Media24Media.com: भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा. Show all posts
Showing posts with label भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा. Show all posts

शाबास नीरज: नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय शूरवीर नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर CM विष्णुदेव साय ने बधाई दी। सीएम ने कहा, पेरिस ओलम्पिक में भारतीय शूरवीर रजत पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। नीरज ने लगातार दो ओलम्पिक में मेडल जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। शाबास नीरज।


बता दें कि भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल की किसी से सबसे ज्यादा उम्मीद थी तो वह नीरज चोपड़ा थे। हालांकि, स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज गोल्ड से चूक गए। उन्होंने 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर हासिल किया। यह उनका सीजन बेस्ट थ्रो रहा। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो लगाया और गोल्ड अपने नाम किया। यह नया ओलंपिक रिकॉर्ड है। नीरज ने इससे पहले दस मुकाबलों में हमेशा नदीम को हराया था।

गोल्ड हाथ से फिसलने के बाद नीरज का दर्द छलका है। नीरज ने कहा कि आज उनका दिन नहीं था। उन्होंने साथ ही एक बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि भले ही मैं पेरिस में राष्ट्रगान नहीं बजवा पाया लेकिन कहीं और यह जरूर होगा। बता दें कि जिस देश का खिलाड़ी गोल्ड जीतता है, उसके यहां का राष्ट्रगान बजाया जाता है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.