Media24Media.com: भीमराव अम्बेडक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भीमराव अम्बेडक. Show all posts
Showing posts with label भीमराव अम्बेडक. Show all posts

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। विश्व थैलेसीमिया दिवस पर आज रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के मेडिसीन विभाग में पीजी छात्रों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के मेडिसीन विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी. लकड़ा, डॉ. आर.एल. खरे, डॉ. वाई. मल्होत्रा, डॉ. हिमेश्वरी और डॉ. नेमेश ने मरीजों और उनके परिजनों को थैलेसीमिया रोग के बारे में बताया।

उन्होंने इसके आनुवांशिक परीक्षण, रोकथाम, सावधानियों, परामर्श और प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने थैलेसीमिया के बारे में रोगियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.