Media24Media.com: भ्रमण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भ्रमण. Show all posts
Showing posts with label भ्रमण. Show all posts

पीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री अरुण साव उतरे फील्ड पर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज दिनभर रायपुर और नवा रायपुर में अनेक स्थानों का भ्रमण कर विभागीय कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे विधानसभा के नए भवन और कचना फ्लाई-ओवर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा रायपुर के घड़ी चौक के पास मल्टी-लेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ, मोतीबाग के पास तक्षशिला स्मार्ट रीडिंग जोन और जयस्तंभ चौक के पास मल्टी-लेवल पार्किंग में संचालित इनक्युबेशन सेंटर तथा शहर में ट्रैफिक नियंत्रण और सर्विलेंस के लिए स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमॉन्ड सेंटर (ICCC) एवं भाठागांव अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में विकसित किए जा रहे को-वर्किंग प्लेस का भी निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता के.के. पीपरी तथा अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ कचना में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाई-ओवर का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण कंपनी को फ्लाई-ओवर का काम पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साव को अधिकारियों ने बताया कि फ्लाई-ओवर का 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे अप्रैल-2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। यहां गर्डर लॉन्चिंग का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। अभी गर्डर स्लैब की कॉस्टिंग चल रही है। रेलवे द्वारा ड्राइंग-डिजाइन के अनुमोदन के बाद पटरी के ऊपर वाले हिस्से के काम में भी तेजी आएगी।

उप मुख्यमंत्री साव ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा भवन की साइट का भ्रमण कर पीडब्लूडी और निर्माण कंपनी के अधिकारियों तथा कन्सल्टेंट्स से निर्माण कार्य में प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा भवन का 75 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इस साल दिसम्बर तक सिविल वर्क पूर्ण कर लिया जाएगा। उसके बाद फर्नीचर और इंटेरियर का काम प्रारंभ होगा।

साव ने विभागीय और निर्माण कंपनियों के अधिकारियों को इस महत्वाकांक्षी निर्माण को पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय में काम पूर्ण करने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विश्व स्तरीय गुणवत्ता के साथ अनुपम भवन के रूप में इसका निर्माण करने को कहा। ऐसा काम करें कि दूसरे राज्यों की सरकारें अपना विधानसभा भवन बनाने के लिए छत्तीसगढ़ से नजीर लेकर जाएं। साव ने विधानसभा की साइट पर निर्माण कंपनी के अस्थायी कार्यालय में पीडब्लूडी और निर्माण कंपनी के अधिकारियों तथा कन्सल्टेंट्स की संक्षिप्त बैठक लेकर नवा रायपुर में विधायक विश्रामगृह और विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों के क्ववार्टर्स के निर्माण की भी जानकारी ली।

273 करोड़ की लागत से 52 एकड़ में बन रहा विधानसभा भवन, 200 सदस्य बैठ सकेंगे सदन में

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन 52 एकड़ में 273 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन है। इसके सदन में सदस्यों की बैठक क्षमता 200 होगी। नए विधानसभा भवन के एक विंग में विधानसभा सचिवालय, दूसरे में विधानसभा का सदन, सेंट्रल-हॉल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का कार्यालय तथा तीसरे विंग में मंत्रियों के कार्यालय होंगे। यहां 500 दर्शक क्षमता का ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। 700 कारों की पार्किंग क्षमता वाले परिसर में डेढ़-डेढ़ एकड़ को दो सरोवरों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त, योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी 33 जिलों के लिए अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक, विशेष सचिव को जिले का प्रभार दिया गया है। संबंधित जिले के प्रभारी सचिव, जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। प्रभारी सचिव अपने भ्रमण के संबंध में एक संक्षिप्त टीप प्रतिमाह मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, श्रीमती ऋचा शर्मा को बस्तर, मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर जिला, प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक को रायपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव श्रीमती शहला निगार को महासमुंद, डॉ. कमलप्रीत सिंह को रायगढ़, परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, अविनाश चंपावत को राजनांदगांव, प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, अम्बलगन पी. को जशपुर, श्रीमती अलरमेलमंगई डी. को कोरबा, एस. प्रकाश को कोरिया, नीलम नामदेव एक्का को सारंगढ़-बिलाईगढ़, अंकित आनंद को बालोद, डॉ. सी. आर. प्रसन्ना को बेमेतरा, भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

सचिव सुश्री शम्मी आबिदी को कांकेर, हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, मोहम्मद कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, नरेन्द्र दुग्गा को सुकमा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह को कोण्डागांव, संचालक (कोष एवं लेखा) महादेव कावरे को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, विशेष सचिव श्रीमती किरण कौशल को दंतेवाड़ा, संचालक सौरभ कुमार को सक्ती, संचालक सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव सारांश मित्तर को बीजापुर और विशेष सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, विशेष सचिव रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर ध्रुव ने फाटपानी स्कूल में बच्चों की क्लास ली

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस.ध्रुव ने आज अपने आकस्मिक भ्रमण के दौरान कई स्कूलों का निरीक्षण कर वहां अध्ययन-अध्यापन की स्थिति और शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी में कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान शिक्षक के रूप में बच्चों की क्लास ली। उन्होंने बच्चों से छत्तीसगढ़ी में बातचीत कर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी लेने के साथ ही छत्तीसगढ़ी बोली-भाषा, कला-संस्कृति, खान-पान एवं पारम्परिक परिधान के बारे में बच्चों से सवाल भी पूछे और इस संबंध में रोचक जानकारी दी।

कलेक्टर ध्रुव आज मनेन्द्रगढ़ विकास खण्ड के कई स्कूलों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों को पालकों से संपर्क कर बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी में कक्षा 8वीं के बच्चों को छत्तीसगढ़ी बोली भाषा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि हमें हिन्दी के साथ-साथ स्थानीय बोली छत्तीसगढ़ी भाषा का भी अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

प्रतियोगी परीक्षाओं के छत्तीसगढ़ी भाषा के संबंध में भी सवाल पूछे जाते हैं। कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला फाटपानी के सभी कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के संबंध में रोचक जानकारी दी। फाटपानी स्कूल के बच्चे कलेक्टर को छत्तीसगढ़ी बोली भाषा में बात करते देखकर बेहद खुश नजर आए। कलेक्टर ने स्कूल परिसर के खराब हैण्ड पंप को तत्काल सुधरवाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने पूर्व माध्यमिक शाला डांडहसवाही के बच्चों को जीवन में आगे कैसे बढ़ना है, हमारा लक्ष्य क्या होना चाहिए, लक्ष्य को केन्द्रीत कर हमें मुकाम तक कैसे पहुँचना है, विषय पर समेकित रूप से बच्चों को पाठ पढ़ाया।

कलेक्टर ने आँगन बाड़ी केन्द्र घुटरा का निरीक्षण कर वहां बच्चों और महिलाओं को मिल रही सुविधा के बारे में जानकारी ली। ग्राम डांडहसवाही में राजीव गाँधी युवा क्लब के युवाओं द्वारा खेल मैदान समतलीकरण करने की मांग पर कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ को तत्काल मौके पर बुलवाकर प्राक्कलन तैयार कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इस मौके पर डांडहसवाही गांव में क्रिकेट खेल रहें राजीव गाँधी युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ क्रिकेट खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

बरसते पानी में जलभराव का जायजा लेने निकले संसदीय सचिव

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। बीती रात से लगातार हो रही बारिश से शहर तर बतर हो गया है। ग्राम खरोरा के पास मुख्य मार्ग पर पानी का बहाव होता रहा। बरसते पानी में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर भ्रमण के दौरान मौके पर पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू रहा। आज रविवार को भी सुबह से बारिश होती रही। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर बरसते पानी में शहर का भ्रमण किया और जलभराव का जायजा लिया। बाद इसके नगरपालिका की टीम को मौके पर बुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई।


पालिका की टीम के साथ शहर भ्रमण कर जल निकासी की व्यवस्था कराई

संसदीय सचिव चंद्राकर ने वार्ड एक व वार्ड 14 में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए। वार्ड 14 निवासी पूजा साहू, गीतिका साहू व रजनी औसर ने बताया कि बारिश से घरों में बरसात का पानी घुस गया। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ नागरिकों ने बताया कि यहाँ मलबा जमा होने से नाली जाम की भी स्थिति बनती है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने तत्काल नगरपालिका के सीएमओ को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह जिला मुख्यालय से ग्राम खरोरा में भी जलभराव की स्थिति रही। जहाँ मौके पर पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर ने जल निकासी की व्यवस्था कराई। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, मंगेश टांकसाले, सोमेश दवे, देवव्रत चंद्राकर, आवेज खान, जब्बर चंद्राकर, गोलू मदनकार आदि मौजूद रहे।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.