल-मटोल किए की शिकायत मिली तो संबंधित बैंकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सहकारी बैंक करगीरोड में किसानों द्वारा बोनस की राशि आहरण करते वक्त प्रभारी शाखा प्रबंधक द्वारा कमीशन मांगे जाने की शिकायत पर निलंबन की कार्रवाई को पर्याप्त न मानते हुए उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि सहकारी बैंक करगीरोड के प्रभारी शाखा प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा को किसानों से कमीशन राशि मांगे जाने की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज नया रायपुर स्थित अपेक्स बैंक के सभागार में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को सहकारी बैंकों के कामकाज पर निगरानी रखने के साथ ही सोसायटियों के माध्यम से किसानों को रबी सीजन के लिए आवश्यक आदान-सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
मंत्री केदार कश्यप ने बैठक में अधिकारियों को धान की व्यवस्था पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत न आए और उन्हें सहजता से टोकन, बारदाना उपलब्ध हो यह सुनिश्चित करना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। धान उपार्जन के मामले में किसानों से राशि की मांग करने वालों के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य के लगभग 13 लाख किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादे के अनुसार दो साल के धान की बकाया बोनस राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में कर दिया गया है। मंत्री कश्यप ने कहा कि ऐसे किसान जिनका बैंक खाता त्रुटिपूर्ण अथवा अन्य कारणों से बोनस राशि का भुगतान नहीं हो सका है। उसका तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे किसानों के नामों की सूची भी संबंधित सोसायटी के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश दिए। मंत्री कश्यप ने कहा कि अधिकतम एक माह की समयावधि में किसानों के बैंक खातों का सुधार कर उन्हें राशि का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए। मंत्री कश्यप ने कहा कि सहकारिता का लाभ शत-प्रतिशत किसानों को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने छूटे किसानों को भी सहकारी समिति से जोड़ने के निर्देश दिए।
मंत्री कश्यप ने बैठक में किसानों को प्रदाय किए जाने वाले अल्पकालीन कृषि ऋण की समीक्षा की। उन्हें अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक किसानों को 7000 करोड़ रूपए ऋण वितरण के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 7342 करोड़ का ऋण वितरण किया जा चुका है। बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव द्वारा लक्ष्य के विरूद्ध अत्यधिक ऋण वितरण पर संयुक्त पंजीयक को जांच के निर्देश दिए गए। छत्तीसगढ़ में 2058 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां है, जिसमें से 1397 समितियों में माइक्रो एटीएम प्रदाय किए गए हैं। शेष 661 सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम लगाये जाने के निर्देश दिए गए। नाबार्ड सहायता अंतर्गत आरआईडीएफ योजना के तहत 725 नवीन गोदाम निर्माण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि 280 गोदामों का निर्माण हो चुका है। निर्माण के लिए प्रति गोदाम राशि रूपये 25.56 लाख के मान से कुल 185 करोड़ 31 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
बैठक में बताया गया कि 2028 सोसाइटियों का चयन पैक्स कम्प्युटराइजेशन हेतु किया गया है। सहकारी शक्कर कारखानों में शक्कर उत्पादन, कोण्डागांव में निर्माणाधीन मक्का आधारित एथेनाल प्लांट एवं कवर्धा में ईथेनाल प्लांट की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में पैक्स की आय बढ़ाने, डेयरी, मात्स्यिकी, भण्डारण के क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर सृजित करने पर भी चर्चा की गई। पैक्स को कामन सर्विस सेन्टर विकसित करने, चयनित सहकारी समिति को जनऔषधी केन्द्र एवं पेट्रोल पंप शुरू करने के साथ ही सहकारी समितियों को किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सचिव सहकारिता हिम शिखर गुप्ता, पंजीयक सहकारी संस्थाएं रमेश कुमार शर्मा, विपणन संघ प्रबंध संचालक सु इफ्त आरा, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के०एन०कान्डे सहित मुख्यालय एवं संभागीय मुख्यालय विभागीय अधिकारी, शक्कर कारखानों के प्रबंध संचालक तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

मोदी की गारंटी 100 दिनों में करेंगे पूरा, 18 लाख आवास, बकाया बोनस का वादा पूरा- मंत्री केदार कश्यप

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी 100 दिन में पूरा करेंगे। 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने का वादा हमने सरकार बनते ही पूरा किया। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। आने वाले समय में जनता के हितों को ध्यान में रखकर सभी कार्य करेंगे।


वन मंत्री कश्यप ने पत्रकारों से कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता ने जो विश्वास मोदी की गारंटी पर जताया है उसे पूरा करेगी। 100 दिनों में सभी वादे पूर्ण करने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम में जुट गई है। 18 लाख आवास, 2 वर्ष का बकाया बोनस, 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने का वादा हमने सरकार बनाते ही पूरा किया है।

वन संपदा पर वनवासियों का पहला हक

केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वन सम्पदा,खनिज संपदा की प्रचुरता है। हमारे वनवासी भाइयों का जीवन वनोपज पर आधारित है। वनोपज का सही तरीके से उन्हें मूल्य प्राप्त हो, खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो। इस बात की विशेष चिंता की जाएगी। पूर्व में भाजपा सरकार ने वनोपज संग्रहकों को चरण पादुका, बोनस देने का कार्य किया था। उन सभी लाभकारी योजनाओं का समीक्षा कर पुनः संचालित करने का कार्य करेंगे।

हसदेव MOU की समीक्षा, वनवासियों के हित में लेंगे फैसला


हसदेव जंगल की कटाई पर वन मंत्री केदार कश्यप ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हसदेव को लेकर जो भी MOU हुआ है उस फाइल को देखूंगा। जो भी टर्म्स कंडिशंस हैं उसे देखकर आगे विचार करेंगे। वहीं कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दिखावे के लिए विरोध कर रही है। जिन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ को उजाड़ दिया उनके दिखावे को जनता समझ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे मामले में क्या अनुबंध हुए हैं, क्या टर्म्स एंड कंडीशन हैं उसको देखकर फिर बात करेंगे। कांग्रेस सरकार दिखावे के लिए विरोध कर रही थी। जो भी हुआ है वह सब की जानकारी में है। हमारे वहां के वनवासी भाइयों के साथ, आदिवासी भाइयों के साथ कोई अहित न हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। इस पूरे मामले को देखूंगा फिर मैं कुछ कह पाऊंगा।

प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेदार मिलने पर केदार कश्यप ने कहा कि इसके लिए मैं प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। जो जवाबदारियां दी गई हैं, उसे मैं हर संभव पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। जिस गारंटी के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, जिस संकल्प को लेकर जनता के बीच हम गए थे। उस संकल्प को शत प्रतिशत पूरा करें यही हमारी प्राथमिकता होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.