Media24Media.com: मंत्री कवासी लखमा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मंत्री कवासी लखमा. Show all posts
Showing posts with label मंत्री कवासी लखमा. Show all posts

फ्लैगशिप योजनाओं का जमीनी स्तर पर हो बेहतर क्रियान्वयन : कवासी लखमा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। लखमा आज जिला मुख्यालय सुकमा में बस्तर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्षा में आयोजित बैठक में उद्योग मंत्री लखमा ने कहा कि सुकमा जिला प्रशासन की बेहतर मॉनिटरिंग के कारण जिले में दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट बेहतर रहा है। इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला अस्पताल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने भी संबोधित कर विकास कार्यों में गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय सुकमा में पहली बार बस्तर विकास विकास प्राधिकरण की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लकेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बस्तर संभाग के कमिश्नर तथा जिलों से आये कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, वनाधिकार मान्यता पत्र देवगुड़ियों को सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र देने में बहुत अच्छा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों को भी योजनाओं के क्रियान्वयन का भी सतत निरीक्षण करने की आवश्यकता है। साथ ही गोठनों में संचालित आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें।

मंत्री कवासी लखमा को AICC ने दी नई जिम्मेदारी , कर्नाटक चुनाव में ऑब्जर्वर बनाया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां इन दिनों जोरो से चल रही है। कांग्रेस और बीजेपी के राष्ट्रीय नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे है। राज्य  की क्षेत्रीय पार्टियां भी मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का भरपूर प्रयास कर रही है।


 AICC ने कर्नाटक चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा  को ऑब्जर्वर बनाया है। मंत्री लखमा   को AICC ने विधानसभा स्तर पर ऑब्जर्वर बनाया है। कर्नाटक में एक चरण में 10 मई को मतदान होंगे। राज्य की 224 विधानसभा सीटों के नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और जेडी(एस) ने 37 सीटें जीती थीं ।


मंत्री कवासी लखमा फिर बोले- आदिवासी हिंदू नहीं, अलग हो धर्म कोड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आदिवासियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री लखमा ने कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं हे। उनके लिए अलग धर्म कोड बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जैन धर्म का अलग कोड दिया गया है उसी तरह आदिवासियों का कोड होना चाहिए। आदिवासी समाज ने 20 अप्रैल को राष्ट्रपति से मुलाकात कर यह मांग उठाने का फैसला लिया है। लखमा रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में बोल रहे थे।


राष्ट्रपति से अलग धर्म कोड के लिए लगाएंगे गुहार

मंत्री ने कहा कि यहां के मूल निवासी आदिवासी हैं। जंगल और पहाड़ की रक्षा करने वाले आदिवासी हैं। लखमा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गत वर्ष राज्य में पेसा कानून लागू किया गया। पेसा कानून का राज्य में प्रारंभिक काल है। आदिवासी समाज के हित में सामाजिक एकता के साथ इसमें सुधार के लिए अनुसूचित जनजाति आयोग को सुझाव दें। आयोग उनके सुझाव कोे सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

 

उद्योग मंत्री कवासी लखमा के उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में आज उद्योग भवन रायपुर में दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए  अनुबंध हुआ। जिसमें कम्पनी 111.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इस उद्योग से 800 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये अनुबंध हुआ, जिसमे कम्पनी 183 करोड़ का निवेश करेगी।

इस उद्योग से लगभग 120 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। इस प्रकार कुल 294.7 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुये। पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालक श्री हिमांशु गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, वहीं एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक बसन्त कुमार अग्रवाल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अपर संचालक द्वय आलोक द्विवेदी एवं प्रवीण शुक्ला तथा संयुक्त संचालक द्वय हरीश सक्सेना एवं वी.के.देवांगन के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.